Might Learn Logo Might Learn Might Learn Shop

AJB Class 7 Hindi Chapter 8 Answer ओणम

Lesson 8

(ओणम)

  1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:

(i) ‘ओणम’ किस प्रदेश का त्योहार है?

उत्तर: ओणम केरल प्रदेश का त्यौहार है।

(ii) महाबलि कौन थे?

उत्तर: महाबलि एक अत्याधिक पराक्रमी सम्राट थे।

(iii) महाबलि क्या सोचते थे?

उत्तर: महाबलि सोचते थे कि उनसे बड़ा दानवीर इस धरती पर कोई नहीं है।

(iv) विष्णु भगवान ने फिर क्या किया?

उत्तर: विष्णु भगवान ने महाबलि का घमंड तोड़ने के लिए वामन अवतार लिया।

(iv) वामन अवतार ने महाबलि से क्या मांँगा?

उत्तर: वामन अवतार ने महाबलि से तपस्या के लिए तीन पग भूमि मांगी।

(v) महाबलि ने वरदान रूप में वामन देवता से क्या माँगा?

उत्तर: महाबलि ने वरदान रूप में वामन देवता से साल में एक बार अपनी प्रजा को देखने का वरदान मांगा।

(vi) ‘ओणम’ का त्योहार क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: कहांँ जाता है कि महाबलि प्रतिवर्ष अपनी प्रजा से मिलने केरल आते हैं और केरल के लोग उनके आगमन की खुशी में ‘ओणम’ का त्यौहार मनाते हैं।

(vii) केरल के निवासी किसे ‘ओणम’ का देवता मानते हैं?

उत्तर: केरल के निवासी ‘तृक्काक्कारा’ नामक गांँव के मंदिर के देवता को ओणम का देवता मानते हैं।

(viii) ‘ओणम’ का त्योहार कितने दिनों तक मनाया जाता हैं?

उत्तर: ‘ओणम’ का त्योहार पाँच दिनों तक मनाया जाता है।

(ix) ‘ओणम’ त्योहार के किस दिन को ‘तिरू ओणम’ कहते हैं?

उत्तर: ‘ओणम’ त्योहार के दूसरे दिन को ‘तिरू ओणम’ कहते हैं।

(x) ‘ओणम’ के दिन खाने की क्या-क्या खास वस्तुएंँ बनाई जाती है?

उत्तर: ‘ओणम’ के दिन कई तरह के खास षटरस व्यंजनों का भोजन तैयार किया जाता है। जैसे- खीर, केले, नमकीन वस्तुएंँ आचार, पापड़, सांभर, खिचड़ी आदि आदि।

(xi) सबसे अधिक आकर्षण से भरा कौन-सा खेल केरल में होता है?

उत्तर: सबसे अधिक आकर्षित से भरा ‘नौका-दौड़’ खेल केरल में होता है।

(xii) ‘ओणम’ का त्योहार हमें कौन सा संदेश देता है?

उत्तर: ‘ओणम’ का त्योहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

  1. व्याख्यामूलक प्रश्न:

(क) “महात्मा, आप अपनी इच्छा से जो कुछ मांगोगे मैं आपको वह सब दूँगा।”

(i) उपर्युक्त कथन किसने कब कहा था?

उत्तर: उपयुक्त कथन महाबलि ने तब कहा जब उसके द्वार पर भिक्षा के लिए एक वामन ने आवाज लगाई थी।

(ii) किसके सामने कहा था? दरअसल वह कौन था?

उत्तर: उपयुक्त कथन बामण के सामने कहा था। दरअसल वे वामनरूपी विष्णु भगवान थे।

(iii) वामन ने महाबलि से क्या मांगा था? क्या महाबली दे पाये? लिखो।

उत्तर: वामन रुपी विष्णु भगवान ने महाबलि से तपस्या के लिए तीन पग भूमि मांगी थी। महाबली ने भी उपहास के रूप में अपनी स्वीकृति दे दी। दूसरे ही क्षण भगवान विष्णु ने अपना विराट रूप धारण कर लिया और पहले कदम में धरती को, दूसरे कदम में आकाश को नापकर तीसरे कदम के लिए आगे कदम बढ़ाया ही था कि महाबलि ने अपने सिर को ही उनके सामने प्रस्तुत कर दिया। इस प्रकार महाबलि ने अपना कर्तव्य निभाया। महाबलि के इस कार्य से भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न हुए और उन्हें पाताल लोक भेज दिया।

(ख) “प्रतिदिन सादा भोजन खाने वाले केरलवासी ओणम के दिन षटरस व्यंजनों का भोजन त्योहार करते हैं।”

(i) षटरस व्यंजनों में क्या क्या होते हैं?

