Might Learn Logo Might Learn Shop Might Learn

AJB Class 8 Hindi Chapter 10 Answer 2026 | भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक: विक्रम साराभाई | Lesson 10 | Class 8 Hindi Answer Jatiya Bidyalay | Class 8 Hindi Question answer Assam Jatiya Bidyalay | Assamese Medium | Assam Board | অষ্টম শ্ৰেণীৰ হিন্দীৰ উত্তৰ । অসম জাতীয় বিদ্যালয়

Lesson 10

भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक: विक्रम साराभाई


1. सही उत्तर का चयन करो;

(क) भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के पितृस्वरूप हैं-

उत्तर: विक्रम साराभाई।

(ख) विक्रम साराभाई जी के जीवन की बहुत बड़ी उपलब्धि है-

उत्तर: इसरो की स्थापना।

(ग) विक्रम साराभाई किस धर्म में दीक्षित थे?

उत्तर: जैन।

(घ) प्रोफ़ेसर कलपारठी रामकृष्ण रामानाथन किस प्रतिष्ठान के प्रथम निर्देशक थे?

उत्तर: विज्ञान अनुसंधान परीक्षागार।

(ङ) भारत के निउक्लियर विज्ञान कार्यक्रम के पितृस्वरूप है-

उत्तर: होमी जहांगीर भाभा।


2. संक्षिप्त उत्तर दो:

(क) विक्रम साराभाई का जन्म कब और कहांँ हुआ था? उनके पिता कौन थे?

उत्तर: विक्रम साराभाई का जन्म 12 अगस्त सन 1919 ई. को अहमदाबाद में हुआ था। उनके पिता थे अम्बालाल साराभाई।

(ख) पदार्थ विज्ञान अनुसंधान परीक्षागार की स्थापना किसने की? यहांँ किन विषयों पर अनुसंधान किया जाता है?

उत्तर: पदार्थ विज्ञान अनुसंधान परीक्षागार की स्थापना विक्रम साराभाई ने की थी। यहांँ ब्रह्माण्ड की विभिन्न रश्मियों पर अनुसंधान किया जाता है।

(ग) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना से जुड़े मुख्य व्यक्ति का नाम क्या था? उनका मुख्य उद्देश्य क्या था?

उत्तर: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना से जुड़े मुख्य व्यक्ति का नाम विक्रम सराभाई था। उनका मुख्य उद्देश्य था विज्ञान तथा गणित शिक्षा को विद्यार्थी और शिक्षकों के बीच लोकप्रिय बनाना, विज्ञान और विज्ञान के मतवादों के प्रति लोगों को जागरूक बनाना, विज्ञान के नियमों को साहस के साथ मुक्त करके दिखाना तथा विज्ञान शिक्षा के तत्वों को नये रूप में प्रदर्शित करना उनका मुख्य उद्देश्य था।

(घ) भारत में प्रथम राकेट प्रक्षेपण केंद्र स्थापित करने में साराभाई जी को किनका सहयोग मिला? यह केंद्र कहांँ स्थापित किया गया?

उत्तर: भारत में प्रथम राकेट प्रक्षेपण केंद्र स्थापित करने में साराभाई जी को ‘होमी जहांगीर भाभा’ का सहयोग मिला। यह केंद्र केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम के समीप थुंबा में स्थापित किया गया।

(ङ) भारत ने कब अपना प्रथम कृत्रिम उपग्रह प्रक्षेपित किया? इसका नाम क्या था?

उत्तर: भारत ने सन 1975 ई. में अपना प्रथम कृत्रिम उपग्रह प्रक्षेपित किया। इसका नाम था आर्यभट्ट।

(च) प्रथम भारतीय कृत्रिम उपग्रह आर्यभट्ट के प्रक्षेपण में कौन दो महान व्यक्ति जुड़े थे?

उत्तर: प्रथम भारतीय कृत्रिम उपग्रह आर्यभट्ट के प्रक्षेपण में कलपाठी रामाकृष्ण रामानाथन और होमी जहांगीर भाभा यह दो महान व्यक्ति जुड़े थे।

(छ) विक्रम साराभाई जी ने किन प्रतिष्ठानों की स्थापना में अहम भूमिका निभाई?

उत्तर: विक्रम साराभाई जी ने ऑपरेशन रिसर्च ग्रुप, नेहरू फाउण्डेशन फार डेवेलपमेण्ट, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेनेजमेण्ट, अहमदाबाद टेक्सटाइल इनडासठ्रीज  रिचार्ज एसोसिएशन की स्थापना में अहम भूमिका निभाई।

(ज) साराभाई जी को किन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया?

