SCERT Class 6 Hindi Chapter 5 Answer 2026 | लौकप्रिय गोपिनाथ बरदलै | Class 6 Hindi Question Answer | Lesson 5 | Class 6 Hindi Lesson 6 Question and Answer Assamese Medium | SCERT Class 6 Hindi Chapter 6 Solution Assam | Government School Class 6 Hindi Lesson 6 |

 लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै

पाठ 5

1. आओ, गोपीनाथ बरदलै के बारे में अपने शब्दों में बताएँ ।

उत्तरः लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै असम के प्रथम मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रभाषा हिंदी के हितैषी थे। उनका जन्म 6 जून, 1890 को नगाँव जिले के रहा में हुआ था। उनके पिता का नाम डॉक्टर बुद्धेश्वर बरदलै और माता का नाम प्राणश्वरी देवी था। उनकी प्राथमिक शिक्षा रहा में प्रारंभ हुई। वे एक मेधावी छात्र थे। उन्होंने सन् 1907 में गुवाहाटी के कॉटन कॉलेजिएट स्कूल से प्रथम श्रेणी में मैट्रिक की परीक्षा पास की। उसके बाद कॉटन कॉलेज से उन्होंने आई.ए. की परिक्षा पास की। उच्च शिक्षा के लिए वे कोलकाटा गए। वहाँ से उन्होंने बी.ए., एम.ए. और वकालत की उपाधियाँ प्राप्त कीं।

2. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो : 

(क) पाठ में किस महान व्यक्ति का उल्लेख हुआ है ? 

उत्तरः पाठ में लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै जी का उल्लेख हुआ है।

(ख) बरदलै जी की प्राथमिक शिक्षा कहाँ प्रारंभ हुई ?

उत्तरः बरदलै जी की प्राथमिक शिक्षा रहा में प्रारंभ हुई।

(ग) गुवाहाटी विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई ?

उत्तरः गुवाहाटी विश्वविद्यालय की स्थापना सन् 1948 में हुई।

3. पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो : 

(क) बरदलै जी का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?

उत्तरः बरदलै जी का जन्म 6 जून, 1890 को नगाँव जिले के रहा में हुआ था।

(ख) उनके माता-पिता के नाम लिखो ।

उत्तरः उनके पिता का नाम डॉक्टर बुद्धेश्वर बरदलै और माता का नाम प्राणेश्वरी देवी था।

(ग) बरदलै जी द्वारा रचित किन्हीं दो ग्रंथों के नाम लिखो।

उत्तरः बरदलै जी द्वारा रचित दो ग्रंथों के नाम हैं – ‘महात्मा गांधी’ और ‘अनासक्ति योग’। 

(घ) असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की स्थापना कब हुई और इसके प्रथम अध्यक्ष कौन थे ? 

उत्तरः असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की स्थापना 3 नवंबर 1938 को गुवाहाटी में हुई और इसके प्रथम अध्यक्ष

 गोपीनाथ बरदलै थे।

(ङ) बरदलै जी को भारत सरकार ने किस उपाधि से सम्मानित किया ?

उत्तरः बरदलै जी को भारत सरकार ने ‘भारत रत्न’ उपाधि से सम्मानित किया।

5. एक-एक शब्द लिखो (वृत्त से चुन कर ) : (खिलाड़ी, सैविका, वकील, गायक, लोकप्रिय, हितैषी )

गाना गाने वाला– गायक

खेल खेलने वाला– खिलाड़ी

सेवा करने वाली– सैविका

वकालत करने वाला– वकील

हित चाहने वाला– हितैषी

लोगों में प्रिय– लोकप्रिय

6. इन वर्णों से बनने वाले एक-एक शब्द लिखोः

 – खरगोश, खबर              द – दवा, दक्ष                          – फल, फुल                                                                                               

घ – घर, घड़ी                         – धरती, धर्म                      य – यमुना, युद्ध

 – छाटा, छात्र                      – पिता, पानी                       – वकील, वृक्ष   

✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top