Might Learn Logo Might Learn

AJB Class 6 Hindi Chapter 16 Answer सम्पूर्ण सुंदरता

सम्पूर्ण सुंदरता

Lesson 16

  1. उचित विकल्प पर ✓ का निशान लगाओ:

(क) सूर्य का पीला रंग किसका प्रतीक है?

उत्तर: (i)खुशहाली [✓]

     (ii) बदहवासी

     (iii) हरियाली

(ख) सभी रंग किस की बात को ध्यान से सुन रहे थे?

उत्तर: (i) गर्मी रानी

      (ii) वर्षा रानी [✓]

      (iii) शरद रानी

(ग) इस धरती पर रंगों को पसंद करने वाले उसके अनेक-

उत्तर: (i) निंदक हैं

       (ii) आलोचक हैं

       (iii) प्रशंसक हैं [✓]

2 प्रश्नों के उत्तर दो :

(क) हरे रंग ने स्वयं को श्रेष्ठ बताते हुए क्या कहा?

उत्तर: हरे रंग ने स्वयं को श्रेष्ठ बताते हुए कहा कि “मैं जीवन और हरियाली का प्रतीक हूंँ, इसलिए प्रकृति ने मेरा चयन विशेष रुप से पत्तों के हरे रंग के लिए किया है। धारा का एक बड़ा भाग हरियाली से ढका है।”

(ख) नीले रंग ने अपनी प्रशंसा किस प्रकार की?

उत्तर: नीले रंग ने अपनी प्रशंसा करते हुए कहा कि समुद्र का जल और सारा आकाश नीला है, जल ही जीवन है। बिना जल के तो जीवन संभव ही नहीं, इसीलिए वह हरे रंग से श्रेष्ठ है।

(ग) विधाता ने प्रकृति को कितने रंग दिए?

उत्तर: विधाता ने प्रकृति को सात रंग दिए है। वे सात रंग है- हरा, नीला, जामुनी, बैंगनी, नारंगी, लाल और पीला।

(घ) आपस में झगड़ा कौन कर रहे थे?

उत्तर: आपस में सातों रंग स्वयं को श्रेष्ठ बताते हुए झगड़ा कर रहे थे।

(ङ) किस रंग को गुस्सा आया?

उत्तर: नीले रंग को गुस्सा आया। क्योंकि हरा खुद को श्रेष्ठ बता रहा था।

(च) नारंगी रंग के उत्साहित होने का क्या कारण था?

उत्तर: नारंगी रंग के उत्साहित होने का कारण हरे, नीले, पीले और जामुनी द्वारा कही गई बातों से था। क्योंकि वह सभी खुद को श्रेष्ठ बता रहे थे। इसी बीच नारंगी ने उत्साहित होकर कहा कि “मिठास व स्वास्थ्य उसके वजह से ही है। सभी लाभकारी फल जैसे गाजर, संतरा आम, पपीता इत्यादि स्वास्थ्यवर्धक है। यदि वह नहीं तो कुछ भी नहीं।”

(छ) अंत में वर्षा रानी ने सभी रंगों को समझाते हुए क्या कहा?

उत्तर: अंत में वर्षा रानी ने सभी रंगों को समझाते हुए कहा कि प्रकृति ने किसी न किसी खास कारण से उन सभी रंगो को बनाया है। वे इसलिए श्रेष्ठ नहीं है कि वे अलग-अलग रूपों में सुंदर है, बल्कि वे इसलिए श्रेष्ठ है क्योंकि वे सब साथ में है, इकट्ठे हैं।

(ज) प्रस्तुत कहानी से क्या शिक्षा मिलती है?

उत्तर: प्रस्तुत कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें आपस में मिल जुल कर रहना चाहिए तथा हमारे ऊंच-नीच भेद-भाव को त्यागकर एक सुंदर, स्वस्थ और समृद्ध समाज गढ़ना चाहिए।

3 भाववाचक संज्ञा बनाओ:

उत्तर:

हरा – हरियाली

स्वस्थ – स्वास्थ्य

सुंदर – सुंदरता

पीला – पीलापन

मीठा – मिठास

ईश्वर – ईश्वरत्व

  1. दो दो पर्यायवाची शब्द लिखो:

उत्तर:

दिन – उजाला, दिवस

प्रयत्न – कोशिश, प्रयास

बिजली – दामिनी, विद्युत

जल – पानी, नीर

प्रण – संकल्प, शपथ

धरा – धरती, पृथ्वी

बादल – मेघ, घन

सूर्य – रवि, सूरज

Post ID : DABP005350

✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post
Scroll to Top
🎓 My Class

My Subjects