Might Learn Logo Might Learn

SCERT Class 7 Hindi Chapter 1 Answer 2026 | नन्हा- मुन्ना राही हूँ Class 7 Hindi Lesson 1 | Class 7 Hindi Chapter 1 All Question And Answer Hindi | Class 7 Hindi Chapter 1 Important All Question And Answer Hindi

 Lesson 1

 नन्हा मुन्ना राही हूंँ    

1. ‘नन्हा मुन्ना राही हूंँ’ गीत को तुम किस माहौल में गुनगुना सकते हो? बताओ।

उत्तर:- इस गीत को हम स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती आदि जैसे राष्ट्रीय समारोह में गुनगुना सकते हैं।

2. उत्तर लिखो:

(क) कविता में उल्लेखित देश का सिपाही कौन है?

उत्तर: कविता में उल्लेखित देश का सिपाही नन्हे मुन्ने बच्चे हैं।

(ख) अपना देश भारत कैसे किसी से कम नहीं है?

उत्तर: प्रगतिशील देशों की तरह हमारे भारत देश में भी विभिन्न उद्योग और  कारखानों की भरमार है। कला संस्कृति के मामले में तो भारत विश्व विख्यात है।

(ग) “देश को बनाऊंँगा मशीनों का नगर।” अपने देश को मशीनों का नगर बनाने का संकल्प क्यों लिया गया है?

उत्तर: दूसरे प्रगतिशील देशों की तरह हमारा भारत देश भी उनकी बराबरी कर सके, इस कारण मशीनों का नगर बनाने का संकल्प लिया गया है। ताकि भारत का हर व्यक्ति इन मशीनों का इस्तेमाल कर भारत को प्रगति की ऊंँचाइयों तक ले जा सके।

(घ) भारत के अलावा हमारे देश को और किन-किन नामों से जाना जाता है?

उत्तर: भारत के अलावा हमारे देश को हिंदुस्तान, इंडिया, भारतवर्ष आदि नामों से जाना जाता है।

(ङ) अपना तिरंगा ऊंँचा रखने के लिए क्या करना जरूरी है?

उत्तर: अपना तिरंगा ऊंँचा रखने के लिए हमें अपने देश के प्रति सम्मान और देश के लिए कुछ ऐसा कार्य करगे की उमंग, जिससे देश का ऊंँचा नाम हो और भारत का तिरंगा ऊंँचाइयों पर लहराता रहे।

(च) तुम्हारी मंजिल क्या है? तुम कैसे उस मंजिल तक पहुंँचोगे?

उत्तर: मेरी मंजिल सेना में भर्ती होना है। मैं इस मंजिल तक अपनी लगन इच्छाशक्ति और आत्मनिर्भरता के बल पर पहुंँचूंगा।

(छ) हरे-भरे खेत भारत के किन प्रांतों में मिलते हैं, लिखो।

उत्तर: हरे भरे खेत भारत के पंजाब, असम, गुजरात, हरियाना, आदि प्रांतों में मिलते हैं।

3. नीचे कुछ मशीनों के चित्र हैं। उन मशीनों के नाम और कहांँ इनका प्रयोग होता है, लिखो।

उत्तर: 

(क) टैंक:- टैंक का प्रयोग जंग के मैदान में होता है।

(ख) ट्रैक्टर:- ट्रैक्टर का प्रयोग खेत के मैदान में होता है।

(ग) एटीएम:- एटीएम का प्रयोग पैसा निकालने के लिए होता है।


✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post
Scroll to Top
🎓 My Class

My Subjects