SCERT Class 6 Hindi Chapter 14 Answer 2026 | मैं सबसे छोटी होऊँ | Class 6 Hindi | Lesson 14 | Hindi Question Answer Assam | SEBA Solution | Assam Board | Class 6 Hindi Lesson 14 Question and Answer Assam | Class VI Hindi Chapter 14 Solution | SCERT Class 6 Hindi Lesson 14 Model Answer |

 Lesson 14

 मैं सबसे छोटी होऊँ 

1. आओ, बताएंँ:

(क) ‘मैं सबसे छोटी होऊँ’ कविता के जरिए किस इच्छा की बात की गई है?

उत्तर: ‘मैं सबसे छोटी होऊँ’ कविता में एक छोटी बच्ची की इच्छा के बारे में कहा गया है। जो सदा छोटी ही रहना चाहती है और अपनी मांँ के साथ हमेशा खेलकूद करना चाहती है।

(ख) बच्ची किसका अंचल पकड़कर घूमना चाहती है?

उत्तर: बच्ची अपनी मांँ का अंचल पकड़कर घूमना चाहती है।

(ग) मांँ हमारे लिए क्या-क्या करती है?

उत्तर: मांँ हमारे लिए अपने हाथों से खाना खिलाती है, धूल पोंछती है, नहला धुलाकर बड़े प्यार से सजाती है, परियों की कहानियांँ सुनाती है आदि आदि।

2. पूर्ण वाक्य में जवाब दो:

(क) ‘मैं सबसे छोटी होऊँ’ कविता के कवि का नाम क्या है?

उत्तर: ‘मैं सबसे छोटी होऊँ’ कविता के कवि का नाम सुमित्रानंदन पंत है।

(ख) बड़े होने पर मांँ हमारे लिए क्या-क्या नहीं करती?

उत्तर: बड़े होने पर मांँ बचपन की तरह उसके साथ नहीं खेलती, उसे अपने हाथों से खाना नहीं खिलाती, हाथ पकड़ कर घुमाने नहीं ले जाती, परियों की कहानियां नहीं सुनाती आदि आदि।

(ग) बच्ची क्यों सबसे छोटी बनकर रहना चाहती है?

उत्तर: बच्ची को पता है कि अगर वह बड़ी हो जाएगी तो उसकी मांँ बचपन की तरह उसके साथ दिन-रात नहीं घूमेगी। इसीलिए बच्ची सबसे छोटी बनकर रहना चाहती है।

(घ) बच्ची को क्यों अनुभव होता है कि माँ उसके साथ छल करती है?

उत्तर: बचपन में बच्ची अपनी मांँ का आंचल पकड़ मांँ के पीछे-पीछे घूमती है और माँ भी उसे अपनी गोदी में उठाकर खूब प्यार करती है। लेकिन बच्ची को अनुभव होता है कि अगर वह बड़ी हो जाएगी तो उसकी मांँ उसके साथ छल करेगी। क्योंकि वह पहले की तरह दिन-रात उसके साथ नहीं घुमा करेगी। 

3. ‘मैं सबसे छोटी होऊंँ’ कविता में वर्णित बातों को अपने शब्दों में बताओ।

उत्तर: ‘मैं सबसे छोटी होऊँ’ कविता में कवि सुमित्रानंदन पंत जी एक छोटी बच्ची के रूप में स्वयं के भावों को व्यक्त करते हुए कहा है कि वह छोटी सी बच्ची कभी बड़ी नहीं होना चाहती।

      वह छोटी बच्ची अपनी मांँ से कहती है कि वह सबसे छोटी है। और हमेशा उसकी गोदी में सोना चाहती है। मांँ जहांँ-जहांँ जाएगी वह भी उसका अंचल पकड़कर उसके पीछे-पीछे जाएगी। उसका हाथ कभी नहीं छोड़ेगी।

        दूसरी ओर बच्ची अपनी मांँ से शिकायत करती है कि वह हमें बड़ा करके छलती है। क्योंकि तब वह बचपन की तरह हाथ पकड़कर हमारे साथ नहीं घूमती। बचपन में उसकी मांँ ने उसे अपने हाथों से खाना खिलाया, मुंँह पोछा, नहला धुला कर बड़े प्यार से सजाया। जब वह बड़ी हो जाऊंगी तो मांँ उसके हाथ में खिलौना थमाकर परियों की कहानियाँ नहीं सुनाया करोगी। इसलिए बच्ची बड़ी नहीं होना चाहती। उसकी जो स्नेह भरी ममता है उसको वह खोना नहीं चाहती। तथा बच्ची कहती है कि वह अपनी मांँ की आंचल में बिना किसी इच्छा तथा बिना किसी भय के हमेशा उसकी आंचल में छिपी रहना चाहती है। और मांँ से कहती है कि वह उसे हमेशा की तरह चंद्र का उदय होना दिखा दे।

4. आओ, सही शब्द चुनकर वाक्य को पूरा करें:

(क) मैं सबसे…… होऊँ।(छोटी/छोटा)

उत्तर: मैं सबसे छोटी होऊँ।

(ख) नदी…… है। (बहता/बहती)

उत्तर: नदी बहती है।

(ग) ……… आराम नहीं चाहता। (में /मैं)

उत्तर: मैं आराम नहीं चाहता।

(घ) यह …… देश है। (हमारा/हमारे)

उत्तर: यह हमारा देश है।

5. आओ एक शब्द में बताएंँ:

i. जो कविता लिखता है=[कवयित्री]

ii. जिसे स्पृहा न हो=[निस्पृह]

iii. जो सजाया हुआ हो=[सज्जित]

iv. जिसे भाई ना हो=[निर्भय]

6. आओ, एकवचन और बहुवचन के शब्दों को पढ़े जाने और लिखें:

उत्तर:

लड़का   =    लड़के

बच्चा     =    बच्चे

छोटा      =    छोटे

खिलौना  =   खिलौने

नारी       =   नारियांँ

परी        =   परियांँ 

छात्रा      =   छात्राएंँ

माता      =   माताएंँ

7. दोनों शब्दों को जोड़कर एक शब्द बनाओ:

क) सूर्य-अस्त=सूर्यास्त

     सूर्य-उदय =सूर्योदय

ख) परम-अणु = परमाणु

     परम-आत्मा = परमात्मा

ग) विद्या-अर्थी = विद्यार्थी

     विद्या-आलय = विद्यालय

✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top