लोकप्रिया गोपीनाथ बरदलै । पाठ 5 । Class 6 Hindi Lesson 5 Question and Answer Assam | SCERT Class 6 Hindi Chapter 5 Solution | Assamese Medium Class 6 Hindi Chapter 5 Answer |

लोकप्रिया गोपीनाथ बरदलै

  • पूर्ण वाक्य में उत्तर दो:
    (क) पाठ में किस महान व्यक्ति का उल्लेख हुआ है?
    उत्तर: पाठ में लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै जी का उल्लेख हुआ है।

(ख) बरदलै जी की प्राथमिक शिक्षा कहांँ प्रारंभ हुई?
उत्तर: बरदलै जी की प्राथमिक शिक्षा रहा में आरंभ हुई।

(ग) गुवाहाटी विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई?
उत्तर: सन 1948 में गुवाहाटी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

  1. पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो उत्तर लिखो:

(क) बरदलै जी का जन्म कब और कहांँ हुआ था?
उत्तर:बरदलै जी का जन्म 6 जून 1890 को नगांँव जिले के रहा में हुआ था।

(ख) उनके माता-पिता के नाम लिखो।
उत्तर: उनके माता का नाम था प्राणेश्वरी देवी और पिता थे डॉक्टर बुद्धेश्वर बरदलै।

(ग)बरदलै जी द्वारा रचित किन्ही दो ग्रंथों के नाम लिखो?
उत्तर:बरदलै जी द्वारा रचित दो ग्रंथों के नाम है- ‘महात्मा गांधी’ और ‘अनासक्ति योग’।

(घ) असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की स्थापना कब हुई और इसके प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर: असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की स्थापना 1938 को गुवाहाटी में हुई और इसके प्रथम अध्यक्ष थे लोकप्रिया गोपीनाथ बरदलै।

(ङ) बरदलै जी को भारत सरकार ने किस उपाधि से सम्मानित किया?
उत्तर: भारत सरकार ने सन 1999 में बरदलै जी को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ उपाधि से सम्मानित किया।

  1. एक-एक शब्द लिखो (वृत्त से चुन कर)
    उत्तर: गाना गाने वाला- गायक
    खेल खेलने वाला- खिलाड़ी
    सेवा करने वाली- सेविका
    वकालत करने वाला- वकील
    हित चलाने वाला- हितैषी
    लोगों के प्रिय- लोकप्रिय
  2. इन वर्णों से बनने वाले एक-एक शब्द लिखो:
    ख, द, फ, घ, ध, य, छ, प, व
    उत्तर:
    ख-खरगोश, खाजाना
    द-दवा, दीप
    फ-फल, फूल
    घ-घर, घोड़ा
    ध-धरती, धनी
    य-यमुना, यमदूत
    छ-छाता, छलांग
    प-पिता, पानी
    व-वकील, वन
  3. आओ, वर्णों के मेल के बारे में जाने, सीखें और खाली जगहों में लिखें:
    उत्तर:
    क+य=क्य क्या, वाक्य
    च+छ=च्छ अच्छा, मच्छर
    प+ल=प्ल प्लावन, विप्लव
    स+त=स्त पुस्तक, रास्ता
    स+थ=स्थ स्थान, प्रस्थान
    ल+प=ल्प संकल्प, कल्पना
    ब+द=ब्द शब्द, अब्द
    ल+ल=ल्ल बिल्ली, दिल्ली
    क+क=क्क पक्का, अक्कल
    च+च=च्च बच्चा, कच्चा
    ट+ट=ट्ट खट्टा, छुट्टी
    त+त=त्त उत्तर, सत्तर
    न+न=न्न गन्ना, पन्ना
    प+प=प्प चप्पल, गप्पा
    म+म=म्म सम्मान, सम्मानीय
    स+स=स्स रस्सी गुस्सा

Reetesh Das