SCERT Class 6 Hindi Chapter 4 Answer 2026 | धरती माता का पत्र | Class 6 Hindi | Lesson 4 | SCERT Solution | Assam SEBA Board | Question Answer Assam |

Lesson 4

 धरती माता का पत्र 

3. प्रस्तुत प्रश्नों के उत्तर दो:

(क) धरती माता ने मनुष्य को क्या-क्या दिए है?

उत्तर: धरती माता ने मनुष्य के जीवन के लिए बहुत सारी चीजें दिए हैं। जैसे- खाने के लिए अनाज और फल दिए, घर बनाने के लिए लकड़ी दी है, वस्त्र के लिए कपास दी है आदि आदि।

(ख) लोग किस तरह धरती माता को नुकसान पहुंँचा रहे हैं?

उत्तर: लोग तरह-तरह के कारखाने खोलकर नदियों में गंदा पानी छोड़  नदियों को दूषित कर रहे हैं, मोटर गाड़ियों के धुए से वायु को विषैला बना रहे हैं और तो बड़े-बड़े जंगलों को काटकर नष्ट कर रहे हैं। इस तरह लोग धरती माता को नुकसान पहुंँचा रहे हैं।

(ग) पेड़-पौधे उगाने से क्या होता है?

उत्तर: पेड़-पौधे उगाने से चारों तरफ हरियाली छाई रहती है। हवा भी शुद्ध रहता है। साथ ही सांँस लेने हेतु हमें पेड़ों से ऑक्सीजन भी मिलती रहती है। पेड़ ही जीवन का स्रोत है। अगर पेड़ ही नहीं रहेंगे तो हम धरती पर जीवित ही नहीं रह पाएंगे। इसलिए हमें पेड़ को काटने के बजाय उसे लगाना चाहिए।

(घ) संतुलन बिगड़ जाने से हमारे भू-भाग पर क्या असर पड़ेगा?

उत्तर: संतुलन बिगड़ जाने से हमारे भू-भाग पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा।  भू-भाग एक भयानक रेगिस्तान में परिवर्तन हो जाएगा। अगर मनुष्य अपनी सुविधा हेतु जंगलों को इसी तरह काटते रहे तो वह दिन दूर नहीं। न कहीं निर्मल पानी मिलेगा और न ही सांँस लेने के लिए शुद्ध वायु मिलेगा। अतः तब शायद धरती पर जीवन ही न हो।

5. आओ, नीचे की तालिका से शब्दों के जोड़े बनाएं:

 आस     पौधे       द्वार      कारखाना

 कल      भरा       काम    पोसा

 हरा       पाला      बाल     पास

 पेड़        घर        बच्चे     काज

जैसे:-आस-पास

उत्तर:– कल-कारखाना

         हरा-भरा

         पेड़-पौधे

         घर-द्वार

         काम-काज

         बाल-बच्चे

         पाला-पोसा

6. पूर्ण वाक्य का में उत्तर दो:-

(क) यह पत्र किसने किसको लिखा है?

उत्तर: यह पत्र धरती माता ने छोटे प्यारे बच्चों को लिखा है।

(ख) धरती माता की उम्मीदें किस पर है?

उत्तर: धरती माता की उम्मीदें छोटे बच्चों पर है। जो बड़े होकर धरती माता की देखभाल करेंगे।

(ग) धरती माता ने वस्त्र के लिए हमें क्या दी है?

उत्तर: धरती माता ने वस्त्र के लिए हमें कपास दी है।

8. ऋ,अं,अः का प्रयोग करके चार चार शब्द बनाओ:

उत्तर: ऋ= कृपा, मृग, कृष्ण, पृथ्वी

         अं= पतंग, बंद, सुंदर, संतुलन

         अः=दुःख, मुलतः, छः, अतः

9. ‘को’ और ‘से’ का प्रयोग करके खाली [……] जगह भरो:

(i) राम ने रावण………. महारा।

     = राम ने रावण को मारा।

(ii) कलम………. लिखो।

     = कलम से लिखो

(iii) रोहन…….. बुलाओ।

     = रोहन को बुलाओ।

(iv) बालक छत……. गिर पड़ा।

     = बालक छत से गिर पड़ा।

(v) प्यासे……… पानी दो।

    = प्यासे को पानी दो।

(vi) रीमा घर…… निकली।

     = रीमा घर से निकली।

14. बारहखड़ी का प्रयोग कर कुछ शब्द बनाओ:

उत्तर:

[आ] की मात्रा से-आम, नाम, काम, राम, नायक, दाम, धाम, पानी आदि।

[इ] की मात्रा से- दिन, गिन, मिल, किताब, किला, दिल, किनारा आदि।

[ई] की मात्रा से- चील, झील, तितली, बिजली, पपीता, पत्नी, बीमार, पानी, आदि।

[उ] की मात्रा से- चुप, कुछ, दुख, गुड़िया, गुलाब, गुण, कछुआ आदि।

[ऊ] की मात्रा से- फूल, दूध, झूला, लहू, सूरज, कबूतर, भालू, जूता, आदि।

[ऋ] की मात्रा से- गृह, वृत्त, घृत, कृषक, मृत्यु, मृग, कृपा, घृणा आदि।

[ए] की मात्रा से- सेब, पेड़, रेल, खेल, देश, सेवा, शेर, मेहनत आदि।

[ऐ] की मात्रा से- बैल, पैर, थैला, सैनिक, मैदान, पैदा, बैठक, पैसा आदि।

[ओ] की मात्रा से- मोर, गोल, मोती, छोटी, मोटी, घोड़ा, बोल, मोटा आद।

[औ] की मात्रा से- कौवा, पौधा, चौहद, खिलौना, मौसम, दौलत, नौकरी, नौकर आदि।

[अं] की मात्रा से- हंस, पंख, रंग, अंदर, अंगूर, चंदन, पतंग, बंदर आदि।

[अः] की मात्रा से- प्रातः, छ:, दु:खा मुलत:, नमः, प्रायः आदि।

5. रु,रू लगाकर तीन तीन शब्द बनाओ:

उत्तर: रु:- रुप, पुरुष और रुचिकर

        रू:- अमरूद रूपवान और रूई

✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top