Might Learn Logo Might Learn Shop Might Learn

Assam SCERT Class 7 Hindi Chapter 2 Question Answer Assamese Medium 2026 | चार मित्र Chapter 2 Question Answer| SCERT Class 7 Hindi Chapter 2 Question Answer, MCQs Answer, Text Book PDF

चार मित्र

1. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो:


(क) चारों मित्र कहाँ रहते थे?

उत्तर: चारों मित्र एक झील के किनारे रहते थे।


(ख) कौवा किसकी खोज में उड़ चला?

उत्तर: कौवा हिरण की खोज में उड़ चला।


(ग) जाल में फँसे हिरण को छुड़ाने का उपाय किसने किस रूप में निकाला?

उत्तर: जाल में फँसे हिरण को छुड़ाने का उपाय कछुए ने सुझाया। उसने कहा कि चूहा अपने पैने दाँतों से जाल काटकर हिरण को आजाद कर सकता है।


(घ) कछुए को किसने पकड़ा और उसे आजाद किसने किया?

उत्तर: कछुए को बहेलिए ने पकड़ा और चूहे ने अपने पैने दाँतों से थैला काटकर उसे आजाद किया।


(ङ) बहेलिए ने अपनी किस्मत को खराब क्यों कहा?

उत्तर: बहेलिए को एक ही दिन में हाथ आए दो शिकार, हिरण और कछुए, को गँवाना पड़ा। इसीलिए उसने अपनी किस्मत को खराब कहा।


2. आओ, चित्रों को आवाजों के साथ मिलाएँ:

उत्तर:

(क) रेंकना
(ख) भौंकना
(ग) मिमियाना
(घ) चिघाड़ना


3. किसने-किससे कहा, बताओ:


(क) “बचाओ, मुझे बचाओ।”

उत्तर: हिरण ने कौवे से कहा।


(ख) “चिंता की कोई बात नहीं।”

उत्तर: कछुए ने कौवे और चूहे से कहा।


(ग) “यहाँ तो कछुवेराम दिखाई दे रहे हैं।”

उत्तर: बहेलिए ने अपने आप से कहा।


(घ) “बहेलिए के घर पहुँचने से पहले ही कर डालना चाहिए।”

उत्तर: चूहे ने कौवे और हिरण से कहा।


पाठ के आस-पास


1. तुम्हारा प्रिय मित्र कौन है? उसके बारे में पाँच वाक्य लिखो।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।


2. सच्ची मित्रता की किन्हीं पाँच विशेषताओं का उल्लेख करो।

उत्तर:

(i) सच्चे मित्रों के बीच प्रेम और विश्वास होना चाहिए।
(ii) मित्रों को एक-दूसरे से झूठ नहीं बोलना चाहिए।
(iii) कठिन समय में एक-दूसरे की सहायता करनी चाहिए।
(iv) एक-दूसरे की भावनाओं को समझना चाहिए।
(v) आपसी मतभेदों को मिल-जुलकर सुलझाना चाहिए।


योग्यता-विस्तार


1. ‘पंच’ का अर्थ है पाँच और ‘तंत्र’ का मतलब है आचरण के सिद्धांत— आत्मविश्वास, दृढ़ता, लगन, मैत्री और ज्ञान-प्राप्ति। ‘पंचतंत्र’ में पशु-पक्षियों की कहानियों के जरिए नीति की शिक्षा दी जाती है। तुम भी पुस्तकालय अथवा अन्य स्रोत से ‘पंचतंत्र’ की कहानियों का संग्रह करके पढ़ो और कक्षा में उनकी चर्चा करो।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।


2. आओ, पशु और पक्षियों के नाम अलग-अलग लिखें:

पशु पक्षी
चूहा कौवा
हाथी हंस
बाघ तोता
कछुआ मुर्गा
घोड़ा कबूतर
हिरण कोयल
गाय बगुला


भाषा-अध्ययन

1. में, मैं का प्रयोग:


(क) एक वर्ष ………. बारह महीने होते हैं।

उत्तर: एक वर्ष में बारह महीने होते हैं।


(ख) गाँव ………. मेला लगा था।

उत्तर: गाँव में मेला लगा था।


(ग) ………. अपने घर ………. हमेशा सफाई रखता हूँ।

उत्तर: मैं अपने घर में हमेशा सफाई रखता हूँ।


5. निम्नलिखित संयुक्त शब्दों को अलग अलग करके लिखो:

ग्रह, दर्पण ,कर्म ,पर्ण, मद्रास ड्रम।

उत्तर: ग्रह- ग+र+अ+ह+अ

        दर्पण- द+अ+र+प+अ+ण+अ

        कर्म- क+अ+र+म+अ

        पर्ण- प+अ+र+ण+अ

        मद्रास- म+अ+द+र+आ+स+अ

        ड्रम- ड+र+अ+म+अ


3. अतिरिक्त प्रश्न-उत्तर


(क) चार मित्र कौन-कौन थे?

उत्तर: चार मित्र चूहा, कौवा, कछुआ और हिरण थे।


(ख) हिरण कैसा दिखता था?

उत्तर: हिरण देखने में बहुत सुंदर था। उसकी बड़ी-बड़ी सुंदर आँखें थीं और उसके सुनहरे शरीर पर सफेद चित्तियाँ थीं।


(ग) हिरण को किस प्रकार उसके मित्रों ने जाल से छुड़ाया था?

उत्तर: कौवा जाल में फँसे हिरण को देखकर मदद के लिए चूहे और कछुए के पास गया। वह चूहे को अपनी पीठ पर बैठाकर हिरण के पास लाया। चूहे ने अपने पैने दाँतों से जाल काटकर हिरण को आजाद कर दिया।


(घ) पंचतंत्र में किसकी कहानियों के जरिए नीति की शिक्षा दी जाती है?

उत्तर: पंचतंत्र में पशु-पक्षियों की कहानियों के जरिए नीति की शिक्षा दी जाती है।


(ङ) पंचतंत्र में ‘तंत्र’ का मतलब आचरण के सिद्धांत हैं। वे आचरण के सिद्धांत क्या-क्या हैं?

उत्तर: वे आचरण के सिद्धांत हैं— आत्मविश्वास, दृढ़ता, लगन, मैत्री और ज्ञान-प्राप्ति।


आओ, पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जानें:

शब्द अर्थ
झील बड़ा प्राकृतिक जलाशय, सरोवर
काला-कलूटा बहुत काले रंग का
सुनहरे सोने के रंग के
इंतजार प्रतीक्षा
पुकार जोर से बुलाना
फँसना जाल या मुसीबत में पड़ना
फौरन तुरंत
आजाद मुक्त
यकीन विश्वास
झाड़ी छोटे-छोटे घने पौधों का समूह
चौकड़ी चारों पैरों से उछलकर दौड़ने की चाल
✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post
5 chapters free after login
Scroll to Top
🎓 My Class Membership