SCERT Class 6 Hindi Chapter 12 Answer 2026 | अभ्यास की महिमा | Class 6 Hindi | Lesson 12 | Hindi Question Answer Assam | SEBA Class VI | Class 6 Hindi Lesson 12 Question and Answer Assam | Class VI Hindi Chapter 12 Solution | Class 6 Hindi Lesson 12 Model Answer |

Lesson 12
 अभ्यास की महिमा 

1. उत्तर दो:(क) बोपदेव कैसा बालक था?
उत्तर: बोपदेव एक मंदबुद्धि बालक था।
(ख) बोपदेव के सहपाठी उसे क्या कहकर चिढ़ाते थे?
उत्तर: बोपदेव के सहपाठी उसे बुद्धू और मूर्ख कहकर चिढ़ाते थे।
(ग) गुरुजी ने बोपदेव को कहा भेजने का निश्चय किया?
उत्तर: गुरुजी ने बोपदेव को गांँव भेजने का निश्चय किया।
2. कहानी को पढ़कर उत्तर लिखो:(क) औरतें कुएँ पर क्या कर रही थी?
उत्तर: औरतें कुएँ से अपने घड़ों में पानी भर रही थी।

(ख) कुएँ की जगह पर गड्ढे कैसे बने थे?
उत्तर: कुएँ की जगह पर बार-बार घड़े रखने से गड्ढे बने थे।
(ग) बोपदेव पाठशाला क्यों लौट आया?
उत्तर: बोपदेव को ज्ञात हो चुका था कि जब मिट्टी के घड़े से पत्थर घिस सकता है, तो बार-बार अभ्यास करने से उसे विद्या क्यों नहीं मिल सकती। इस कारण वह अपने पाठशाला लौट आया।
(घ) बोपदेव बड़ा होकर क्या बना?
उत्तर: बोपदेव बड़ा होकर संस्कृत का एक प्रसिद्ध विद्वान बना।
3. ‘अभ्यास की महिमा’ कहानी तुम्हें कैसी लगी? इससे तुम्हें क्या सीख मिली?
उत्तर: ‘अभ्यास की महिमा’ कहानी मुझे बहुत अच्छी लगी।           ‘अभ्यास की महिमा’ कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि लक्ष्य चाहे जितना भी कठिन क्यों न हो, अगर अभ्यास और लगन से काम करे तो उसे आसानी से हासिल किया जा सकता है।
4. लिखो:(क) ‘ये गड्ढे किसने बनाए हैं?’किसने कहा?
उत्तर: बोपदेव ने कहा।किससे कहा?उत्तर: औरतों से कहा।
(ख) ‘ये गड्ढे हमने नहीं बनाए हैं?’किसने कहा?उत्तर: औरतों ने कहा।किससे कहा?उत्तर: बोपदेव को कहा।
5. आओ, पढ़ें दोहराएंँ और लिखें:(क)द+य=द्य – विद्या, गद्य, पद्य, विद्यापतिद+ध=द्ध – बुद्धि, बुद्धू, प्रसिद्ध, शुद्धद+व=द्व –विद्वान, द्वेष, द्वार, द्वीप
(ख)क्षमा =क+ष+अ+म+आकक्षा=क+अ+क+ष+आमित्र =म+इ+त+र+अपत्र =प+अ+त+र+अज्ञान =ज+অ+आ+न+अयज्ञ =य+अ+ज+অ+अपरिश्रम =प+अ+र+इ+श+र+अ+म+अविश्राम =व+इ+श+र+आ+म+अ
6. पढ़ो, समझो और लिखो:उत्तर:अरजन    =    अर्जुनमूरख      =     मूर्खमरम      =      मर्मधरम      =      धर्मकरम      =     कर्मशरम      =     शर्म
7. नीचे दिए गए शब्दों के दो दो पर्यायवाची शब्द लिखो:[बालक, औरत, गुरु, घड़ा, पानी, प्रसिद्ध]उत्तर:बालक    =     लड़का, बेटाऔरत     =      स्त्री, महिलागुरु         =     शिक्षक, आचार्यघड़ा        =     मटका, कलशपानी       =     जल, नीरप्रसिद्ध    =    ख्याति, कीर्ति

✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top