भारत दर्शन । पाठ 8 । Class 8 Hindi Lesson 8 Question and Answer Assam | SCERT Class 8 Hindi Chapter 8 Solution | Assamese Medium Class 8 Hindi Lesson 8 Answer |

भारत दर्शन

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:

(क) ‘भारत दर्शन’ पाठ तुम्हें कैसा लगा? अपने विचार संक्षेप में लिखो।

उत्तर: भारत दर्शन पाठ मुझे बहुत अच्छा लगा। क्योंकि इस पाठ के माध्यम से मुझे भारत के भ्रमणीय क्षेत्रों के बारे में पता चला। साथ ही साथ ऐतिहासिक महलों, किलो तथा मंदिरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल हुई।

(ख) रेलगाड़ी में फेरीवाले क्या-क्या बोलते हैं?

उत्तर: रेलगाड़ी में फेरीवाले अपने सामान को बेचने के लिए तरह-तरह के आवाज निकालते हैं जैसे:- ‘गरम चटपटे चने खा लो…..’, ‘बादाम ले लो बादाम’, ‘सस्ता-मीठा फल ले लो’ आदि आदि।

(ग) शराइघाट का पुल किस नदी पर बना है?

उत्तर: शराइघाट का पुल विशाल ब्रह्मापुत्र के नदी पर बना है।

(घ) बच्चे कोलकाता में किस रेलवे स्टेशन पर उतरे?

उत्तर: बच्चे कोलकाता में हावड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरे।

(ङ) दक्षिण भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौन-सा है?

उत्तर: विजयवाड़ा रेलवे जंक्शन दक्षिण भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है।

(च) ‘माया नगरी’ के नाम से कौन-सा शहर विख्यात है?

उत्तर: मुंबई शहर ‘माया नगरी’ के नाम से  विख्यात है।

(छ) ‘पेठा’ कहांँ की मशहूर मिठाई है?

उत्तर: ‘पेठा’ आगरा की मशहूर मिठाई है।

(ज) बच्चों ने तैरते हुए डॉल्फिनों को कहा देखा?

उत्तर: बच्चों ने तैरते हुए डॉल्फिनों को ‘चिल्का झील’ में देखा।

(झ) तेलुगू किस राज्य की भाषा है?

उत्तर: आंध्र प्रदेश।

2. संक्षेप में उत्तर दो:

(क) पूरी में सबसे आनंददायक क्या रहा?

उत्तर: पूरी में जगन्नाथ पुरी के दर्शन करना, वहांँ के समुद्र में उफनती लहरों को देखना तथा ‘चिल्का झील’ में नैकायन का आनंद उठाते समय तैरते हुए डॉल्फिनों को देखना सबसे आनंददायक रहा।

(ख) किस कारण से मुंबई को ‘बॉलीवुड’ के नाम से भी जाना जाता है?

उत्तर: मुंबई में हिंदी सिनेमा जगत एवं दूरदर्शन उद्योग होने के कारण यह शहर ‘बॉलीवुड’ के नाम से भी जाना जाता है। अर्थात हिंदी चलचित्र की शुरुआत मुंबई से ही हुई।

(ग) मुंबई में बच्चों ने क्या-क्या देखा?

उत्तर: मुंबई में पहले दिन बच्चों ने नरीमन प्वाइंट, चौपाटी, जुहू बीच, मैरीन ड्राइव देखने के अलावा फिल्मी सितारों के बंगले भी देखें। दूसरे दिन उन्होंने गेटवे ऑफ इंडिया, होटल ताज एलिफेंट की गुफाएंँ आदि देखी।

(घ) दिल्ली के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के नाम लिखो।

उत्तर: दिल्ली के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के नाम कुछ इस प्रकार हैं जैसे:- राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, लालकिला, राजघाट ,जंतर-मंतर, जामा मस्जिद, अक्षरधाम मंदिर आदि आदि।

(ङ) ताजमहल के बारे में तुम क्या जानते हो?

उत्तर: ताजमहल मुगल शासन काल में बनाया गया एक उत्कृष्ट नमूना है। जिसे मुगल बादशाह शाहजहांँ ने अपनी पत्नी अर्जुमंन बानो उर्फ मुमताज के याद में बनवाया था। इसे प्रेम का प्रतीक भी कहा जाता है।

3. नीचे दिए गए यात्रा कार्यक्रम को ध्यान से देखो और प्रश्नों के उत्तर दो:

‘यात्रा कार्यक्रम’ आठ में उपलब्ध है। यहांँ हम उससे संबंधित प्रश्नों के उत्तर करेंगे।

(क) यह भारत भ्रमण का कार्यक्रम कुल कितने दिनों का है?

उत्तर: 13 दिनों का।

(ख) भ्रमण के दौरान सबसे लंबी रेल-यात्रा कौन-सी और कितने घंटे की है?

उत्तर: भ्रमण के दौरान सबसे लंबी रेल यात्रा ‘मुंबई से कोणार्क’ तक की है और इसकी यात्रा 36 घंटे 35 मिनट की है।

(ग) गुवाहाटी से दिल्ली पहुंँचने में ट्रेन से कितने घंटे लगते हैं, देख कर बताओ।

उत्तर: गुवाहाटी से दिल्ली पहुंचने में ट्रेन से 38 घंटे 55 मिनट लगते हैं।

(घ) इस कहा कार्यक्रम में हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस का प्रस्थान समय 22.35 लिखा हुआ है। तुम्हारी घड़ी में उस समय कितना बज रहा होगा?

उत्तर: उस समय घड़ी में रात के 10.30 बज रहा होगा।

4. निम्नलिखित प्रश्नों के चार-चार उत्तर दिए गए हैं। सही उत्तर का चयन करो:

(क) ‘सिटी ऑफ ज्वय’ के नाम से प्रसिद्ध है-

उत्तर: कोलकाता।

(ख) कोणार्क……. के लिए प्रसिद्ध है।

उत्तर: सूर्य मंदिर

(ग) एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है-

उत्तर: चिल्का

(घ) ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ कहांँ है?

उत्तर: मुंबई

(ङ) मुंबई किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: महाराष्ट्र।

5. अतिरिक्त प्रश्न उत्तर

(क) रमेन को स्टेशन तक छोड़ने कौन-कौन आए थे?

उत्तर: रमेन को स्टेशन तक छोड़ने के लिए उसकी मांँ, पिताजी और दादा जी आए थे।

(ख) कलिंग का रण क्षेत्र किस सम्राट से संबंधित है?

उत्तर: सम्राट अशोक से संबंधित है।

(ग) होटल ताज को किसने और कब निर्माण करवाया था?

उत्तर: होटल ताज को भारतीय उद्योगपति जमशेदजी टाटा ने 1903 ई. में निर्माण करवाया था।

(घ) भोपाल गैस त्रासदी कब हुई थी?

उत्तर: 1984 ई. में।

(ङ) राष्ट्रपति भवन परिसर का विशाल उद्यान किस नाम से प्रसिद्ध है?

उत्तर: मुगल गार्डेन से प्रसिद्ध है।

(च) रमेन ने अपनी छोटी बहन और अपने दादाजी के लिए क्या खरीदा?

उत्तर: रमेन ने अपनी छोटी बहन के लिए एक घड़ी और दादाजी के लिए खादी का कुर्ता खरीदा था।

Answer by Bhargov