Lesson 15 होली आई रे (क) होली में हम क्या करते हैं?
उत्तर: होली में हम एक दूसरे को रंग लगाते हैं।
(ख) होली कब मनाई जाती है?
उत्तर: होली फाल्गुन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है।
(ग) बाजार में क्या-क्या सामान बिक रहा था?
उत्तर: बाजार में लाल, पीला, हरा, नीला आदि रंगो के साथ विविध आकार की पिचकारियाँ, कागज की बनी हुई रंग बिरंगी टोपियांँ और अलग-अलग प्रकार के मुखोटे भी बिक रहे थे।
(घ) स्नेहा और अयन ने क्या-क्या खरीदे?
उत्तर: स्नेहा और अयन ने अपनी-अपनी पसंद की पिचकारियाँ ख़रीदीं और बहुत सारे रंग और गुलाल भी खरीदे।
(ङ) होलिका दहन में क्या होता है?
उत्तर: होलिका दहन में लोग चौराहे पर लकड़ी आदि इकट्ठा करके उसे जलाते हैं। यह दहन होली के एक दिन पहले किया जाता है।
2. उत्तर लिखो:(क) स्नेहा को क्या चाहिए था?
उत्तर: स्नेहा को लाल रंग की लंबी पिचकारी चाहिए था।
(ख) पिताजी के साथ कौन-कौन बाजार गए?उत्तर: पिताजी के साथ स्नेहा और अयन बाजार गए।
(ग) इस उत्सव को ‘रंगों का त्योहार’ कहा जाता है?
उत्तर: होली को ‘रंगों का त्योहार’ कहा जाता है।
(घ) सड़क के किनारे दुकानों में क्या सजी हुई थी?
उत्तर: सड़क के किनारे दुकानों में रंग-बिरंगी और विविध आकार की पिचकारियाँ सजी हुई थी।
(ङ) होलिका दहन में लोग ढोल बजाकर क्या कर रहे थे?
उत्तर: होलिका दहन में लोग ढोल बजाकर गाना गा रहे थे। जैसे:- आई फाग की बयार उड़े रंगों की फुहार……
3. आओ, रंगों को पहचाने:नीचे दी गई रंगोली में कौन-कौन से रंग है, बताओ और खाली जगहों में रंगों के नाम लिखो:[पुस्तक में दिखाए गए चित्र के अनुसार रंगों के नामों को दाएंँ ओर से क्रम अनुसार दिया गया है]उत्तर:i. पीलाii. बैंगनीiii. हराiv. नीलाv. कालाvi. नारंगीvii. नीला 4. आओ, बातचीत करें:(क) होली के अलावा हमारे देश में और कौन-कौन से उत्सव मनाया जाते हैं?
उत्तर: होली के अलावा हमारे देश में क्रिसमस, ईद, बिहू, दशहरा, दीपावली, दुर्गा पूजा आदि उत्सव मनाए जाते हैं।
(ख) तुम होली के दिन क्या-क्या करते हो?
उत्तर: हम होली के दिन एक दूसरे के गालों पर रंग लगाकर गले मिलते हैं और अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते हैं।
(ग) विभिन्न उत्सवों के अवसर पर तुम्हारे घर में क्या-क्या पकवान बनते हैं?
उत्तर: विभिन्न उत्सवों के अवसर पर हमारे घर में विभिन्न प्रकार की मिठाइयांँ बनाई जाती है। जैसे- गुलाब जामुन, लड्डू, जलेबियाँ आदि।
5. आओ, नीचे की तालिका में उत्सवों के नाम लिखें:उत्तर: (क)घर में मनाए जाने वाले उत्सव:- रक्षाबंधन, दिवाली, गुरु नानक जयंती आदि।
(ख) विद्यालय में मनाए जाने वाले उत्सव:- शिक्षक दिवस, छात्र दिवस, परिवेश दिवस, स्वाधीनता दिवस, गणतंत्र दिवस आदि।
(ग) सामूहिक सामाजिक रुप में मनाए जाने वाले उत्सव:- बिहू, दशहरा, दुर्गा पूजा,ईद, होली आदि।
6. वाक्य बनाओ:-[उत्सव, रंग-बिरंगी, पिचकारी, हर्ष, गुलाल]उत्तर:-उत्सव:- बिहू असम का जातीय उत्सव है।
रंग-बिरंगी:- बाजार में विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगी गुड़ियों को देख गुड्डी खुश हो गई।
पिचकारी:- राम ने इस बार बंदूक जैसी दिखने वाली पिचकारी खरीदी।
हर्ष:- दिवाली के उत्सव में सभी हर्ष उल्लास करते हैं।
गुलाल:- पिंकी ने शिल्पा के गालों पर गुलाल लगाया।
7. आओ, पढ़े समझे और लिखें:उत्तर:पिताजी बाजार जा रहे हैं।माताजी बाजार जा रही हैं।
चाचाजी दिल्ली जा रहे हैं।चाचीजी हमें गणित पढ़ा रही हैं।
दादाजी कुर्सी पर बैठे हैं।दादीजी टी.वी. देख रही हैं।
8. आओ, ‘एँ’ मात्रा लगाकर वचन बदलो:उत्तर:बहन = बहनेंलहर = लहरेंबात = बातेंतरंग = तरंगें
এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?
ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।
Update This Post