AJB Class 6 Hindi Chapter 14 Answer माइकल फेराडे

माइकल फेराडे

Lesson 14

  1. संक्षेप में उत्तर दो:

(क) माइकल फेराडे कौन थे? उनका जन्म कब और कहांँ हुआ था?

उत्तर: माइकल फेराडे एक वैज्ञानिक थे। उनका जन्म सन 1791 ई. के 22 दिसंबर को लंदन के निविङटन वाट्स नामक स्थान में हुआ था।

(ख) मि. डान्स कौन थे?

उत्तर: मि डान्स विख्यात रॉयल प्रतिष्ठान के सदस्य सदस्य थे।

(ग) इसके व्यक्तित्व ने फेराडे को मुग्ध किया था?

उत्तर: ‘हामफ्रे डेभि’ नामक एक प्रख्यात वैज्ञानिक के वक्तव्य ने फैराडे को मुग्ध किया था।

(घ) किस के बल पर फेराडे प्रथम श्रेणी के वैज्ञानिक बने थे?

उत्तर: अपनी खुद प्रतिभा और साधना के बल पर फेराडे अत्यंत कम समय के भीतर प्रथम श्रेणी के वैज्ञानिक बने थे।

(ङ) रसायन विज्ञान के अलावा फेराडे का अन्यतम प्रिय विषय क्या था?

उत्तर: रसायन विज्ञान के अलावा फेराडे का एक अन्य प्रिय विषय था ‘विद्युत विज्ञान’।

  1. उत्तर दो:

(क) फेराडे की महान उपलब्धियों के बारे में लिखो।

उत्तर: फेराडे एक प्रथम श्रेणी के वैज्ञानिक थे। उन्होंने रसायन विज्ञान के क्षेत्र में कई ऐसे नए नए तथ्यों का आविष्कार किया जिसके चलते वे अत्यंत कम समय के भीतर प्रथम श्रेणी के वैज्ञानिक के रूप में प्रतिष्ठित हो गए। उन्होंने अपने जीवन में विज्ञान के क्षेत्र में कई सारी उपलब्धियांँ हासिल की है जैसे- उन्होंने बेनजिन पदार्थ को पृथक करके दिखाया, क्लारिन के साथ अन्य गैसों का तरलीकरण भी करके दिखाया, केल्शियम और क्लारिन मिलाकर दो नये यौगिक पदार्थों का आविष्कार कर उन्होंने विज्ञान को एक नई दिशा दी।

(ख) माइकल फेराडे को कौन-कौन सी उपलब्धियांँ तथा पद मिले थे?

उत्तर: माइकल फेराडे को सन 1826 ई. को रॉयल प्रतिष्ठान के परिक्षागार के अभिकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया और आगे चलकर इसी प्रतिष्ठान के आजीवन ‘फुलारियन अध्यापक’ का पद दिया गया। उन्होंने एक विद्युत प्रवाह उत्पन्न करने वाले एक यंत्र का भी आविष्कार किया जिसका नाम था डायनेमो। इसके अलावा उन्होंने रोशनी और चुंबक का एक अभिनव संपर्क दिखाया, जो ‘फेराडे प्रक्रिया’ के नाम से मशहूर है। फेराडे की इसी एकनिष्ठा एवं साधक के कारण सन 1858 ई. को इंग्लैंड की रानी ने उन्हें एक घर उपहार में दिया और वार्षिक पेंशन की व्यवस्था भी कर दी थी।

  1. सर्वनाम किसे कहते हैं? उसके भेद कितने हैं?

उत्तर: संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहा जाता है। सर्वनाम मुख्य रूप से छः प्रकार के होते हैं जैसे-

(i) पुरुषवाचक सर्वनाम:-(मैं, हम, तुम, तू ,आप)

(ii) निजवाचक सर्वनाम:-(आप, स्वयं, खुद)

(iii) निश्चयवाचक सर्वनाम:-(यह, वह, वे , ये)

(iv) अनिश्चयवाचक सर्वनाम:-(कोई, कुछ)

(v) प्रश्नवाचक सर्वनाम:-(कौन, क्या)

(vi) संबंधवाचक सर्वनाम:-(जो, सो)

  1. निम्नलिखित मुहावरों से वाक्य बनाओ:

(i) आंखों का तारा: हर एक बच्चा माँ की नजरों में आंखों का तारा होता है।

(ii) अक्ल का दुश्मन: तुम अक्ल के दुश्मन की तरह काम क्यों करते हो?

(iii) फूला न समाना: कक्षा में अव्वल आने पर रमेश के माता-पिता फूले नहीं समाए।

(iv) लाल पीला होना: रमेश की छोटी सी गलती पर भी उसका मालिक गुस्से से लाल पीला हो जाता है।

(v) लोहा लेना: सीमा पर खड़े जवान दुश्मन से लोहा लेने के लिए तैयार है।

(vi) लोहा मानना: दारा सिंह एक ऐसे पहलवान थे जिन्हें अच्छे-अच्छे पहलवान भी लोहा मानते थे।

  1. वचन बदलकर वाक्यों को फिर से लिखो:

(i) हम शाम को गेंद खेलेंगे।

उत्तर: मैं शाम को गेंद खेलूंगा।

(ii) मैं स्कूल जाती हूँ।

उत्तर: हम स्कूल जाते हैं।

(iii) नेता भाषण दे रहा है।

उत्तर: नेता भाषण दे रहे हैं।

(iv) राहुल ने अपनी बहन के लिए एक गुड़िया खरीदी।

उत्तर: राहुल ने अपनी बहन के लिए अनेक गुड़ियाँ खरीदी।

(v) सैनिक देश के लिए लड़ रहा है।

उत्तर: सैनिक देश के लिए लड़ रहे हैं।

Reetash Das

Ma in Hindi

Post ID : DABP005340

✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post
Scroll to Top