Might Learn Logo Might Learn Shop Might Learn

Assam SCERT Class 6 Hindi Chapter 5 Question Answer Assamese Medium| लौकप्रिय गोपिनाथ बरदलै Chapter 5 Question Answer 2026 | SCERT Class 6 Hindi Chapter 5 Question Answer, MCQs Answer, Text Book PDF


लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै


1. आओ, गोपीनाथ बरदलै के बारे में अपने शब्दों में बताएँ।

उत्तर: लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै असम के प्रथम मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रभाषा हिंदी के हितैषी थे। उनका जन्म 6 जून, 1890 को नगाँव जिले के रहा में हुआ था। उनके पिता का नाम डॉक्टर बुद्धेश्वर बरदलै और माता का नाम प्राणेश्वरी देवी था। उनकी प्राथमिक शिक्षा रहा में प्रारंभ हुई। वे एक मेधावी छात्र थे। उन्होंने सन् 1907 में गुवाहाटी के कॉटन कॉलेजिएट स्कूल से प्रथम श्रेणी में मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने कॉटन कॉलेज से आई.ए. की परीक्षा पास की। उच्च शिक्षा के लिए वे कोलकाता गए। वहाँ से उन्होंने बी.ए., एम.ए. और वकालत की उपाधियाँ प्राप्त कीं।


2. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो।


(क) पाठ में किस महान व्यक्ति का उल्लेख हुआ है?

उत्तर: पाठ में लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै जी का उल्लेख हुआ है।


(ख) बरदलै जी की प्राथमिक शिक्षा कहाँ प्रारंभ हुई?

उत्तर: बरदलै जी की प्राथमिक शिक्षा रहा में प्रारंभ हुई।


(ग) गुवाहाटी विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई?

उत्तर: गुवाहाटी विश्वविद्यालय की स्थापना सन् 1948 में हुई।


3. पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो।


(क) बरदलै जी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर: बरदलै जी का जन्म 6 जून, 1890 को नगाँव जिले के रहा में हुआ था।


(ख) उनके माता-पिता के नाम लिखो।

उत्तर: उनके पिता का नाम डॉक्टर बुद्धेश्वर बरदलै और माता का नाम प्राणेश्वरी देवी था।


(ग) बरदलै जी द्वारा रचित किन्हीं दो ग्रंथों के नाम लिखो।

उत्तर: बरदलै जी द्वारा रचित दो ग्रंथों के नाम हैं—‘महात्मा गांधी’ और ‘अनासक्ति योग’।


(घ) असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की स्थापना कब हुई और इसके प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की स्थापना 3 नवंबर, 1938 को गुवाहाटी में हुई और इसके प्रथम अध्यक्ष गोपीनाथ बरदलै थे।


(ङ) बरदलै जी को भारत सरकार ने किस उपाधि से सम्मानित किया?

उत्तर: बरदलै जी को भारत सरकार ने ‘भारत रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया।


4. असम में अनेक स्वाधीनता सेनानी हुए। नीचे कुछ तस्वीरें दी गई हैं। शिक्षक की सहायता से कक्षा में इनके बारे में चर्चा करो।

