NCERT class 8 Hindi chapter 17। वह सुबह कभी तो आएगी। Hindi Medium

वह सुबह कभी तो आएगी

1. पाठ से

(क) सलमा का पहला कदम बीमारी में ही क्यों बढ़ा था ?

उत्तर :- 

(ख) सलमा अपनी अम्मां से क्या कहती थी जिससे उसकी अम्मां उसे मार देती थी ?

उत्तर :- 

(ग) सलमा ने ऐसा क्यों कहा कि मैं तो अब जीना चाहती हूँ ?

उत्तर :- 

2. दुर्घटना

 “मेरे अब्बू इस दुर्घटना के कारण खत्म हो गए, जब हम बहुत छोटे थे।“

ऊपर के वाक्य से पता चलता है कि सलमा के अब्बू किसी गैस दुर्घटना के कारण मर गए थे। दुर्घटना में कुछ लोगों को अपने शरीर के अंगों को गँवाना भी पड़ जाता है। तुम हवा, आग और पानी से होने वाली दुर्घटनाओं की एक सूची बनाओ। तुम इस सूची के आगे यह भी लिखो कि इसमें क्या-क्या नुकसान होता है।

उत्तर :- 

3. देखभाल

“हम उनसे कहते कि जब हम बड़े हो जाएँगे तो उनकी देखभाल करेंगे। “ इस वाक्य को पढ़ो और बताओ कि

(क) कौन किसकी देखभाल करना चाहता/चाहती है ?

उत्तर :- 

(ख) वह बड़ा/बड़ी होकर ही देखभाल करना क्यों चाहता/चाहती है ?

उत्तर :- 

(ग) क्या वह छोटे होने पर देखभाल नहीं कर सकता/सकती है ?

उत्तर :- 

(घ) अगर वह छोटे होने पर भी देखभाल करेगा/करेगी तो क्या हो सकता है ?

उत्तर :- 

4. निबंध या संस्मरण

इस पाठ में भोपाल गैस त्रासदी का वर्णन हुआ है, जिसे इस त्रासदी को सहने वाली सलमा ने ‘वह सुबह कभी तो आएगी’ शीर्षक से लिखा है। अब तुम बताओ कि :-

(क) तुम इसे निबंध या संस्मरण में से क्या कह सकते हो और क्यों ?

उत्तर :- 

(ख) अगर इसे कोई कहानी कहे तो क्या होगा ?

उत्तर :- 

(ग) मान लो कि अगर तुम इसे लिखते तो इसका क्या शीर्षक देते और क्यों ?

उत्तर :- 

5. पंक्ति और शीर्षक

‘वह सुबह कभी तो आएगी’ – यह इस पाठ का शीर्षक है। साथ ही यह साहिर लुधयानवी के ‘गीत’ की पंक्ति भी है। इस तरह तुम कुछ अन्य गीतों, कविताओं, लेखों कहानियों और प्रसिद्ध लोगों के विचारों आदि की किसी पंक्ति का चयन कर उसकी सूची बनाओ जिस पर अपने विचारों को लिख सकते हो और वह तुम्हारे लेख के लिए सही शीर्षक हो सकता है।

उत्तर:- 

6. भेंट- मुलाक़ात

तुम्हारी भेंट मुलाकात अक्सर कुछ ऐसे लोगों से भी होती होगी या हो सकती है जिनकी आँखें नहीं होतीं, जो बोल और सुन नहीं सकते। कुछ वैसे भी लोग होंगे या हो सकते हैं जो हाथ-पैर या अपने किसी अन्य अंग से सामान्य मनुष्य की तरह काम नहीं कर सकते। अब तुम बताओ कि:-

(क) यदि तुम्हें किसी गूँगे व्यक्ति से कुछ समझना हो तो क्या करोगे ?

उत्तर :- 

(ख) यदि तुम्हें किसी बहरे व्यक्ति को कुछ बताना हो तो क्या करोगे ?

उत्तर :- 

(ग) यदि तुम्हें किसी अंधे व्यक्ति को कुछ बताना हो तो क्या करोगे ?

उत्तर :- 

(घ) किसी ऐसे व्यक्ति के साथ खेलने का अवसर मिल जाए जो चल फिर नहीं सकता हो तो क्या करोगे ?

उत्तर :- 

7. उपाय

नीचे कुछ दुर्घटनाओं के बारे में लिखा हुआ है ; जैसे :-

(क) सडक दुर्घटना  –  सडक पर होती है

(ख) ट्रेन दुर्घटना   –  ट्रेन की पटरी पर होती है

(ग) हवाई दुर्घटना   –  धरती या आसमान कहीं भी हो सकती है

(घ) नौका दुर्घटना  –   जल में हो सकती है

इनके कारणों में मानवीय भूल, जानबूझकर और प्राकृतिक रूप से संबंधित कोई भी कारण हो सकता है। मान लो कि तुम्हारे आस-पास ऐसी कोई भी दुर्घटना घट जाती है तो तुम क्या-क्या करोगे ?

(क) क्या तुम स्वयं को बचाओगे ?

(ख) किसी और को बचाओगे ?

(ग) किसी अन्य को बचने और बचाने का उपाय बताओगे ?

(घ) किसी अन्य को उस दुर्घटना के बारे में बताओगे और बुलाओगे ?

(ङ) क्या तुम चुपचाप रह जाओगे ?

इसमें तुम जो भी करना चाहते हो, उसका कारण भी बताओ।

उत्तर :- 

8. शब्द प्रयोग

मेरा गला और आँखें सूज जाती हैं, मेरा चेहरा सूजन की वजह से बड़ा रहता है।

ऊपर के वाक्य में सूज और सूजन शब्द का प्रयोग सार्थक ढंग से हुआ है। इसके साथ सूजना शब्द का प्रयोग भी किया जा सकता है। तुम भी अपने ढंग से कुछ ऐसे शब्दों की सूची बनाओ जिनके रूप में थोड़ा-बहुत अंतर हो तभी सार्थक ढंग से उसका प्रयोग किया जा सकता है जैसे टूट, टूटना, टूटन आदि।

उत्तर:-