धैर्य का पाठ
पाठ-आधारित प्रश्न-उत्तर
1. आओ, इस कहानी को कक्षा में अपने ढंग से सुनाएँ।
उत्तर: छात्र-छात्राएँ स्वयं करें।
2. इस तरह की और जातक कथाओं का संग्रह करो और उनमें से अपनी पसंद की एक कहानी कक्षा में सुनाओ।
उत्तर: छात्र-छात्राएँ स्वयं करें।
3. पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो।
(क) गौतम बुद्ध कहाँ जा रहे थे?
उत्तर: गौतम बुद्ध एक गाँव से दूसरे गाँव पैदल जा रहे थे।
(ख) बुद्ध ने अपने शिष्य से क्या कहा?
उत्तर: बुद्ध ने अपने शिष्य से कहीं से थोड़ा जल लाने को कहा।
(ग) शिष्य जल लाने के लिए कहाँ गया?
उत्तर: शिष्य जल लाने के लिए एक छोटे से पोखर में गया।
(घ) पोखर का जल गंदा क्यों हो गया?
उत्तर: पोखर में एक बैल जल पी रहा था। शिष्य को देखकर बैल डर गया और जल से होता हुआ निकल भागा। इससे पोखर का जल गंदा हो गया।
(ङ) अंत में बुद्ध ने शिष्य से क्या कहा?
उत्तर: अंत में बुद्ध ने शिष्य से कहा, “इस छोटी-सी बात को तुम सदा याद रखना। इससे तुम्हें धैर्य का पाठ मिलेगा। जब भी तुम्हारा मन अशांत हो, तो उसे थोड़ा समय देना। मन की मलीनता और अशांति बैठ जाएगी। मन अपने आप शांत हो जाएगा।”
(च) बुद्ध की अनमोल बातों का शिष्य पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर: बुद्ध की अनमोल बातें सुनकर शिष्य का चित्त प्रसन्न हो गया। उसे समझ में आया कि कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। धैर्य से काम करने पर अच्छे परिणाम मिलते हैं।
4. प्रस्तुत जातक कथा से हमें क्या सीख मिलती है? आओ, चर्चा करें।
उत्तर: प्रस्तुत जातक कथा से हमें यह सीख मिलती है कि हमें कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। हमें धैर्य से काम लेना चाहिए। धैर्य रखने से हमारा मन शांत रहता है और हम जीवन की हर परिस्थिति का आसानी से सामना कर सकते हैं।
5. देखो, समझो और बताओ।
(क) तुम अपने विद्यालय कैसे आते-जाते हो? चित्र देखकर सही निशान (✓) लगाओ और बताओ।
उत्तर: अपने आने-जाने के साधन के अनुसार सही निशान लगाएँ।
(i) पैदल
(ii) साइकिल
(iii) रिक्शा
(iv) नाव
(v) बस
(vi) बाइक
(vii) कार
(ख) तुमने इनमें से किसी साधन पर टिकट खरीदकर, पैसे चुकाकर और मुफ्त में सवारी की है?
उत्तर: चित्रों और अपने अनुभव के अनुसार उत्तर दें।
(ग) पुराने जमाने में लोग किन स्रोतों से जल पीते थे?
उत्तर:
(i) पोखर
(ii) नदी
(iii) झरना
(घ) आजकल पोखर, नदी, झरने आदि का जल प्रदूषित होने के कारण पीने लायक नहीं माना जाता है। तुम शुद्ध पेयजल के लिए इनमें से किस स्रोत का उपयोग करते हो? चिह्नित करो।
उत्तर:
(i) नल ✓
(ii) कुआँ
(iii) चापाकल
(ङ) इनके अलावा और कौन-कौन से स्रोतों से पानी पिया जाता है?
