Lesson 16 खेल और सेहत
1.कुछ बाहरी खेल होते हैं, कुछ भीतरी खेल। यहांँ कुछ खेलों के नाम दिए गए हैं, बताओ इनमे से कौन बाहरी और कौन भीतरी खेल है?[फुटबॉल, हॉकी, लूडो, क्रिकेट, कैरम, शतरंज]उत्तर:- क) बाहरी खेल:- फुटबॉल, हॉकी और क्रिकेट। ख) भीतरी खेल:- लूडो, कैरम और शतरंज
2. कौन किस खेल का खिलाड़ी है? रेखा खींचकर मिलाओ:उत्तर:-क) जयंत तालुकदार = आर्चरीख) दीपांकर भट्टाचार्य = बैडमिंटनग) मोनालिसा बरुआ मेहता = टेनिसघ) बाइचुंग भुटिया = फुटबॉलङ) अभिनव बिंद्रा = शूटिंगच) सचिन तेंदुलकर = क्रिकेटछ) ध्यानचंद = हॉकीज) पी.टी. ऊषा = दौड़झ) शिव थापा = बॉक्सिंग
3. उत्तर दो:(क) अधिक देर तक ‘टी.वी.’ देखने से क्या नुकसान होता है?
उत्तर:- अधिक देर तक ‘टी.वी.’ देखने से आंँखों की रोशनी कमजोर हो जाती है।
(ख) खेलने के क्या-क्या फायदे हैं?
उत्तर: खेलने के बहुत से फायदे हैं जैसे:-खेलने से मनोरंजन होता है। खेलने से मन तरोताजा रहता है। शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है और मन हमेशा उल्लास से भरा रहता है। जिसके कारण सेहत अच्छी बनी रहती है।
(ग) डॉक्टर और वैज्ञानिक क्या मानते हैं?
उत्तर: डॉक्टर और वैज्ञानिक भी यह बात मानते हैं कि जो व्यक्ति रोज खेलते और सैर करते हैं, उन्हें कोई बीमारी आसानी से नहीं पकड़ सकती।
(घ) शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या जरूरी है?
उत्तर:- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित भोजन के साथ-साथ खेलना भी जरूरी है।
(ङ) कुछ बच्चे हाथों में ‘रिमोट’ लेकर क्या करते हैं?
उत्तर: कुछ बच्चे हाथों में रिमोट लेकर कंप्यूटर या टी.वी. के सामने बैठ जाते हैं।
(च) अपने अंचल के किसी एक प्रसिद्ध खिलाड़ी का नाम बताओ।
उत्तर: ‘हिमा दास’ जिसे धिंग एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है।
4. उत्तर लिखो:(क) खेलने का आनंद कैसा है?
उत्तर: खेलने का आनंद ही अनोखा है।
(ख) खेल हमारे मन को क्या करता है?उत्तर: खेल हमारे मन को तरोताजा करता है।
(ग) कुछ बच्चे पूरा दिन टी.वी. के सामने बैठ कर क्या करते हैं?
उत्तर: कुछ बच्चे पूरा दिन टीवी के सामने बैठ कर अपना समय और सेहत खराब करते हैं।
(घ) किन्हीं चार खेलों के नाम लिखो।उत्तर: क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन और टेनिस।
5. किसी एक खेल के बारे में दस पंक्तियां लिखो:उत्तर: क्रिकेट:-i) सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है।ii) क्रिकेट गेंद और बल्ले से खेला जाता है।iii) एक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं।iv) एक ओवर में छह गेंदे होती है।v) हमारे भारत टीम के कप्तान विराट कोहली है।vi) हमारे देश में हर साल IPL होता है।vii) दो अंपायर खेल के मैदान में मौजूद होते हैं।viii) क्रिकेट 20-20, 50-50 और टेस्ट मैच इन 3 तरीकों में खेला जाता है।ix) खेल की शुरुआत टॉस करके की जाती है।x) गेंदबाज भागकर गेंद को बल्लेबाज की ओर तेजी से फैलता है।
6. आओ, सही शब्द चुनकर भाई को को फिर से लिखे:(क) लड़का खेलता/खेलती है।उत्तर: लड़का खेलता है।
(ख) लड़की खेलता/खेलती है।
उत्तर: लड़की खेलती है।
(ग) चिड़िया आकाश में उड़ता/उड़ती है।
उत्तर: चिड़िया आकाश में उड़ती है।
(घ) घोड़ा दौड़ता/दौड़ती है।उत्तर: घोड़ा दौड़ता है।
(ङ) गाय घास खाता/खाती है।उत्तर: गाय घास खाती है।
7. आओ, इन वाक्यों को पूरा करें:(क) बकरा भागता है। बकरे ……..।
उत्तर: बकरे भागते हैं।
(ख) लड़की दौड़ती है। लड़कियांँ…..।
उत्तर: लड़कियांँ दौड़ती हैं।
(ग) बच्चा रोता है। बच्चे ……..।
उत्तर: बच्चे रोते हैं।
(घ) चिड़िया उड़ती है। चिड़ियाँ ……।उत्तर: चिड़ियाँ उड़ते हैं।
(ङ) कपड़ा सूखता है। कपड़े ….।
उत्तर: कपड़े सूखते हैं।
8. नीचे दी गई क्रियाओं की सहायता से वाक्य बनाओ:जैसे:-जाना: राम बाजार जाता है।उत्तर:
खेलना:-लड़का फुटबॉल खेल रहा है।
खाना:- गाय घास खा रही है।
हंँसना:- फातिमा जोर जोर से हंँस रही है।
उड़ना: चिड़िया आकाश में उड़ रही है।
पढ़ना: हायला ने सारा किताब पढ़ लिया।
এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?
ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।
Update This Post