प्रकृति का संदेश । पाठ 11 । Class 6 Hindi Lesson 11 Question and Answer Assam | SCERT Class 6 Hindi Chapter 11 Solution | Assamese Medium Class 6 Hindi Chapter 10 Answer |

प्रकृति का संदेश

1. कविता का भाव समझो और उत्तर दो:

(क) ऊंँचाइयों को छूने का संदेश कौन देता है?

उत्तर: ऊंँचाइयों को छूने का संदेश पर्वत देता है।

(ख) मन में गंभीरता लाने का संदेश कौन देता है?

उत्तर: मन में गंभीरता लाने का संदेश सागर देता है।

(ग) धीरज रखने का संदेश कौन देती है?

उत्तर: धीरज रखने का संदेश हमारी प्यारी धरती माता देती है।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो:

(क) ‘प्रकृति का संदेश’ कविता के कवि कौन हैं?

उत्तर: ‘प्रकृति का संदेश’ कविता के कवि श्री सोहनलाल द्विवेदी जी है।

(ख) तरंग हमें क्या संदेश देती है?

उत्तर: तरंग हमें अपने मन में मीठी-मीठी कोमल उत्साह भर लेने का संदेश देती है।

(ग) पाठ के आधार पर प्रकृति के चार उपादानों के नाम लिखो।

उत्तर: पाठ के आधार पर प्रकृति के चार उपादान है पर्वत, सागर, पृथ्वी और आकाश।

(घ) आकाश हमें क्या संदेश देता है?

उत्तर: आकाश हमें यह संदेश देती है कि हमारे विशाल हृदय की कोमलता से सभी को अपना प्यार बांटना चाहिए।

3. पढ़ो समझो और लिखो:

उत्तर:

बालक  =  बालिका

गायक   =  गायिका

पाठक   =  पाठिका

नायक   =  नायिका

बाघ      =  बाघिन

माली    =  मालिन

तेली     =  तेलिन

धोबी    =  धोबिन

5. आओ रेखा खींचकर समर्थक शब्द को:

उत्तर:

पर्वत    =    गिरी

शीश    =   सिर

नभ     =   आकाश

मृदुल   =  कोमल

पृथ्वी   =  धरती

6. पांँच संज्ञा शब्द लिखो:

उत्तर: दीपक, हवा, घड़ी, मकान और दिल्ली।

7. कविता में आए निम्नलिखित सर्वनामों से एक एक वाक्य बनाओ।

उत्तर (क) तुम: तुम कहांँ जा रहे हो?

       (ख) अपना: अपना काम खुद करो।

8. आओ, पहेलियांँ समझे और उत्तर लिखें:

(क) ऊंँट की बैठक, हिरन की चाल वह कौन-सा जानवर, जिसके दुम न बाल?

उत्तर: मेंढक।

(ख) किस की आंँखें होती है, पर देख नहीं सकता?

उत्तर: चश्मा।

(ग) वह कौन है, जिसका मुंँह नहीं, पर बोलता है?

उत्तर: घड़ी।

(घ) किसके पैर नहीं होते, पर चलता है?

उत्तर: चप्पल।

9. आओ खेल-खेल में सीखें:

उदाहरण:-

कलम 

        मकान

                नल

                    लड़का

                             कागज

उत्तर:

घर

   रंग

       गरम

             मकान

                     नयन

10. ‘है’ अथवा ‘हैं’ लगाकर वाक्य को पूरा करो:

उत्तर: यह पेड़ है।        वे पेड़ हैं।

        यह लड़का है।     ये लड़के हैं।

        वह पक्षी है।        वे पक्षी हैं।

        वह घोड़ा है।        वे घोड़े हैं।