Lesson-10 बाघ और बटोही 1. ‘बाघ और बटोही’ कहानी को अपने शब्दों में बताओ।
उत्तर: एक जंगल में एक बाघ रहता था। वह इतना बूढ़ा हो चुका था कि खुद से शिकार नहीं कर पाता था। एक दिन उसे दलदल के पास एक सोने का कंगन मिला और उस कंगन को लेकर एक तरकीब सोची की किसी को कंगन का लालच देकर फसाया जा सकता है। थोड़ी देर बाद उसने देखा कि एक बटोही तालाब के दूसरी ओर से जा रहा था। उसने उस बटोही को पुकारा और कंगन का लालच देकर अपनी ओर आने को कहा। लेकिन बटोही ने कहा कि अगर वह उस पार जाएगा तो वह उसे खा लेगा। तो बाघ ने कहा कि उसने अब शिकार करना छोड़ दिया है। वह अब सन्यासी की सीख ले रहा है। इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है। बटोही सोने के लालच में आकर बाघ का विश्वास कर लेता है और उस पार जाने के लिए तालाब में दो-चार कदम बढ़ाने पर ही वह दलदल में फंस जाता है। बस फिर क्या, बाघ को इसी बात का इंतजार था। उसने भयंकर मुद्रा में धीरे-धीरे बटोही की ओर बढ़ते हुए झपट्टा मारा। बाघ को इस प्रकार अपनी ओर झपट्टा मारते देख, बटोही को अपने मूर्खता होने का एहसास हुआ कि उसने लालच में पड़कर अपना विवेक त्याग दिया। जिसके कारण वह बाघ का आसान शिकार बन गया। फिर क्या बाघ ने बटोही का शिकार कर बड़े दिनों बाद आराम से पेट भरकर खाया।
2. प्रस्तुत चित्रकथा ‘बाघ और बटोही’ से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर: प्रस्तुत चित्र कथा ‘बाघ और बटोही’ से हमें यह सीख मिलती है कि हमें लालच में पड़कर कभी भी दूसरों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। अगर हम लालच में पड़कर अपना बुद्धि और विवेक खो देंगे तो हमारी हालत बटोही जैसी होगी।
3. उत्तर लिखो:(क) बूढ़े होने पर बाघ ने क्या तरकीब सोची?
उत्तर: बूढ़े होने पर बाघ ने एक तरकीब सोची कि वह इस सोने के कंगन का लोभ दिखाकर किसी आदमी को दलदल के इस पार ला सके तो वह बड़ी आसानी से दलदल में फंसाकर उसका शिकार कर सकता है।
(ख) बाघ ने किसका लालच देकर बटोही को तालाब में फँसाया?
उत्तर: बाघ ने एक सोने का कंगन का लालच देकर बटोही को तालाब में फँसाया।
(ग) बाघ की बातें सुनकर बटोही ने क्या किया?
उत्तर: बाघ की बातें सुनकर बटोही ने बाघ का विश्वास कर लिया और तालाब में उतरने लगा।
(घ) तालाब में उतरते ही बटोही का क्या हाल हुआ?
उत्तर: तालाब में उतरते ही बटोही का पैर तालाब के दलदल में फंस गया।
(ङ) आखिरकार बाघ ने बटोही का क्या हाल किया?
उत्तर: आखिरकार बाघ ने बटोही का शिकार कर बड़े आराम से उसे पकाकर खा गया।
4. आओ समूह में बैठकर वाक्य बनाने का खेल खेले:घड़ी– मेरे पास एक घड़ी है। मेरी घड़ी सुनहली है। उसके पास दो घड़िया है।इस प्रकार निम्नलिखित शब्दों से वाक्य बनाओ:[किताब गाय मकान कलम बहन]उत्तर:किताब:- मुझे वह किताब चाहिए। मेरा किताब उसके पास है। इस किताब को ध्यान से पढ़ना।गाय:- हमारे पास दो गाय हैं। गाय दूध देती है। गाय को पूजा जाता है।मकान:- वह मकान बहुत सुंदर है। मुझे एक मकान खरीदना है। मेरे मकान मालिक अच्छे हैं।कलम:-कलम से लिखा जाता है। मेरे पास दो कलाम है। यह कलम किसका है?बहन:-बहन ने मुझे आज राखी बांधी। मेरी बहन बहुत प्यारी है। बहन के लिए मैंने एक गुड़िया खरीदी।
5. इन्हें पढ़ो, समझो और लिखो:
(क)ष+य=ष्य मनुष्य,भविष्य, भाष्य द+ध=द्ध बुद्धि, प्रसिद्ध, वृद्धि द+य=द्य विद्या, गद्य, विद्यार्थी ष+ट=ष्ट दुष्ट, स्पष्ट, पुष्टि
(ख) इ= चित्र शिकार किताब ई= लड़की, दीपक, भीतर उ= बहुत, सुबह, छुट्टी ऊ= धूप, पूर्ण, खूबसूरत।6. आओ, समान अर्थवाले शब्दों को रेखा खींच कर मिलाएं:
(क) तालाब = पोखर(ख) आसमान = गगन(ग) लालच = लोभ(घ) स्वर्ण = सोना(ङ) बटोही = पथिक
7. निम्नलिखित संख्याओं को देखो और नीचे अक्षरों में लिखो:उत्तर: १६ = सोलह१५ = पन्द्रह २७ = सत्ताईस२१ = इक्कीस१४ = चौदह
এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?
ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।
Update This Post