SCERT Class 7 Hindi Chapter 13 Answer 2026 | भगतिन मौसी । Lesson 13 | Class 7 Hindi । SEBA Class VII Hindi Answer | Class 7 Hindi Chapter 13 All Question And Answer Hindi | Class 7 Hindi Chapter 13 Important All Question And Answer Hindi

 Lesson 13

 भगतिन मौसी  

1. संक्षेप में उत्तर दो:

(क) बिल्ली ने राम नाम का शाल क्यों ओढ़ा था?

उत्तर: बिल्ली ने राम नाम का शाल इसलिए ओढ़ा था ताकि वह अपने आप को भगतिन अर्थात भगवान का भक्त बताकर चूहे को प्रणाम कराने हेतु अपने पास बुलाना चाहता था।

(ख) बिल्ली के बुलाने पर भी बूढ़ा चूहा पास क्यों नहीं आया?

उत्तर: बिल्ली के बुलाने पर भी बूढ़ा चूहा पास इसलिए नहीं आया, क्योंकि वह जान चुका था कि बिल्ली अपने आप को जो भगवान का भक्त बता रहा है वह सब झूठ मुठ का दिखावा है।

(ग) क्या बिल्ली सचमुच तीर्थ-यात्रा पर जाने वाली थी? भगतिन बनने के पीछे उसका अभिप्राय क्या था?

उत्तर: नहीं,बिल्ली तीर्थ-यात्रा पर नहीं जाने वाली थी। भगतिन बनने के पीछे उसका एक ही इरादा था कि वह चूहे को पकड़कर उसे खा सके।

(घ) ‘चली न उसकी चाल’ यहांँ किसकी कौन-सी चाल की बात की गई है?

उत्तर: यहांँ बिल्ली की चाल के बारे में कहा गया है। बिल्ली ने चूहे को पकड़ने के लिए अपने आप को साधु रूपी दिखाने हेतु माथे पर चंदन का तिलक लगाकर, राम नाम का शाल ओढ़कर और गले पर तुलसी-माला पहनकर चूहे को फुसलाकर बाहार लाना चाहती थी। पर चूहे ने उसकी चाल को पहचान लिया और उत्तर में कहा कि उसने पहले सौ-सौ चूहे खाए  और अब वही भगवान का नाम ले रहा है। इस प्रकार चूहा अपने बिल में ही रहा और बिल्ली की बनी बनाई चाल चूहे के आगे एक न चली।

(ङ) इस कविता से हमें कौन-सी सीख मिलती है?

उत्तर: इस कविता से हमें यह सीख मिलती है कि हमें किसी अजनबियों पर, ढोंगी साधुओं पर या फिर अपने दुश्मनों पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग अपने मीठी मीठी बातों से हमें ठग लेते हैं। अगर हम ऐसे लोगों के बहकावे में आएंगे तो हमें काफी हानि पहुंँच सकती है। इसीलिए ऐसे लोगों से हमें सावधानी बरतनी चाहिए एवं उनसे दूरी बनाए रखने में ही हमारी भलाई है।

2. चित्रों के नाम लिखो और वाक्य को पूरा करो:

(कृपया चित्र को अपने पुस्तक में देखें)

(क) यह………. का………. है।

उत्तर: यह चिड़िया का घोंसला है।

(ख) यह……… का……… है।

उत्तर: यह सांँप का बिल है।

(ग) यह……….. का……….. है।

उत्तर: यह शेर का गुफा है।

(घ) यह……….. का………… है।

उत्तर: यह मधुमक्खी का छत्ता है।

3. निम्नांकित शब्दों के विपरीतार्थक शब्द लिखो:

पास, आज, अंदर, बूढ़ा, दिन, विश्वास

उत्तर: पास  –   दूर।

        आज –  कल।

        अंदर –  बाहर।

         बूढ़ा –  जवान।

         दिन –  रात।

         विश्वास –  धोखा।

4. नीचे लिखे वाक्य को ध्यान से पढ़ो और इनमें से विशेषण चार्ट कर लिखो:

(अ). राजीव, एक अच्छी कलम दो।

उत्तर: अच्छी।

(आ) नहीं, नहीं, नीली कलम खराब है।

उत्तर: खराब।

(इ) लाल कलम ही दो।

उत्तर: लाल।

(ई) रूपम स्वस्थ लड़का है।

उत्तर: स्वस्थ।

(उ) वह पढ़ाई में भी तेज है

उत्तर: तेज।

5. नीचे दिए गए शब्दों के दो दो पर्यायवाची शब्द लिखो:

चरण, वृद्ध, हरि, सांप

उत्तर: चरण    –   पग, पद।

        वृद्ध।     –   बूढ़ा, बाबा।

        हरि       –    भगवान, ईश्वर।

        सांँप     –    सर्प, नाग।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top