AJB Class 6 Hindi Chapter 17 Answer तिरंगा

तिरंगा

Lesson 17

  1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:

(क) भारतवर्ष की शान क्या है?

उत्तर: भारतवर्ष की शान तिरंगा है।

(ख) हमारे राष्ट्रीय ध्वज में कितने रंग हैं? उनके नाम लिखो।

उत्तर: हमारे राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग है। उनके नाम है केसरिया, सफेद और हरा।

(ग) राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंग हमें क्या-क्या सिखाते हैं?

उत्तर: केसरिया रंग हमें त्याग एवं बलिदान करना सिखाता है। सफेद रंग शांति, अमन तथा पवित्र की निशानी है, जो हमें सिखाता है कि सब झगड़े और जंग को त्याग कर शांति से जिया जाए। तीसरा रंग है हरा, जो खुशहाली का प्रतीक है। जो हमें सिखाता है कि जीवन को सदा खुशहाल बनाए रखना चाहिए।

(घ) अशोक चक्र क्या दर्शाता है?

उत्तर: अशोक चक्र प्रगति यानी उन्नति को दर्शाता है।

(ङ) विशाल भारत की गाथा कौन गाता है?

उत्तर: विशाल भारत की गाथा अशोक चक्र गाता है।

  1. सही वाक्य में ✓ और गलत वाक्य में × का चिह्न लगाओ:

(क) भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों का है। [✓]

(ख) केसरिया रंग शांति की सीख देता है। [×]

(ग) सफेद रंग अमन प्रसंग को दर्शाता है। [✓]

(घ) हरा रंग खुशहाली का प्रतीक है। [✓]

(ङ) अशोक चक्र त्याग को दर्शाता है। [×]

(च) तिरंगा भारत की पहचान है। [✓]

  1. वाक्य बनाओ:

(क) तिरंगा: अपने देश के तिरंगे को मान और सम्मान देना हर नागरिक का कर्तव्य है।

(ख) अरमान: जाने कितने अरमान लिए वह मेरे पास आया था।

(ग) शहीद: देश के लिए शहीद होना गर्व की बात है।

(घ) त्याग: सन्यासी बनने से पहले ऋषभ ने अपना धन दौलत सब कुछ त्याग दिया था।

(ङ) धरती: धरती पर ही जीवन संभव है।

(च) पहचान: वह मेरे पहचान का आदमी है।

(छ) मान: अपने शिक्षा गुरु को मान सम्मान देना हर छात्र का कर्तव्य है।

  1. समान लय वाले शब्द लिखो:

उत्तर:

जान – पान

शान – मान

याद – बाद

प्रसंग – स्वरसंग

दर्शाता – बरसाता

न्यारे – प्यारे

सिखाए – दिखाए

रंग – भंग

संग – मंग

खुशहाली – हरियाली

प्रगति – सुगति

  1. भाषा-अध्ययन:

(क) ‘दान’ शब्द जोड़कर नया शब्द बनाओ:

उत्तर:

बलि – बलिदान

श्रम – श्रमदान

वर – वरदान

खान – खानदान

कद्र – कद्रदान

पीक – पीकदान

(ख) विलोम शब्द लिखो:

उत्तर:

धरती – गगन

देश – विदेश

कंजूस – दानी

पाप – पुण्य

क्षमा – दंड

शिक्षित – अशिक्षित

(ग) उदाहरण को देखो और लिखो:

खुश + हाली = खुशहाली

उत्तर:

प्र + बल = प्रबल

पर + जय = पराजय

नि: + मल = निर्मल

कम + जोर = कमजोर

अध + खिला = अधखिला

सु + गम = सुगम

स्व + देश = स्वदेश

अप + मान = अपमान

अव + नति = अवनति

Post ID : DABP005399

Scroll to Top