Might Learn Logo Might Learn Shop Might Learn

SCERT Class 7 Hindi Chapter 14 Answer 2026 | आओ, स्कूल चले | Lesson 14 | Class 7 Hindi | SCERT | Question Answer Assam Board |

आओ, स्कूल चले

अभ्यास–माला

1. सही विकल्प चुनकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:

(क) सरकार ने ‘शिक्षा का अधिकार’ कानून के अनुसार सभी बच्चों के लिए मुफ्त तथा अनिवार्य पढ़ाई की व्यवस्था की है—

उत्तर: 6 साल से 14 साल तक।

2. आजकल बच्चों को स्कूल में—

उत्तर: ऊपर लिखी गई सभी सुविधाएँ मुफ्त उपलब्ध होती हैं।

3. माँ-बाप तथा अभिभावकों को बच्चों को काम पर नहीं, स्कूल भेजना चाहिए, क्योंकि—

उत्तर: पढ़ने का अधिकार सबका है।

4. स्कूल में बच्चे सिर्फ—

उत्तर: पढ़ाई ही नहीं, खेल-कूद, नाच-गान और बहुत कुछ करते हैं।

5. बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए—

उत्तर: जन्म प्रमाण-पत्र आवश्यक दस्तावेजों में से एक है।

पाठ के आस-पास

1. स्कूल में पढ़ाई करने से क्या-क्या लाभ हो सकते हैं? इस विषय पर समूह में बैठकर चर्चा करो और निष्कर्ष लिखकर कक्षा में सुनाओ।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

2. आजकल सरकार 6 से 14 साल तक के सभी बच्चों की पढ़ाई के लिए कई सुविधाएँ प्रदान कर रही है।

उदाहरण:

(i) किताबें मुफ्त मिलती हैं।
(ii) वर्दी उपलब्ध कराई जाती है।
(iii) पढ़ाई के लिए चार्ट और अन्य शिक्षण सामग्री दी जाती है।
(iv) पीने के पानी की व्यवस्था की जाती है।
(v) स्कूल में शौचालय की व्यवस्था होती है।
(vi) खेल-कूद के लिए सामग्री और मैदान की सुविधा होती है।

3. स्कूल में तुम लोग पढ़ाई के साथ-साथ और क्या-क्या काम करते हो, उसकी एक तालिका बनाओ।

उत्तर:

क्रमांककिए जाने वाले काम
1कक्षा तथा स्कूल के परिवेश को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करते हैं।
2खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।
3कहानी, कविता और गीत आदि प्रस्तुत करते हैं।

भाषा–अध्ययन

1. उदाहरण के अनुसार क्रिया रूपों से निम्नलिखित तालिका को पूर्ण करो:

क्रियाभूतकालवर्तमान कालभविष्यत् काल
आनाआयाआता हैआएगा
खानाखायाखाता हैखाएगा
पढ़नापढ़ापढ़ता हैपढ़ेगा
चलनाचलाचलता हैचलेगा
खेलनाखेलाखेलता हैखेलेगा

2. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके फिर से लिखो:

(क) हम खाना खाए थे।

उत्तर: हमने खाना खाया था।

(ख) मामाजी वापस लौट आए है।

उत्तर: मामाजी वापस लौट आए हैं।

(ग) वह चरम रोग से पीड़ित है।

उत्तर: वह चर्म रोग से पीड़ित है।

(घ) यह मेरे को मालूम नहीं।

उत्तर: यह मुझे मालूम नहीं।

(ङ) उसके दो मामे हैं।

उत्तर: उसके दो मामा हैं।

(च) मेरी माताजी विद्वान है।

उत्तर: मेरी माताजी विदुषी हैं।

3. निम्नलिखित मुहावरों का प्रयोग करके वाक्य बनाओ:

(क) आग बबूला होना

उत्तर: अपनी बात न माने जाने पर रमेश आग बबूला हो गया।

(ख) ईद का चाँद होना

उत्तर: नौकरी मिलने के बाद मोहन गाँव में ईद का चाँद हो गया है।

(ग) खून-पसीना एक करना

उत्तर: किसान अच्छी फसल के लिए खून-पसीना एक कर देते हैं।

(घ) चार चाँद लगना

उत्तर: बच्चों के सुंदर नृत्य ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

योग्यता–विस्तार

1. क्या तुम लोगों की कक्षा के कोई विद्यार्थी काम की वजह से कक्षा में नहीं आ पाते? अगर ऐसा हो तो उनके नाम और कारण लिखो।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

2. पढ़ने-लिखने के बहुत फायदे हैं। किसी को कीड़ा काट ले, चोट लग जाए, आँख में कुछ पड़ जाए या नाक से खून बहने लगे तो क्या करना चाहिए—इस विषय पर कक्षा में चर्चा करो।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

आओ, पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जानें:

शब्दअर्थ
सलाहपरामर्श
जागरूकसचेत
नजदीकपास, निकट
नुक्कड़ नाटकसड़क, चौराहे या खुले स्थान पर प्रस्तुत किया जाने वाला नाटक
बिटवाबेटा
तरक्कीउन्नति, विकास
परवरिशपालन-पोषण
माहौलवातावरण, परिवेश
इम्तहानपरीक्षा
किस्मतभाग्य
ब्रेल लिपिदृष्टिबाधित लोगों के पढ़ने-लिखने के लिए उभरे हुए बिंदुओं पर आधारित विशेष लिपि

अतिरिक्त प्रश्न-उत्तर

(क) मास्टरजी ने लोगों में जागरूकता लाने के लिए कौन-सा नाटक किया?

उत्तर: मास्टरजी ने लोगों में जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक किया।

(ख) लोगों को जागरूक बनाने में कौन-सी शक्ति मददगार होती है?

उत्तर: लोगों को जागरूक बनाने में युवा-शक्ति मददगार होती है।

(ग) टोली के सब लोग मिलकर घूम-घूमकर कौन-सा गाना गाने लगे?

उत्तर:

पढ़ना-लिखना है सबका अधिकार।
पढ़-लिखकर बन जाएँ सब होशियार।।

(घ) बेटियों का असली गहना क्या है?

उत्तर: शिक्षा ही बेटियों का असली गहना है।

(ङ) देख नहीं पाने वाले बच्चे किसके सहारे किताबें पढ़ते हैं?

उत्तर: देख नहीं पाने वाले बच्चे ब्रेल लिपि के सहारे किताबें पढ़ते हैं।

(च) स्कूल में पढ़ाई करने से क्या-क्या लाभ हो सकते हैं?

उत्तर: स्कूल में पढ़ाई करने से ज्ञान बढ़ता है, नए दोस्त मिलते हैं, खेल-कूद और अन्य गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता है तथा पढ़-लिखकर एक जिम्मेदार और समझदार नागरिक बनने में सहायता मिलती है।

✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post
Scroll to Top
🎓 My Class

My Subjects