उत्तर: वर्षा के जल और झीलों जैसे स्रोतों से भी पानी प्राप्त किया जाता है।
6. निम्नलिखित प्रश्नों के दिए गए उत्तरों में से एक सही उत्तर चुनो।
(क) गौतम बुद्ध एक गाँव से दूसरे गाँव ______ जा रहे थे।
(i) पैदल
(ii) घोड़े पर
(iii) हाथी से
(iv) पालकी पर
उत्तर: (i) पैदल।
(ख) शिष्य पोखर की तरफ बढ़ा, तो ______ डरकर जल से होता हुआ निकल भागा।
(i) बकरी
(ii) बैल
(iii) सियार
(iv) गाय
उत्तर: (ii) बैल।
(ग) बुद्ध ने शिष्य से ______ लेकर ही लौटने को कहा।
(i) फल
(ii) जल
(iii) दूध
(iv) कपड़ा
उत्तर: (ii) जल।
7. आओ, इन वर्णों को पहचानें और पढ़ें।
(क) नीचे दिए गए वाक्य में प, ज, ब और अन्य वर्णों को खोजें और घेरें।
वाक्य: पोखर में एक बैल जल पी रहा था। शिष्य वहीं से जल लेने के लिए आगे बढ़ा। उसे देखकर बैल डर गया और जल से होता हुआ निकल भागा। इससे जल गंदा हो गया।
(ख) आओ, पाठ में आए इन शब्दों को पढ़ें।
पोखर, बैल, बुद्ध, जल, गंदा, गाँव, गौतम।
(ग) आओ, म, न, भ, य, त, र और ल वर्णों से बने शब्दों को पढ़ें।
र: रथ, राजा, रानी, रेल।
त: तालाब, तोता, किताब, कबूतर।
य: यज्ञ, धैर्य, यह, गाय।
ल: लाल, माला, गुलाल, जल।
म: मछली, मलीनता, माँ, माता।
भ: भालू, भाला, भारत, भोजन।
न: नाव, नयन, नल, नाला।
8. आओ, इन वर्णों में से सही वर्ण चुनकर शब्द पूरा करें।
उत्तर:
(i) रथ
(ii) यह
(iii) जग
(iv) नदी
(v) नल
(vi) थम
(vii) नभ
(viii) कागज
(ix) गलत
(x) परत
(xi) जमीन
9. आओ, मात्राओं को सीखें और खाली जगह भरें।
उत्तर:
क् + आ = का
क् + इ = कि
क् + ई = की
ग् + आ = गा
ग् + इ = गि
ग् + ई = गी
क् + उ = कु
क् + ऊ = कू
क् + ऋ = कृ
स् + उ = सु
स् + ऊ = सू
स् + ऋ = सृ
क् + ए = के
क् + ऐ = कै
क् + ओ = को
म् + ए = में
म् + ऐ = मैं
क् + औ = कौ
द् + औ = दौ
स्वरों की मात्राएँ
| स्वर | मात्रा |
|---|---|
| आ | ा |
| इ | ि |
| ई | ी |
| उ | ु |
| ऊ | ू |
| ऋ | ृ |
| ए | े |
| ऐ | ै |
| ओ | ो |
| औ | ौ |
10. आओ, यह भी जानें।
गौतम बुद्ध का जन्म ईसा पूर्व 563 में वैशाख पूर्णिमा के दिन कपिलवस्तु नामक स्थान पर हुआ था। उनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। पूर्णिमा के दिन उन्हें बोध प्राप्त हुआ था और अंत में इसी तिथि को उनका निर्वाण भी हुआ। वे बौद्ध धर्म के प्रवर्तक थे।
11. आओ, पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जानें।
| शब्द | अर्थ |
|---|---|
| विश्राम | आराम |
| वृक्ष | पेड़ |
| पोखर | छोटा तालाब |
| स्रोत | उद्गम |
| थक | थकान |
| वापस | लौटना |
| गंदा | मैला |
| निर्मल | साफ, स्वच्छ |
| अनमोल | अमूल्य |
| चित्त | मन |
| गंदगी | मैल |
| प्रसन्न | आनंदित |
এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?
ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।
Update This Post