उत्तर: विद्यार्थी शिक्षक की सहायता से कक्षा में चर्चा करें।


5. एक-एक शब्द लिखो (वृत्त से चुनकर)।

(i) गाना गाने वाला — गायक

(ii) खेल खेलने वाला — खिलाड़ी

(iii) सेवा करने वाली — सेविका

(iv) वकालत करने वाला — वकील

(v) हित चाहने वाला — हितैषी

(vi) लोगों में प्रिय — लोकप्रिय


6. इन वर्णों से बनने वाले एक-एक शब्द लिखो।

वर्ण शब्द
ख खबर
द दक्ष
फ फूल
घ घड़ी
ध धर्म
य युद्ध
छ छात्र
प पानी
व वृक्ष


7. इन्हें पहचानो और याद करो।

झ, श, ह, क्ष, त्र, ज्ञ


8. वृत्त में आए वर्गों से शब्दों को देखो और पढ़ो।

उत्तर: विद्यार्थी दिए गए चित्र की सहायता से शब्दों को देखकर पढ़ें।


9. आओ, व्यंजन वर्णों को क्रम से पढ़ें।

उत्तर: विद्यार्थी दिए गए चित्र की सहायता से व्यंजन वर्णों को क्रम से पढ़ें।


10. आओ, पहचानें और बताएँ।

उत्तर: विद्यार्थी दिए गए चित्रों को देखकर पहचानें और बताएँ।


11. आओ, सही वर्णों से नीचे के चौखटों को भरें।

क ख ग घ ड़
च छ ज झ —
ट ठ ड ढ ण
त थ द ध न
प फ ब भ म


12. आओ, वर्णों के मेल के बारे में जानें, सीखें और खाली जगहों में लिखें।


(i)
क् + य = क्य — क्या
क् + क = क्क — पक्का

उत्तर: वाक्य, अक्कल।


(ii)
च् + छ = च्छ — अच्छा
च् + च = च्च — बच्चा

उत्तर: मच्छर, कच्चा।


(iii)
प् + ल = प्ल — प्लवान
ट् + ट = ट्ट — खट्टा

उत्तर: विल्व, छुट्टी।


(iv)
स् + त = स्त — पुस्तक
त् + त = त्त — उत्तर

उत्तर: रास्ता, सत्तर।


(v)
स् + थ = स्थ — स्थान
न् + न = न्न — गन्ना

उत्तर: प्रस्थान, पन्ना।


(vi)
ल् + प = ल्प — संकल्प
प् + प = प्प — चप्पल

उत्तर: कल्पना, गप्पे।


(vii)
ब् + द = ब्द — शब्द
म् + म = म्म — सम्मान

उत्तर: सम्मानित।


(viii)
ल् + ल = ल्ल — बिल्ली
स् + स = स्स — रस्सी

उत्तर: दिल्ली, गुस्सा।


13. इन्हें ऐसे भी लिखा जाता है। ध्यान से देखो और समझो।

(i) ङ्क — अंक/अङ्क; द्द — उद्देश्य।

(ii) ञ्च — अंचल/अञ्चल; द्व — विद्वान/विद्ववान।

(iii) ण्ड — झंडा/झण्डा; द्ध — प्रसिद्ध।

(iv) न्त — अंत/अन्त; ड्ड — अड्डा।

(v) म्प — कंप/कम्प; ट्ट — खट्टा।


14. इन्हें ध्यान से देखो और याद करो।

(i) क् + र = क्र — क्रम, शुक्रिया।

(ii) ग् + र = ग्र — ग्रंथ, अग्र।

(iii) भ् + र = भ्र — भ्रम, अभ्र।

(iv) श् + र = श्र — श्रम, श्री।

(v) र् + ज = र्ज — दर्जा, अर्जुन।

(vi) र् + प = र्प — सर्प, दर्प।

(vii) र् + च = र्च — अर्चना, मिर्च।

(viii) र् + त = र्त — शर्त, मूर्ति।


15. आओ, जानें और शब्द लिखो।


(i)
क् + ष = क्ष — क्षमा

उत्तर: क्षत, क्षय।


(ii)
त् + र = त्र — पत्र, चित्र

उत्तर: पुत्र, त्रस्त।


(iii)
ज् + ञ = ज्ञ — ज्ञान, प्रज्ञा

उत्तर: ज्ञानमूर्ति, ज्ञानसागर।


16. इन्हें पढ़ो और समझो।

हंस अंक पंक रंग संग
अंगूर लंगूर जंगल मंगल चंदामामा
बाँस साँस दाँत चाँद गाँव
पाँव कुआँ धुआँ हँसमुख बकरियाँ


17. आओ, पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जानें।

शब्द अर्थ
परेशान हैरान
स्वाधीनता आज़ादी
कूद पड़ना शामिल होना
वैवाहिक विवाह संबंधी
कन्या बेटी, पुत्री
स्थापना किसी संस्था या स्थान की शुरुआत करना
मरणोपरांत मृत्यु के बाद
भलाई उपकार
अध्यक्ष सभापति
✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post
5 chapters free after login
Scroll to Top
🎓 My Class Membership