Might Learn Logo Might Learn Shop Might Learn

Assam SCERT Class 6 Hindi Chapter 7 Question Answer Assamese Medium| गावँ की सैर Chapter 7 Question Answer 2026 | SCERT Class 6 Hindi Chapter 7 Question Answer, MCQs Answer, Text Book PDF

गावँ की सैर


पाठ-आधारित प्रश्न-उत्तर


1. उत्तर दो।


(क) छुट्टियों में तुम लोग क्या-क्या करते हो?

उत्तर: छुट्टियों में हम अपने रिश्तेदारों के यहाँ घूमने जाते हैं। कभी मामा जी के यहाँ, तो कभी चाचा जी के यहाँ जाते हैं। इसके अलावा, हम अपने दोस्तों के घर भी जाते हैं।


(ख) मीठे, खट्टे और कड़वे फलों के नाम बताओ।

उत्तर:

  • मीठे फल: आम, अमरूद, लीची।
  • खट्टे फल: नींबू, इमली, संतरा।
  • कड़वा फल: करेला।


(ग) किसे पकाकर और किसे कच्चा खाया जाता है? आओ, समूह में चर्चा करें।

दिए गए नाम: बैंगन, फूलगोभी, गाजर, मूली, आलू, टमाटर, मिर्च, धनिया, करेला, खीरा, भिंडी और पालक।

उत्तर:

(i) पकाकर खाने वाली सब्जियाँ: बैंगन, फूलगोभी, आलू, करेला, भिंडी और पालक।

(ii) कच्चा खाने वाली सब्जियाँ: गाजर, मूली, टमाटर, मिर्च, धनिया और खीरा।


2. सर्दी और गर्मी के मौसम में क्या-क्या खेती होती है? आओ, लिखें।

उत्तर:

सर्दी के मौसम में गर्मी के मौसम में
पालक पुदीना
धनिया तिल
फूलगोभी धान
टमाटर खुटरा
साग करेला
मटर झीका
सरसों भिंडी


3. आओ, पहचानें और नाम लिखें।


(क) सब्जियाँ

  1. लौकी
  2. खीरा
  3. फूलगोभी
  4. करेला
  5. भिंडी
  6. बैंगन
  7. गाजर
  8. टमाटर


(ख) फल

  1. केला
  2. लीची
  3. संतरा
  4. नारियल
  5. नींबू
  6. आम
  7. तांबूल
  8. पपीता


4. पूर्ण वाक्य में उत्तर लिखो।


(क) पीले-पीले रंग के फूल किस खेत के हैं?

उत्तर: पीले-पीले रंग के फूल सरसों के खेत के हैं।


(ख) केले का बड़ा बाजार कहाँ है?

उत्तर: केले का बड़ा बाजार दरंगिरी में है।


(ग) पाँच सागों के नाम लिखो।

उत्तर: पालक, राई, सरसों, लाफा और चौलाई पाँच साग हैं।


(घ) मिट्टी के अंदर होने वाली पाँच सब्जियों के नाम लिखो।

उत्तर: आलू, गाजर, मूली, प्याज और लहसुन मिट्टी के अंदर होने वाली पाँच सब्जियाँ हैं।


(ङ) लताओं में होने वाली चार सब्जियों के नाम लिखो।

उत्तर: लौकी, झीका, करेला और खीरा लताओं में होने वाली चार सब्जियाँ हैं।


5. वाक्य बनाओ।

(i) बगीचा: मेरे घर के बाहर एक छोटा-सा बगीचा है।

(ii) मैदान: हम रोज खेल के मैदान में खेलते हैं।

(iii) बाजार: मैं बाजार जा रहा हूँ।

(iv) मौसम: आज मौसम बहुत अच्छा है।

(v) गाँव: हमारा गाँव बहुत सुंदर है।

(vi) सूरज: सूरज के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है।

(vii) छुट्टी: छुट्टी में हम घूमने जाएँगे।

(viii) शहर: मैं शहर में रहता हूँ।


6. आओ, पहचानें और समझें।


(क) ‘ने’ का प्रयोग समझो।

उदाहरण: मोहन ने पत्र लिखा।

प्रश्न: तुमने क्या किया?

उत्तर: तुमने क्या किया?


(ख) ‘ने’ जोड़कर वाक्यों को पूरा करो।

(i) लड़के ने खाना खाया।

(ii) लड़की ने रोटी खाई।


(ग) पढ़ो और समझो।

(i) से: राधा कलम से लिखती है।

(ii) के लिए: ये गुब्बारे बच्चों के लिए हैं।

(iii) पर: मेज पर पुस्तक है।

(iv) से: राम थैले से सेब निकाल रहा है।

(v) मेरा: यह मेरा घर है।


(घ) ‘से’, ‘के लिए’ और ‘पर’ लगाकर एक-एक वाक्य बनाओ।

(i) मेरे घर से बाजार बहुत दूर है।

(ii) रिया के लिए मैंने टिफिन लाया है।

(iii) मैं घर पर नहीं हूँ।


7. पढ़ो, समझो और खाली जगहों को भरो।

दिए गए शब्द: का, को, की, में

(i) पिताजी शाम को आएँगे।

(ii) यह अमन का घर है।

(iii) टोकरी में आम हैं।

(iv) सीता की रोटियाँ खराब हो गईं।


8. विलोम शब्द लिखो।

शब्द विलोम शब्द
भला बुरा
बड़ा छोटा
ऊपर नीचे
गाँव शहर
नई पुरानी
लंबा नाटा


9. आओ, पहेलियाँ बुझें।

(क) ऐसा लिखें, शब्द बनाएँ; फूल, फल, मिठाई बन जाएँ।

(ख) दिन को सोए, रात को रोए; जितना रोए, उतना खोए।


10. परियोजना कार्य

प्रश्न: फलों, सब्जियों और सागों के कुछ चित्रों का संग्रह करो और उनके नाम सहित तालिका बनाओ।

उत्तर:

क्रम संख्या नाम
1 बंदगोभी
2 टमाटर
3 लहसुन
4 गाजर
5 शिमला मिर्च
6 लहसुन के पत्ते
7 बैंगन
8 ब्रोकली
9 प्याज


11. आओ, जान लें।

ग्वालपाड़ा जिले में लोकगीत की एक शैली प्रसिद्ध है, जिसे ग्वालपरिया लोकगीत कहते हैं। ग्वालपरिया लोकगीत की एक प्रसिद्ध गायिका प्रतिमा पांडे बरुवा थीं। नीचे दिया गया ग्वालपरिया लोकगीत सीखो और गाने की कोशिश करो।


12. आओ, पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जानें।

शब्द अर्थ
सैर सफर, भ्रमण
जरूरत आवश्यकता, प्रयोजन
फसल खेत की पैदावार
प्रसिद्ध विख्यात, मशहूर
टीला छोटी पहाड़ी
ढलान ढला हुआ भू-भाग
संतरा नारंगी
निर्यात विदेशों में सामग्री भेजना
सर्दी जाड़ा, ठंडक
मौसम जलवायु
बगीचा बाग
काफी पर्याप्त
✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post
5 chapters free after login
Scroll to Top
🎓 My Class Membership