चलो, तेजपुर चले । पाठ 9 । Class 6 Hindi Lesson 9 Question and Answer Assam | Class 6 Hindi Chapter 9 Solution | Assamese Medium Class 6 Hindi Lesson 9 Answer |

चलो, तेजपुर चले

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो:

(क) पाठ में किस स्थान के भ्रमण के बारे में उल्लेख है?

उत्तर: पाठ में ऐतिहासिक स्थल ‘तेजपुर’ के भवन के बारे में उल्लेख है।

(ख) काजीरंगा किस लिए मशहूर है?

उत्तर: काजीरंगा एक सींग वाले गैंडे के लिए मशहूर है।

(ग)काजीरंगा के अलावा असम के अन्य दो राष्ट्रीय उद्यानों के नाम लिखो। वे किस-किस जिले में है?

उत्तर: काजीरंगा के अलावा असम के दो राष्ट्रीय उद्यान है-

 i.डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान- (तीनीसुकिया)

 ii.नमेरी राष्ट्रीय उद्यान- (शोणितपुर)

(घ) पाठ में आए वन्यजीवों के नामों के अलावा किसी अन्य पांँच वन्यजीवों के नाम लिखो।

उत्तर: पाठ में आए वन्यजीवों के नामों के अलावा और अन्य पांँच वन्यजीवों के नाम हैं-तेंदुआ, नेवला, भेड़िया, चीता और अजगर।

(ङ) वाण की पुत्री कौन थी? उसकी सखी कौन थी?

उत्तर: वाण की पुत्री ऊषा थी। उसकी सखी चित्रलेखा थी।

(च) अग्नीगढ़ का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: अग्निगढ़ का निर्माण राजा वाण ने करवाया था।

2. अतिरिक्त प्रश्न उत्तर:

(क) प्रियम कौन से स्कूल में पढ़ता था?

उत्तर: प्रियम गोलाघाट के मरंगी दीननाथ हाईस्कूल में पढ़ता था।

(ख) तेजपुर भ्रमण के लिए कितने विद्यार्थी और कितने शिक्षक गए थे?

उत्तर: तेजपुर भ्रमण के लिए 35 विद्यार्थी और 2 शिक्षक गए थे।

(ग) बस के अंदर विद्यार्थियों ने कौन सा खेल खेला था?

उत्तर: बस के अंदर विद्यार्थियों ने अंताक्षरी का खेल खेला था।

(घ) तेजपुर का पुराना नाम क्या था?

उत्तर: तेजपुर का पुराना नाम शोणितपुर था।

3. पालतू और जंगली होने के आधार पर वृत्त में दिए गए पशुओं के नाम सूची में भरो:

[पुस्तक में दिखाए गए वृत्त में जंतुओं के नाम कुछ इस प्रकार है-वन बिलाव, कुत्ता, हाथी, सियार, बकरी, बिल्ली, घोड़ा, हिरण, शेर, गाय, बैल।

उत्तर:

        पालतू जानवरों में: कुत्ता, बकरी, बिल्ली, घोड़ा, गाय और बैल आते हैं।

        जंगली जानवरों में:-वन बिलाव, हाथी, सियार, हिरण और शेर आते हैं।

4. नीचे लिखे संयुक्त वर्णों का विच्छेद करो:

उत्तर:

द्य=द+य

च्च=च+च

न्ध=न+ध

स्त=स+त

क्य=क+य

ल्ल=ल+ल

त्त=त+त

ण्य=ण+य

ह्न=ह+न

5. आओ, समूह में बैठकर वाक्य  बनाने का खेल खेले:

विद्यालय:

          हमारा विद्यालय बहुत सुंदर है।

          विद्यालय में हम पढ़ते हैं।

          हम विद्यालय में खेलते भी हैं।

इस प्रकार निम्नलिखित शब्दों से वाक्य बनाओ:

[प्रसिद्ध    द्वार   भ्रमण   क्षेत्र    आनंद ज्ञान    छुट्टी]

उत्तर:

i.प्रसिद्ध-आज हमारे विद्यालय में एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक आए थे।

ii.द्वार-9 बजे विद्यालय का द्वार बंद हो जाता है।

iii.भ्रमण-इस बार विद्यालय के छात्र भ्रमण हेतु चिड़ियाघर जाएंगे।

iv.क्षेत्र-विद्यालय के छठी कक्षा के छात्र हर क्षेत्र में आगे हैं।

v.आनंद-आज विद्यालय का कार्यक्रम देख खूब आनंद आया।

vi.ज्ञान-विद्यालय एक ज्ञान का स्रोत है।

vii.छुट्टी-विद्यालय में कल से गर्मी की छुट्टी शुरू होने वाली है।

6. आओ, रेखा खींच कर मिलाएं:

उत्तर:

बारह=१२

पंद्रह=१५

छत्तीस=३६

छब्बीस=२६

तैंतीस=३३

चालीस=४०

बीस=२०

7. रेखा खींचकर मिलाओ:

उत्तर:

क) महाभैरब मंदिर  =   तेजपुर

ख)लोकप्रिया गोपीनाथ बरदलै क्षेत्रीय मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल  =          मानसिक अस्पताल

ग) चित्रलेखा    =     चित्रकार

घ) उषा         =      राजकुमारी

ङ) काजीरंगा      =      राष्ट्रीय उद्यान