Might Learn Logo Might Learn Shop Might Learn

AJB Class 8 Hindi Chapter 6 Answer 2026 | असम के सांस्कृतिक जगत के साधक | Lesson 6 | Class 8 Hindi Answer Jatiya Bidyalay | Class 8 Hindi Question answer Assam Jatiya Bidyalay | Assamese Medium | Assam Board | অষ্টম শ্ৰেণীৰ হিন্দীৰ উত্তৰ । অসম জাতীয় বিদ্যালয়

Lesson 6

असम के सांस्कृतिक जगत के साधक


1. सही उत्तर का चयन करो:

(क) ‘शोणित कुंँवारी’ नाटक के नाटककार हैं:-

उत्तर: ज्योतिप्रसाद अगरवाला।

(ख) प्रथम असमीया चलअचित्र है:-

उत्तर: जयमती।

(ग) ‘शिल्पी दिवस’ किस महान व्यक्ति की स्मृति में मनाया जाता है?

उत्तर: ज्योतिप्रसाद अगरवाला।

(घ) ‘कलागुरु’ के रूप में किसे ख्याति मिली?

उत्तर: विष्णुप्रसाद राभा।

(ङ) ‘सुररे देउलरे’ किसका लोकप्रिय गीत है?

उत्तर: विष्णुप्रसाद राभा।

(च) फणी शर्मा जी को पहली बार किस फिल्म में देखा गया?

उत्तर: जयमती।

(छ) बान रंग-मंच पर फणी शर्मा जी ने पहली बार किस नाटक में काम किया था?

उत्तर: राणा प्रताप।

(ज) फणी शर्मा जी की अंतिम फिल्म थी-

उत्तर: इटो-सिटो बहुतो।

2. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो:

(क) ज्योति प्रसाद अगरवाला जी का जन्म कब और कहां हुआ था?

उत्तर: ज्योतिप्रसाद अगरवाला जी का जन्म सन 1903 ई. डिब्रूगढ़ जिले के तामोलबरी चाय बागान में हुआ था।

(ख) उनके माता-पिता कौन थे?

उत्तर: उनके पिता थे परमानंद अग्रवाला और माता थी किरण्मयी देवी।

(ग) ‘शोणित कुँवरी’ नाटक की रचना ज्योतिप्रसाद जी ने कब की थी?

उत्तर: तेजपुर विद्यालय में पढ़ते समय ज्योतिप्रसाद ने शोणित कुँवरी नाटक की रचना की थी।

(घ) ज्योतिप्रसाद जी ने चलचित्र संबंधी प्रशिक्षण कहांँ प्राप्त किया?

उत्तर: ज्योतिप्रसाद जी ने बर्लिन (जर्मनी) की प्रसिद्ध फिल्म कम्पनी ‘यू. एस. ए. जी.’ से सात महीने की चलचित्र संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

(ङ) बोम्बे टॉकीज के प्रतिष्ठाता कौन थे?

उत्तर: बोम्बे टॉकीज के प्रतिष्ठाता हिमांशु राय थे।

(च) प्रथम असमिया चलचित्र का नाम लिखो। इसके निर्माता कौन थे?

उत्तर: प्रथम असमिया चलचित्र का नाम ‘जयमती’ है। इसके निर्माता है ज्योतिप्रसाद अगरवाला ।

(छ) किस वर्ष ‘जयमती’ चलचित्र को लोगों के समक्ष उपस्थित किया गया?

उत्तर: 1936 में जयमती चलचित्र को लोगों के समक्ष उपस्थित किया गया।

(ज) ज्योतिप्रसाद जी की किन्हीं दो विप्लवी कविताओं के नाम लिखो।

उत्तर: ज्योतिप्रसाद जी द्वारा रचित दो विप्लवी कविताएंँ हैं – ‘विश्व विजय नव जोवान और कांचनजंघार बुरंजी।

(झ) ज्योतिप्रसाद जी द्वारा निर्मित दूसरी फिल्म कौन-सी है? इसे किस वर्ष बनाया गया था?

उत्तर: इंद्रमालती ज्योति प्रसाद जी द्वारा निर्मित दूसरी फिल्म है। इसे 1937 में बनाया गया था।

(ञ) ज्योति प्रसाद जी के चार प्रसिद्ध नाटकों के नाम लिखो।

उत्तर: ज्योतिप्रसाद जी द्वारा रचित चार प्रसिद्ध नाटक है- शोणित कुँवरी, कारेङर लिगिरी, रूपालीम और लभिता।

(ट) ज्योति प्रसाद अगरवाला जी की मृत्यु कब हुई उनकी मृत्यु दिवस को किस रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: ज्योतिप्रसाद अगरवाला जी की मृत्यु 17 जनवरी 1952 को हुई। उनकी मृत्यु दिवस को शिल्पी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

(ठ) विष्णु प्रसाद राभा जी का जन्म कब और कहाँ हुआ?