उत्तर: षटरस परिजनों में खीर, केले, नमकीन वस्तुएं जैसे आचार, पापड़, सांभर, खिचड़ी, डप्परी, कढ़ी, चावल आदि विशेष रूप से होते हैं।

(ii) किस दिन षटरस व्यंजनों का भोजन त्यौहार किया जाता है?

उत्तर: ओणम के दिन षटरस व्यंजनों का भोजन त्यौहार किया जाता है।

(iii) सादा भोजन से क्या मतलब है?

उत्तर: सादा भोजन से मतलब है, साधारण भोजन जो दैनिक रूप से किया जाता है।

  1. निम्नलिखित शब्दों से वाक्य बनाओ:

उत्तर:

पर्व: ‘ओणम’ सावन मास का पर्व है।

उमंग: बड़े उमंग के साथ होली का त्यौहार मनाया जाता है।

शुभारंभ: फुटबॉल खेल का शुभारंभ हो गया।

पराक्रमी: पृथ्वीराज चौहान बड़े पराक्रमी व्यक्ति थे।

उपहास: महाबली ने उपहास के रूप में अपनी स्वीकृति दे दी।

माहौल: धोनी के आने से मैदान का माहौल ही बदल गया।

पर्यटक: केरल के नौका दौड़ को देखने विदेशी पर्यटक भी आते हैं।

वीर गाथा: नानी ने हम सब को बिठाकर अर्जुन की वीर गाथा सुनाइए।

संदेश: डाकिया संदेश लिए घर-घर जाता है।

प्रतियोगिता: ‘ओणम’ के अवसर पर केरल में प्रतिवर्ष नौका दौड़ की प्रतियोगिता होती है।

  1. निम्नलिखित शरीर वाक्य के आगे [✓] का और गलत वाक्य के आगे [×] का चिन्ह लगाओ:

(i) वामन ने महाबलि से उनका राज-पाट मांग लिया था। [×]

(ii) महाबलि महादानी थी। [✓]

(iii) ओणम के पर्व पर महिलाएंँ ‘कैकोटिटकली’ नृत्य करती है। [×]

(iv) ओणम का त्योहार 3 दिनों तक मनाया जाते हैं। [×]

(v) केरल की राजधानी ‘वसंतपुरम’ है। [✓]

(vi) केरल में धान, नारियल और केले की खेती होती है। [✓]

  1. निम्नलिखित संज्ञाओं के लिंग बदलकर लिखो:

उत्तर:

मामा – मामी

सिंह – सिंहनी

गुड्डा – गुड्डी

बालक – बालिका

बूढ़ा – बूढ़ी

गाय – बैल

रानी – राजा

शेरनी – शेर

पुजारिन – पुजारी

पहाड़ – पहाड़ी

  1. भारत के प्रमुख त्योहारों के नाम लिखो:

उत्तर: विहु, होली, दीपावली, दुर्गा पूजा, ईद, क्रिसमस।

  1. निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखो:

उत्तर:

आनंद – खुशी, प्रसन्न

प्रकाश – रोशनी, उजाला

पवित्र – साफ, पावन

इच्छा – अभिलाषा, कामना

गंगा – देवनदी, भागीरथी

मोर – मयूर, केकी

दया – कृपा, अनुकम्पा

सरस्वती – वीणा धारिणी,

तालाब – सरोवर, पोखाड़

पुरस्कार – उपहार,

  1. निम्नलिखित वाक्यों की खाली जगहों पर सही कारक चिन्ह भरो:

(i) गुरुजी ……. सेवा करो।

उत्तर: गुरुजी की सेवा करो।

(ii) अपने कर्तव्य………. पालन करो।

उत्तर: अपने कर्तव्य का पालन करो।

(iii) रात……. मैं सो नहीं पाया।

उत्तर: रात को मैं सो नहीं पाया।

(iv) बच्चों! मेरी बात ध्यान……. सुनो।

उत्तर: बच्चों! मेरी बात ध्यान से सुनो।

(v) महेश इस घर…….. रहता है।

उत्तर: महेश इस घर में रहता है।

(vi) शिक्षक…….. छात्रों……. पढ़ाया था।

उत्तर: शिक्षकों ने छात्रों को पढ़ाया था।

(vii)……… भाई साहब! उधर जाना मना है।

उत्तर: अरे भाई साहब! उधर जाना मना है।

(viii) मैंने अपने मित्र ……. उपहार खरीदा।

उत्तर: मैंने अपने मित्र के लिए उपहार खरीदा।

(ix) पुलिस …….चोर ……. डंडे …… पीटा।

उत्तर: पुलिस ने चोर को डंडे से पीटा।

(x) श्री कृष्णा…… धर्म….. रक्षा….. अत्याचारी कंस….. मारा।

उत्तर: श्री कृष्णा ने धर्म की रक्षा के लिए अत्याचारी कंस को मारा।

✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post
Scroll to Top
🎓 My Class

My Subjects