Might Learn Logo Might Learn

SCERT Class 7 Hindi Chapter 14 Answer 2026 | आओ, स्कूल चले | Lesson 14 | Class 7 Hindi | SCERT | Question Answer Assam Board |

 Lesson 14

 आओ, स्कूल चले  

(अ) सही विकल्प चुनकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:

1. सरकार ने ‘शिक्षा का अधिकार’ कानून के अनुसार-

उत्तर: ख) 6 साल से 14 साल तक के सभी बच्चों के लिए मुफ्त तथा अनिवार्य पढ़ाई की व्यवस्था की है।

2. आजकल बच्चों को स्कूल में-

उत्तर: घ) ऊपर लिखे गए सभी, मुफ्त उपलब्ध होते हैं।

3. मांँ-बाप तथा अभिभावकों को बच्चों को काम पर नहीं, स्कूल भेजना चाहिए, क्योंकि- 

उत्तर: क) पढ़ने का अधिकार सबका है।

4. स्कूल में बच्चे सिर्फ

उत्तर: ग) पढ़ाई ही नहीं, खेल-कूद, नाच-गाना

 और बहुत कुछ करते हैं।

5. बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए

उत्तर: क) जन्म प्रमाण-पत्र चाहिए।

आ) भाषा-अध्ययन:

1. उदाहरण के अनुसार क्रिया रूपों से निम्नलिखित तालिका को पूर्ण करो:

उत्तर:

क्रिया     भूत        वर्तमान      भविष्य

आना    आया       आता       आएगा

खाना    खाया      खा          खाएगा

पढ़ना     पढ़ा       पढ़          पड़ेगा 

चलना    चला       चल         चलेगा

खेलना   खेला      खेल         खेलेगा

2. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके फिर से लिखो:

(क) हम खाना खाए थे।

उत्तर: हमने खाना खाया था।

(ख) मामाजी वापस लौट आए है।

उत्तर: मामाजी वापस लौट आए हैं।

(ग) वह चरम रोग से पीड़ित है।

उत्तर: वह चर्म रोग से पीड़ित है।

(घ) यह मेरे को मालूम नहीं।

उत्तर: यह मुझे मालूम नहीं।

(ङ) उसके दो मामे हैं।

उत्तर: उसके दो मामा है।

(च) मेरी माताजी विद्वान है।

उत्तर: मेरी माताजी विदुषी है।

3. निम्नलिखित मुहावरों का प्रयोग करके वाक्य बनाओ:

(क) आग बबूला होना (अति क्रोधित होना)- रमेश को दल से बाहर कर देने पर वह पूरा आग बबूला हो गया।

(ख) ईद का चांद होना (बहुत दिनों बाद दिखाई देना)- जबसे रमेश को नौकरी लगी है वह ईद का चांद हो गया है।

(ग) खून-पसीना एक करना (बहुत मेहनत करना)- राजू ने खून-पसीना एक करके अपना घर बनवाया है।

(घ) चार चांँद लगना (शोभा या सौंदर्य को बढ़ाना)- राधिका की शादी में रमेश ने गाना गाकर चार चांँद लगा दिए।

इ) अतिरिक्त प्रश्न उत्तर:

(क) मास्टरजी ने लोगों में जागरूकता लाने के लिए कौन सा नाटक किया?

उत्तर: मास्टरजी ने लोगों में जागरूकता लाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक किया।

(ख) लोगों को जागरूक बनाने में कौन सी शक्ति मददगार होती है?

उत्तर: लोगों को जागरूक बनाने में युवाशक्ति मददगार होती है।

(ग) टोली के सब लोग मिलकर घूम-घूमकर कौन सा गाना गाने लगे?

उत्तर:

पढ़ना- लिखना है सबका अधिकार।

पढ़- लिख कर बन जाए सब होशियार।।

(घ) बेटियों का असली गहना क्या है?

उत्तर: पढ़ाई ही बेटियों का असली गहना है।

(ङ) देख नहीं पाने वाले बच्चे किसके सहारे किताबों को पढ़ते हैं?

उत्तर: ऐसे बच्चे ‘ब्रेल लिपि’ के सहारे पढ़ते हैं।

(च) स्कूल में पढ़ाई करने से क्या-क्या लाभ हो सकते हैं?

उत्तर: स्कूल में पढ़ाई करने से बहुत से लाभ हो सकते हैं जैसे:- स्कूल में नए  दोस्त बना सकते हैं। उनके साथ खेल कूद सकते हैं। नए-नए चीजों के बारे में जान और सीख सकते हैं। पढ़ लिखकर ज्ञान हासिल करके एक अच्छे नागरिक की तरह माता-पिता का नाम रोशन कर सकते हैं।

✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post
Scroll to Top
🎓 My Class

My Subjects