Lesson 8 अपनों के पत्र
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:
(क) गौतम और गीतांजलि कहांँ खेल रहे थे?उत्तर: गौतम और गीतांजलि आंँगन में खेल रहे थे।
(ख) गौतम और गीतांजलि के पिता को चिट्ठी भेजने में देर की हुई थी?उत्तर: गौतम और गीतांजलि के पिता को चिट्ठी भेजने में देर इसलिए लगी क्योंकि उनका तबादला अरुणाचल प्रदेश में हुआ था और उनकी ड्यूटी चीन की सीमा पर लगी थी। जहांँ से टेलीफोन करना और चिट्ठी भेजना आसान नहीं था।
(ग) भालुकपुंग में किसने राजधानी बनवाई थी?उत्तर: भालुकपुंग में राजा वाण के पोते भालुक ने अपनी राजधानी बनवाई थी।
(घ) गौतम और गीतांजलि के पिता कौन सी नौकरी करते थे और उनका तबादला किस जगह पर हुआ था?उत्तर: गौतम और गीतांजलि के पिता भारतीय स्थल सेना में नौकरी करते थे और उनका तबादला अरुणाचल प्रदेश में हुआ था।
2. संक्षेप में उत्तर दो:
(क) अरुणाचल के पाँच दर्शनीय स्थलों के नाम लिखो।उत्तर: अरुणाचल के पाँच दर्शनीय स्थल है – तावाङ, बोमडिला, टिपि, भालुकपुंग और इटानगर।
(ख) टिपि की विशेषता क्या है?उत्तर: अरुणाचल प्रदेश में स्थित टिपि दर्शनीय स्थल की विशेषता रही है कि यह आर्किडों से भरा एक अविस्मरणीय स्थल है।
(ग) अरुणाचल की संपर्क भाषा और कार्यालयीन भाषा क्या-क्या है?उत्तर: अरुणाचल की संपर्क भाषा है हिंदी और कार्यालयीन भाषा है अंग्रेजी।
(घ) तावाङ शहर के बौद्ध मंदिर के बारे में संक्षिप्त जानकारी दो।उत्तर: तावाङ शहर का बौद्ध मंदिर विश्व विख्यात है। यह मंदिर करीब 400 साल पुराना है। इस मंदिर में दिसंबर-जनवरी महीने में बड़ा उत्सव होता है। इस उत्सव में देशी-विदेशी के पर्यटक आकर जमा होते हैं।
3. परिवारिक पत्र में कौन-कौन से अंग होने चाहिए पाठ के आधार पर एक रूपरेखा बनाकर लिखो।उत्तर: परिवार पत्र लिखने का तरीका होता है। वह तरीका कुछ इस प्रकार है- पत्र में सबसे ऊपर संबोधन होना चाहिए। उसके दाहिने ओर चिट्ठी भेजने वाले का स्थान और दिनांक लिखा जाता है। इसके बाद अभिवादन, मूल कलेवर लिख अंत में स्वनिर्देश देकर पत्र को समाप्त किया जाता है। इसके आधार पर एक परिवार पत्र का रूपरेखा प्रस्तुत करने जा रहे हैं-
पूज्य पिताजी। नौगांँवसादर प्रणाम! 22/10/20
हमारी तरफ से आपके लिए ढेर सारा प्यार। आपके द्वारा भेजे गए पत्र को पाकर हम बेहद खुश हुए। आशा करते हैं कि आप सकुशल है। हमारे यहांँ भी सब कुशल मंगल है। पिताजी, इस बार बिहू के उत्सव में छुट्टी लेकर आना, हम सब एक साथ बिहू मनाएंगे। आपकी बहुत याद आती है। भगवान से प्रार्थना है कि आप वहांँ खैरियत से रहें। अच्छा, आज के लिए बस इतना ही। चिट्ठी के उत्तर की प्रतीक्षा रहेगी। आपकी प्यारी बिटी शिवानी
4. पाठ के आधार पर तावाङ के बारे में पांँच वाक्य लिखो।उत्तर:(i) तावाङ अरुणाचल प्रदेश का एक दर्शनीय स्थित है।(ii) तावाङ शहर में स्थित एक बौद्ध मठ है, जो 400 साल पुराना है।(iii) तावाङ मठ में 700 बौद्ध साधु ठहर सकते हैं।(iv) तावाङ मठ दूर से किले जैसा दिखाई देता है।(V) तावाङ मठ के पास से एक जलधारा भी बहती है।
এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?
ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।
Update This Post