उत्तर: साराभाई जी को सन 1962 में ‘शांति स्वरूप भटनागर’ मेडल पुरस्कार, सन 1966 में ‘पद्म भूषण’ और सन 1972 में ‘पद्म विभूषण’ (मरणोपरांत) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

(झ) साराभाई जी की मृत्यु कब और कहांँ हुई थी?

उत्तर:  30 दिसंबर 1971 में सिर्फ 52 वर्ष की आयु में केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम में सराभाई जी की अकाल मृत्यु हुई थी।


3. टिप्पणी लिखो:

(क) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) : 

          भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना सन 15 अगस्त 1969 में हुई थी। विक्रम साराभाई इस संगठन के जन्मदाता है।  (ISRO) का मुख्यालय बेंगलुरु में है। इस संगठन का काम अंतरिक्ष संबंधी तकनीक उपलब्ध करवाना है। ISRO के वैज्ञानिक आए दिन अंतरिक्ष संबंधी तकनीकों पर काम करते आए हैं। इसरो ने कई उपग्रह, प्रमोचक यानों, राकेट आदि का निर्माण कर अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक उन्हें भेजा है। भारत का पहला उपग्रह ‘आर्यभट्ट’ है जिसे 19 अप्रैल 1975 में सोवियत संघ द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ा गया था। भारत द्वारा छोड़ा गया पहला उपग्रह है ‘कल्पना-1’। आज की तारीख में इसरो कई उपलब्धियांँ हासिल कर चुका है। 22 अक्टूबर 2008 में चंद्रयान-1 को भेजा, जिसने चंद्रमा की परिक्रमा की। इसके बाद 24 दिसंबर 2014 को मंगल ग्रह की परिक्रमा करने वाला ‘मंगलयान’ को भेजकर भारत ने इतिहास रचा। क्योंकि भारत ही एकमात्र ऐसा देश बना जिसने अपने पहले ही प्रयास में  सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश किया था। जिसे देख नासा जैसे  संस्थानों ने भी भारत की प्रशंसा की थी।

(ख) नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA):

              नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन की स्थापना 29 जुलाई 1958 में हुई थी। इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी. है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एयरोस्पेस  संशोधन  के लिए जिम्मेदार है। (NASA) ने कई उपग्रह के माध्यम से अंतरिक्ष पर अनुसंधान हेतु कई अंतरिक्ष यान भेजे हैं। और आए दिन वैज्ञानिक इस पर नए-नए अविष्कार करते रहते हैं। नासा ने सिर्फ सौरमंडल के अंदर ही नहीं, बल्कि उसके पार भी अध्ययन किया है। नासा द्वारा बनाया गया सबसे सफल प्रोजेक्ट अपोलो प्रोग्राम था। 1969 में Apollo command module चांँद पर पहुंँचने वाला पहला अंतरिक्ष यान था और नील आर्मस्ट्रांग चांँद पर कदम रखने वाला पहला अंतरिक्ष यात्री। नासा आज के तारीख में सबसे सफल अंतरिक्ष एजेंसी है। नासा अन्य देशों के स्पेस एजेंसी के साथ मिलकर भी कार्य करता है जैसे ESA, ISRO, JAXA आदि आदि। वर्तमान समय में नासा चांँद पर फिर से मानव को भेजने की तैयारी में है और उस कार्यक्रम का नाम ‘आर्टेमिस’ रखा गया है।

4. व्याकरण:

(क) निम्नलिखित शब्दों के अनेकार्थ लिखो:

उत्तर:

काल – समय, मृत्यु, योग

कृष्ण– श्याम, लाल, कन्हैया

नीलकंठ – मोर, शिव, प्रकांड

बल – सेना, शक्ति, जोर

घन – बादल, अधिक, हथोड़ा

भूत – प्रेत, आत्मा, माया

शून्य – आकाश, बिंदु, अभाव

 श्री- लक्ष्मी, कमल, चमक

विधि – कानून, रीति, भाग्य


(ख) उचित शब्द से रिक्त स्थान भरो: 

(i)……… काटकर खादी तैयार की जाती है। (सुत/सूत)

उत्तर: सुत

(ii) डॉक्टर ने घायल को…… चढ़ाया। (रक्त/रिक्त)

उत्तर: रक्त

(iii) पूरियों के साथ……….. खाना अच्छा लगता है।(आचार/अचार)

उत्तर: अचार

(iv) सीता…… बहन गीता है। (की/कि)

उत्तर: की

(v) तुम्हारा घर…… है? (कहा / कहांँ)

उत्तर: कहांँ

✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
🎓 My Class

My Subjects