उत्तर: विष्णु प्रसाद राभा जी का जन्म 1909 ई. की 31 जनवरी को बांग्लादेश के ढाका शहर में हुआ।

(ड) सन 1945 ईस्वी में राभा जी किस दल के सदस्य बने?

उत्तर: सन 1945 ईस्वी में राभा जी भारत के क्रांतिकारी सामान्यवादी दल के सदस्य बने।

(ढ) राभा जी के कुछ लोकप्रिय गीतों के नाम लिखो।

उत्तर: राभा जी के कुछ लोकप्रिय गीतों के नाम है- सुररे देउलरे, बिलते हालिछे, लगन उकलि ग’ल, रै रै केतेकी  आदि आदि।

(ण) भारत के स्वाधीनता संग्राम के दौरान राभा जी ने कौन सा नारा दिया था?

उत्तर: भारत के स्वाधीनता संग्राम के दौरान राभा जी ने ‘हाल जार माटि तार’ का नारा दिया था।

(त) राभा दिवस कब मनाया जाता है? और क्यों?

उत्तर: राभा दिवस 20 जून को मनाया जाता है। क्योंकि वे असम के संस्कृततिक जगत के कलागुरु थे। इसलिए हर वर्ष उनकी मृत्यु दिवस को राभा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

(थ) फणी शर्मा जी द्वारा अभिनीत तीन मशहूर फिल्मों के नाम लिखो।

उत्तर: फणी शर्मा जी द्वारा अभिनीत तीन मशहूर फिल्म है जयमती, सिराज और पियली फुकन।

(द) बाण रंग-मंच पर पहली बार ‘राणा प्रताप’ नाटक में शर्मा जी ने किस चरित्र में अभिनय किया था।

उत्तर: बाण रंग-मंच पर पहली बार राणा प्रताप नाटक में शर्मा जी ने अकबर का चरित्र निभाया था।

(ध) असम के प्रथम गतिशील नाट्य गोष्टी कोहिनुर आपेरा की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: असम के प्रथम गतिशील नाट्य गोष्टी कोहिनुर आपेरा की स्थापना फणी शर्मा जी ने की थी।

(न) किसके सहयोग से ब्रजनाथ शर्मा ने अपने नाटकों में महिलाओं को अभिनय करने का मौका दिया था?

उत्तर: फणी शर्मा जी के सहयोग से ब्रजनाथ शर्मा ने अपने नाटकों में महिलाओं को अभिनय करने का मौका दिया था।

(प) ‘जयमती’ नाटक में फणी शर्मा जी ने किस चरित्र को निभाया?

उत्तर: जयमती नाटक में फणी शर्मा जी ने ‘गाठी हजारीका’ का चरित्र निभाया।

(फ) फणी शर्मा जी ने किस अंग्रेजी नाटक को असमिया में अनूदित किया था?

उत्तर: फणी शर्मा जी ने ‘एन इंस्पेक्टर कोल्स’ नामक अंग्रेजी नाटक को असमिया में अनुचित किया था।

3. खाली जगह भरो:

(क) ‘एरा बटोर सुर’ फिल्म में………… जी ने अभिनय किया था।

उत्तर: विष्णुप्रसाद।

(ख) अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए ज्योतिप्रसाद अगरवाला जी को………….. उपाधि से विभूषित किया गया।

उत्तर: रुपकोंवर

(ग) ज्योतिप्रसाद अगरवाला जी के नाटकों में…………. धारा देखने को मिलती है।

उत्तर: यथार्थवादी।

(घ) ……….और………. ज्योतिप्रसाद जी की शिशु उपयोगी  नाटकाएँ हैं।

उत्तर: सोण पखिली / इंद्रमालती।

(ङ) विष्णुप्रसाद राभा जी को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए…………. के रूप में ख्याति मिली।

उत्तर: कलागुरु।

(च) ‘सिराज’ फिल्म की पटकथा देशप्राण…………. जी की एक लोकप्रिय कहानी पर आधारित थी।

उत्तर: लक्ष्मीधर शर्मा।

(छ) सन 1955 में फणी शर्मा जी ने…………. में अभिनय के साथ इसे निर्देशित भी किया।

उत्तर: पियली फुकन।

(ज) ‘भोजराज’ नाटक…………. पर आधारित था।

उत्तर: कुंँवर विद्रोह।

(झ) भारत-विभाजन के आधार पर फणी शर्मा ने………… नामक नाटक दिखा।

उत्तर: सिराज।

(ञ) फणी शर्मा का देहावसान सन…………. ई. को हुआ।

उत्तर: 1970।

4. पाठ के आस-पास:

