AJB Class 7 Hindi Chapter 10 Answer कल्पना-चावला

Lesson:10

कल्पना-चावला

नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो:
(i) कल्पना चावला का जन्म कब और कहांँ हुआ था?

उत्तर: कल्पना चावला का जन्म 1 जुलाई 1961 को करनाल, हरियाणा में हुआ था।

(ii) उनके माता-पिता का नाम क्या था?

उत्तर: कल्पना चावला की माता थी संयोगिता और पिता का नाम था बनारसीलाल चावला।

(iii) उन्होंने कहाँ से प्रारंभिक अभियांत्रिकी की शिक्षा प्राप्त की थी?

उत्तर: उन्होंने दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली से प्रारंभिक अभियांत्रिकी की शिक्षा प्राप्त की थी।

(iv) बी.ई. की उपाधि उन्होंने कहांँ से प्राप्त की?

उत्तर: बी.ई. की उपाधि उन्होंने पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय से प्राप्त की।

(v) ‘नासा’ का संपूर्ण आशय क्या है?

उत्तर: नासा का संपूर्ण आंसर है- नेशनल ऐरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (राष्ट्रीय वैमानिक तथा अंतरिक्ष प्रशासन)।

(vi) कल्पना चावला के दो मिशनों के बारे में संक्षेप में लिखो।

उत्तर: कल्पना चावला का पहला मिशन ‘एस. टी. एस. -87 स्पेस शटल’ था। जिसकी उड़ान सन् 1997 के 19 नवंबर, से लेकर 5 दिसंबर तक चली थी। इस उड़ान से कल्पना ने पृथ्वी के 252 चक्कर लगाए।

 कल्पना चावला का दूसरा मिशन था 'एस.टी.एस -107।' 16 जनवरी सन् 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। कल्पना छः सदस्यों के साथ मिशन विशेषज्ञ के रूप में काम कर रही थी। यह मिशन 15 दिन, 22 घंटे और 21 मिनट का था। दुर्भाग्य की बात यह है कि 1 फरवरी सन 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया पृथ्वी पर उतरने से पहले ही वायुमंडल में ध्वस्त हो गया। इसमें सवार सातों वैज्ञानिक तथा उनका नेतृत्व करने वाली कल्पना चावला सहित सभी की मृत्यु हो गई।

(vii) कल्पना चावला की मृत्यु कैसे हुई?

उत्तर: कल्पना चावला ने 16 जनवरी सन् 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया के अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। मिशन का नाम था ‘एस.टी.एस -107।’ कल्पना छः सदस्यों के साथ मिशन विशेषज्ञ के रूप में काम कर रही थी। यह मिशन 15 दिन, 22 घंटे और 21 मिनट का था। दुर्भाग्य की बात यह है कि 1 फरवरी सन 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया पृथ्वी पर उतरने से पहले ही वायुमंडल में ध्वस्त हो गया। इस प्रकार उसमें सवार सातों वैज्ञानिक तथा उनका नेतृत्व करने वाली कल्पना चावला सहित सभी की मृत्यु हो गई।

वाक्य बनाओ:
उत्तर:

उपाधि: कल्पना चावला वे टेक्सास विश्वविद्यालय, कोलोरोडा से एम. एस-सी की उपाधि हासिल की।

विमान: सारे विमान यात्री विमान से उतर चुके हैं।

वैज्ञानिक: वैज्ञानिक हमेशा नई नई चीजों का निर्माण करते रहते हैं।

मिसाल: अपनी कार्य कुशलता से कल्पना चावला ने मिसाल कायम किया था।

Download Our Mobile App

এতিয়াই Install কৰক!

Install Now
Scroll to Top