Might Learn Logo Might Learn Shop Might Learn

Assam SCERT Class 6 Hindi Chapter 13 Question Answer Assamese Medium| मन के जीते जीत Chapter 13 Question Answer 2026 | SCERT Class 6 Hindi Chapter 13 Question Answer, MCQs Answer, Text Book PDF

मन के जीते जीत


पाठ-आधारित प्रश्न-उत्तर


1. आओ, विशेष ध्यान देने योग्य लोगों के बारे में चर्चा करें।

उत्तर:
(i) आदमी व्हीलचेयर पर बैठा हुआ है।
(ii) लड़की कंप्यूटर चला रही है।


2. उत्तर दो।


(क) शीला अपने पिताजी के साथ कहाँ गई थी?

उत्तर: शीला अपने पिताजी के साथ स्वाधीनता दिवस समारोह देखने गई थी।


(ख) ‘जन-गण-मन’ संगीत सुनते ही सब लोग क्यों खड़े हो गए?

उत्तर: ‘जन-गण-मन’ संगीत सुनते ही सब लोग उसके सम्मान में खड़े हो गए।


(ग) शीला को कौन-सा गीत बहुत पसंद आया?

उत्तर: शीला को ‘सारे जहाँ से अच्छा, हिंदोस्ताँ हमारा’ गीत बहुत पसंद आया।


(घ) शीला को क्यों आनंद मिला?

उत्तर: शीला को स्वाधीनता दिवस समारोह में तरह-तरह के गीत सुनकर और नृत्य देखकर बहुत आनंद मिला।


(ङ) सूरदास कौन थे?

उत्तर: सूरदास एक महान हिंदी कवि थे।


(च) जोसेफ क्या करते हैं?

उत्तर: जोसेफ महाविद्यालय में अध्यापक का कार्य करते हैं।


3. आओ, रेखांकित अक्षरों को तोड़कर देखें।

(i) दृष्टि — ष्ट = ष् + ट
(ii) दूषित — ष्ट = ष् + ट
(iii) शिष्य — ष्य = ष् + य
(iv) प्रमुख — प्र = प् + र
(v) साहित्य — त्य = त् + य
(vi) स्कूल — स्क = स् + क
(vii) विश्वास — श्व = श् + व


4. आओ, जानकारी प्राप्त करें।

प्रश्न: दृष्टिहीन लोग कैसे पढ़ते हैं?

उत्तर: दृष्टिहीन लोगों के पढ़ने के लिए ब्रेल लिपि का प्रयोग किया जाता है। यह लिपि हाथों के स्पर्श से पढ़ी जाती है। फ्रांस के रहने वाले लुई ब्रेल इस लिपि के जनक हैं।


5. आओ, हिंदी के कुछ प्रमुख कवि-कवयित्रियों के नाम जानें।

  1. मीराबाई
  2. कबीरदास
  3. तुलसीदास
  4. जायसी
  5. भारतेंदु हरिश्चंद्र
  6. महादेवी वर्मा
  7. जयशंकर प्रसाद
  8. मैथिलीशरण गुप्त


6. किसने कहा, लिखो।


(क) “वे भी तुम लोगों की तरह हैं।”

उत्तर: पिताजी ने शीला से कहा।


(ख) “क्या वे भी दृष्टिहीन विद्यालय में पढ़ते थे?”

उत्तर: शीला ने पिताजी से कहा।


(ग) “वह कानों में सुनने की मशीन लगाया करता था।”

उत्तर: पिताजी ने शीला से कहा।


7. उत्तर लिखो।


(क) “ऐसे सभी बच्चे तुम लोगों के विद्यालय में ही पढ़ सकते हैं।” यहाँ ‘ऐसे सभी बच्चे’ किन्हें कहा गया है?

उत्तर: यहाँ ऐसे बच्चों के बारे में कहा गया है, जो कानों से कम सुनते हैं, आँखों से कम देखते हैं, ठीक तरह से बोल नहीं पाते और अच्छी तरह से चल नहीं पाते।


(ख) सभी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के बारे में पिताजी ने क्या कहा?

उत्तर: पिताजी ने कहा कि आजकल सभी प्रकार के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था एक साथ, एक ही विद्यालय में करने का प्रयास किया जा रहा है।


(ग) दृष्टिहीन सूरदास जी महान कवि कैसे बने?

उत्तर: दृष्टिहीन सूरदास जी अपनी साधना और लगन के बल पर एक महान कवि बने।


(घ) विशेष ध्यान देने योग्य व्यक्ति कौन-कौन हो सकते हैं?

उत्तर: विशेष ध्यान देने योग्य व्यक्तियों में दृष्टिहीन, कम दिखाई देने वाले, कम सुनाई देने वाले, बोलने में असमर्थ तथा चलने-फिरने में असमर्थ व्यक्ति आदि हो सकते हैं।


8. आओ, समूह में चर्चा करें।

प्रश्न: विशेष ध्यान देने योग्य व्यक्तियों के अधिकार क्या-क्या हैं?

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।


9. आओ, समझ लें।

‘था’ और ‘है’ शब्दों से किसी काम के करने या होने का बोध होता है। ये क्रिया के रूप हैं।

उदाहरण:

  1. वह बहुत अनुभवी था।
  2. तुम्हारा अनुमान ठीक है।


10. आओ, सस्वर पढ़ें।

  1. छात्र-छात्रा पढ़ रहे हैं।
  2. पति-पत्नी बैठे हैं।

इन वाक्यों में छात्र-छात्रा और पति-पत्नी शब्दों से पुरुष और स्त्री का बोध होता है।


ऐसे ही पुरुष और स्त्री का बोध कराने वाले शब्द लिखो।

(i) बहन — भाई
(ii) मामा — मामी
(iii) लड़की — लड़का
(iv) बालक — बालिका
(v) बकरी — बकरा
(vi) पिता — माता


11. सूरदास के बारे में चार वाक्य लिखो।

दिए गए तथ्यों के आधार पर:

  • जन्म — 1478 ई. (अनुमानित)
  • जन्म स्थान — ब्रज का सीही नामक गाँव
  • हिंदी के कवि
  • मृत्यु — 1583 ई. (अनुमानित)

उत्तर:

(i) सूरदास का जन्म 1478 ई. में हुआ था।
(ii) उनका जन्मस्थान ब्रज का सीही नामक गाँव था।
(iii) सूरदास हिंदी के महान कवि थे।
(iv) सूरदास की मृत्यु 1583 ई. में हुई थी।


12. आओ, पहेलियाँ बूझें और लिखें।

(क) तीन अक्षर का मेरा नाम,
उल्टा-सीधा एक समान।

उत्तर: जहाज।


(ख) न मारा, न खून किया,
बीसों का सिर काट लिया।

उत्तर: नाखून।


(ग) पंछी एक देखा अलबेला,
पंख बिना उड़ रहा अकेला।
बाँध गले में लंबी डोर,
नाप रहा अंबर का छोर।

उत्तर: पतंग।


13. परियोजना कार्य।

प्रश्न: हिंदी के कवि-कवयित्रियों की तस्वीरों से एल्बम बनाओ।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।


14. आओ, पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जानें।

शब्द अर्थ
शुरू आरंभ
दुविधा असमंजस
नाश्ता जलपान
तस्वीर चित्र
मशीन यंत्र
बैसाखी पैरों से चलने में असमर्थ व्यक्ति का सहारा
✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post
5 chapters free after login
Scroll to Top
🎓 My Class Membership