(क) वर्तमान युग के असमीया चलचित्र पर एक लेख प्रस्तुत करो।

उत्तर: वर्तमान युग में असमीया चलचित्र ने काफी नाम कमाया है। आज नए-नए उभरते कलाकारों ने असमीया चलचित्र को एक नई पहचान दी है। पहले असमीया चलचित्र में उपकरणों की कमी थी, लेकिन आज असमीया चलचित्र के निर्माण में कई ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है जो बड़े-बड़े फिल्म इंडस्ट्रियाँ करती है। हमारे यहांँ प्रतिभाओं की कमी नहीं है, प्रतिभा पहले भी थी और आज भी है। पर पहले की तुलना में आज के चलचित्र में कई परिवर्तन आई है। एवं आज असमीया फिल्म उन्नत हो चला है और उन फिल्मों से करोड़ों का फायदा हुआ है। उदाहरण के तौर पर कंचनजंघा और रत्नाकर ने बॉक्स ऑफिस में रिकॉर्ड तोड़ करोड़ों की कमाई की है।

(ख) अंबिकागिरि राय चौधरी कौन थे? उनके बारे में जानकारी प्राप्त करो।

उत्तर: साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अंबिकागिरि राय चौधरी असमीया भाषा के विख्यात साहित्यकार थे। उनका जन-जन सन 1885 में बरपेटा में हुआ था। उनके पिता थे कृष्णा राम राय चौधरी और माता की देवकी देवी। उन्होंने स्वदेशी आंदोलन में भी भाग लिया था। उनके द्वारा रचित प्रसिद्ध कविताएंँ हैं वानी, तुमि, अनुभूति, बेदनार उल्का आदि आदि। बेदनार उल्का के लिए 1966 में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

(ग) ज्योति प्रसाद जी के परिवारिक परिवेश के बारे में लिखो।

उत्तर: रूपकुंँवर ज्योति प्रसाद अगरवाला जी का जन्म 17 जून 1903 ई. में हुआ था। उनके पिता थे परमानंद अगरवाला और माता थी किरण्मयी देवी। उनके ताऊ थे आनंदचंद्र अगरवाला जो कि अंग्रेजी साहित्य के धुरंधर पंडित और असमीया काव्यानुवाद के क्षेत्र में अग्रणी व्यक्ति थे। इस प्रकार एक संपूर्ण बौद्धिक वातावरण में ज्योति प्रसाद की मानसिकता साहित्य और सुकुमार कला के वृहत्तर क्षेत्र में प्रविष्ट होने लगी।

(घ) अग्रवाला जी के शैक्षिक जीवन पर एक टिप्पणी प्रस्तुत करो।

उत्तर: ज्योतिप्रसाद अगरवाला जी की प्रारंभिक शिक्षा तेजपुर हाईस्कूल में हुई। लेकिन 17 साल की उम्र में गांधीजी के असहयोग आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें मैट्रिक की परीक्षा से विरत रहना पड़ा। आंदोलन के समय कुछ दिनों तक वे तेजपुर के गांँव-गांँव में कांग्रेस के संदेश का प्रचार करते रहे। कुछ दिनों के बाद वे देशबंधु चित्तरंजन दास द्वारा संचालित कलकत्ते के स्कूल से उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की और तदुपरांत कोलकाता नेशनल कॉलेज से उन्होंने आई. ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की।


5.भाषा अध्ययन:

(I) अर्थपूर्ण वाक्य बनाओ:-

विरत: रमेश को अपने काम से कई दिनों तक विरत रहना पड़ा था।

प्रतिष्ठाता: रघुवीर ही नागपुर अस्पताल के प्रतिष्ठाता है।

थार्थवादी: विष्णु प्रसाद के नाटकों में यथार्थवादी धारा देखने को मिलती है।

सहयोग: रमेश ने मेरे काम में भरपूर सहयोग दिया।

परंपरा: भारत की परंपरा रही है की लोग अतिथि का स्वागत हाथ जोड़कर करते है।


(II) पढ़ो, समझो और लिखो:

संस्कृत – सांस्कृतिक

इतिहास – ऐतिहासिक

पुण्य – गुणात्मक

शिक्षा – शैक्षिक

राजनीति – राजनैतिक

भुगोल – भौगोलिक

घर – घरेलू

लोक – लौकिक

घृणा – घृणनिय

विष – विषाक्त

शोक – शोकत्मक

दया – दयात्मक

(III) वचन बदलकर वाक्य को फिर से लिखो:

(क) मोर नाचता है।

उत्तर: मोर नाचते हैं।

(ख) छात्रा पढ़ती है।

उत्तर: छात्रा पढ़ते हैं।

(ग) गुड़िया अच्छी है।

उत्तर: गुड़िया अच्छे हैं।

(घ) नेता आ रहा है।

उत्तर: नेता आ रहे हैं।

(ङ) लू चल रही है।

उत्तर: लू चल रहे हैं।

(च) बिल्ली आती है।

उत्तर: दिल्ली आते हैं।

✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
🎓 My Class

My Subjects