Might Learn Logo Might Learn

SCERT Class 7 Hindi Chapter 2 Answer 2026 | चार मित्र | Class 7 Hindi | Lesson 2 | Class 7 Hindi Chapter 2 All Question And Answer Hindi | Class 7 Hindi Chapter 2 Important All Question And Answer Hindi


Lesson:- 2
   चार मित्र

1. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो:

(क) चारों मित्र कहांँ रहते थे? उत्तर: चारों मित्र एक झील के किनारे रहते थे।

(ख) कौवा किसकी खोज में उड़ चला?उत्तर: कौवा हिरण की खोज में उड़ चला।

(ग) जाल में फंसे हिरण को छुड़ाने का उपाय किसने किस रूप में निकाला?उत्तर: कछुवे ने जाल में फंसे हिरण को छुड़ाने का उपाय देते हुए कहा कि चूहा जाल काटकर हिरन को आजाद कर सकता है।

(घ) कछुवे को किसने पकड़ा और उसे आजाद किसने किया?उत्तर: कछुवे को बहेलिये ने पकड़ा और चूहे ने अपने पैने दांत से थैले को काटकर उसे आजाद किया।

(ङ) बहेलिए ने अपने किस्मत को खराब क्यों कहा?उत्तर: बहेलिए को एक ही दिन में हाथ में आए दो शिकार हिरण और कछुए को गंवाना पड़ा था। इसीलिए उसने अपनी किस्मत को खराब कहा।

2. किसने-किससे कहा, बताओ:

(क) “बचाओ, मुझे बचाओ।”उत्तर: हिरण ने कौवे से कहा था।

(ख)”चिंता की कोई बात नहीं।”उत्तर: कछुए ने कौवे और चूहे से कहा था।

(ग) “यहांँ तो कछुवेराम दिखाई दे रहे हैं।”उत्तर: बहेलिये ने अपने आप से कहा।

(घ) “बहेलिए के घर पहुंँचने से पहले ही कर डालना चाहिए।”उत्तर: चूहे ने कौवा और हिरण से कहा था।

3. अतिरिक्त प्रश्न उत्तर:

(क) चार मित्र कौन कौन थे?उत्तर: वे चार मित्र थे चूहा, कौवा, कछुआ और हिरण।

(ख) हिरण कैसा दिखता था?उत्तर: हिरण देखने में बहुत सुंदर था। उसकी बड़ी बड़ी सुंदर आंखें थी और सुनहरे बदन पर सफेद चित्तियाँ थी।

(ग) हिरण को किस प्रकार उसके मित्रों ने जाल से छुड़ाया था?उत्तर: कौवा जाल में फंसे हिरण को देख मदद के लिए वापस कछुआ और चूहे के पास जाता है। कौवा चूहे को अपने पीठ पर उठाकर वापस हिरण के पास ले आता है और चूहा अपने पैने दांतों से जाल को काट हिरण को आजाद कर देता है।

(घ) पंचतंत्र में किसकी कहानियों के जरिए नीति की शिक्षा दी जाती है?उत्तर: पंचतंत्र में पशु-पक्षियों की कहानियों के जरिए नीति की शिक्षा दी जाती है।

(ङ) पंचतंत्र में तंत्र का मतलब है आचरण के सिद्धांत। वे आचरण के सिद्धांत क्या क्या है?उत्तर: वे आचरण के सिद्धांत है-आत्मविश्वास, दृढ़ता, लगन, मैत्री, और ज्ञान प्राप्ति।

4. में, मैं का प्रयोग करो:

(क) एक वर्ष……….. बारह महीने होते हैं।
उत्तर: में

(ख) गांँव………. मेला लगा था।
उत्तर: में

(ग)………अपने घर…… हमेशा सफाई रखता हूंँ।
उत्तर: मैं, में

5. निम्नलिखित संयुक्त शब्दों को अलग अलग करके लिखो:

ग्रह, दर्पण ,कर्म ,पर्ण, मद्रास ड्रम।उत्तर: ग्रह- ग+र+अ+ह+अ        दर्पण- द+अ+र+प+अ+ण+अ        कर्म- क+अ+र+म+अ        पर्ण- प+अ+र+ण+अ        मद्रास- म+अ+द+र+आ+स+अ        ड्रम- ड+र+अ+म+अ

✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post
Scroll to Top
🎓 My Class

My Subjects