अभ्यास की महिमा । पाठ 12 । Class 6 Hindi Lesson 12 Question and Answer Assam | SCERT Class 6 Hindi Chapter 12 Solution | Assamese Medium Class 6 Hindi Answer |

अभ्यास की महिमा

1. उत्तर दो:

(क) बोपदेव कैसा बालक था?

उत्तर: बोपदेव एक मंदबुद्धि बालक था।

(ख) बोपदेव के सहपाठी उसे क्या कहकर चिढ़ाते थे?

उत्तर: बोपदेव के सहपाठी उसे बुद्धू और मूर्ख कहकर चिढ़ाते थे।

(ग) गुरुजी ने बोपदेव को कहा भेजने का निश्चय किया?

उत्तर: गुरुजी ने बोपदेव को गांँव भेजने का निश्चय किया।

2. कहानी को पढ़कर उत्तर लिखो:

(क) औरतें कुएँ पर क्या कर रही थी?

उत्तर: औरतें कुएँ से अपने घड़ों में पानी भर रही थी।

(ख) कुएँ की जगह पर गड्ढे कैसे बने थे?

उत्तर: कुएँ की जगह पर बार-बार घड़े रखने से गड्ढे बने थे।

(ग) बोपदेव पाठशाला क्यों लौट आया?

उत्तर: बोपदेव को ज्ञात हो चुका था कि जब मिट्टी के घड़े से पत्थर घिस सकता है, तो बार-बार अभ्यास करने से उसे विद्या क्यों नहीं मिल सकती। इस कारण वह अपने पाठशाला लौट आया।

(घ) बोपदेव बड़ा होकर क्या बना?

उत्तर: बोपदेव बड़ा होकर संस्कृत का एक प्रसिद्ध विद्वान बना।

3. ‘अभ्यास की महिमा’ कहानी तुम्हें कैसी लगी? इससे तुम्हें क्या सीख मिली?

उत्तर: ‘अभ्यास की महिमा’ कहानी मुझे बहुत अच्छी लगी।           ‘अभ्यास की महिमा’ कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि लक्ष्य चाहे जितना भी कठिन क्यों न हो, अगर अभ्यास और लगन से काम करे तो उसे आसानी से हासिल किया जा सकता है।

4. लिखो:

(क) ‘ये गड्ढे किसने बनाए हैं?’किसने कहा?

उत्तर: बोपदेव ने कहा।किससे कहा?उत्तर: औरतों से कहा।

(ख) ‘ये गड्ढे हमने नहीं बनाए हैं?’किसने कहा?

उत्तर: औरतों ने कहा।किससे कहा?उत्तर: बोपदेव को कहा।

5. आओ, पढ़ें दोहराएंँ और लिखें:

(क)द+य=द्य – विद्या, गद्य, पद्य, विद्यापति

द+ध=द्ध – बुद्धि, बुद्धू, प्रसिद्ध, शुद्ध

द+व=द्व –विद्वान, द्वेष, द्वार, द्वीप

(ख)क्षमा=क+ष+अ+म+आ

कक्षा=क+अ+क+ष+आ

मित्र=म+इ+त+र+अ

पत्र=प+अ+त+र+अ

ज्ञान=ज+অ+आ+न+अ

यज्ञ=य+अ+ज+অ+अ

परिश्रम=प+अ+र+इ+श+र+अ+म+अ

विश्राम=व+इ+श+र+आ+म+अ

6. पढ़ो, समझो और लिखो:

उत्तर:

अरजन    =    अर्जुन

मूरख      =     मूर्ख

मरम      =      मर्म

धरम      =      धर्म

करम      =     कर्म

शरम      =     शर्म

7. नीचे दिए गए शब्दों के दो दो पर्यायवाची शब्द लिखो:[बालक, औरत, गुरु, घड़ा, पानी, प्रसिद्ध]

उत्तर:

बालक    =     लड़का, बेटा

औरत     =      स्त्री, महिला

गुरु         =     शिक्षक, आचार्य

घड़ा        =     मटका, कलश

पानी       =     जल, नीर

प्रसिद्ध    =    ख्याति, कीर्ति