AJB Class 6 Hindi Chapter 13 Answer भ्रमण

भ्रमण

Lesson – 13

  1. संपूर्ण वाक्य में उत्तर लिखो:

(i) पूर्वांचल जातीय विद्यालय के विद्यार्थी भ्रमण हेतु कहाँ गए थे?

उत्तर: पूर्वांचल जातीय विद्यालय के विद्यार्थी ब्राह्मण हेतु शुवालकुछि और छयगाँव गए थे।

(ii) शुवालकुछि कहाँ है? यह जगह किसलिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: शुवालकुछि कामरूप जिले में स्थित है। यह जगह ‘पाट-मूगा’ कपड़े के लिए अधिक प्रसिद्ध है।

(iii) शुवालकुछि के लोगों की अन्यतम आजीविका क्या है?

उत्तर: ‘करघे’ में कपड़े बनाना ही शुवालकुछि के लोगों की अन्यतम आजीविका है।

(iv) शुवालकुछि को और किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: शुवालकुछि को ‘मानचेस्टार’ के नाम से भी जाना जाता है।

(v) छयगाँव कहांँ है? यहांँ के लोग क्या काम करते हैं?

उत्तर: छयगाँव दक्षिण कामरूप में स्थित है। यहांँ के लोग ज्यादातर खेती ही करते हैं। कुछ लोग नौकरी और व्यवसाय भी करते हैं।

(vi) ‘चण्डिका देवालय’ का निर्माण क्यों किया गया है?

उत्तर: चण्डिका देवालय के निर्माण के संदर्भ में कहावत है कि भगवान शिवजी जब सती के शव को कंधे पर लादकर घूम रहे थे तब उनके शरीर का एक अंग गिर पड़ा था। इसलिए इस जगह पर ‘चण्डिका देवालय’ का निर्माण किया गया।

(vii) लक्षीन्दार को क्यों पुनः जीवन दान मिला था?

उत्तर: पत्नी बेउला की स्वामी भक्ति और सतीत्व के कारण ही लक्षीन्दार को पुनः जीवनदान मिला था।

(viii) ‘मेरघर’ का निर्माण किसने और क्यों करवाया था?

उत्तर: ‘मेरघर’ का निर्माण चान्द सौदागर ने करवाया था। ताकि सती बेउला के पति लक्षीन्दार को विषहरि से बचाया जा सके।

(ix) सन 1980 के बाद किस प्रतिष्ठान के द्वारा शुवालकुछि में कपड़े विक्री करना आसान हो गया?

उत्तर: ‘असम समुदाय रेचम प्रतिष्ठान’ के द्वारा शुवालकुछि में कपड़े विक्री करना आसान हो गया।

(x) चान्द सौदागर का ‘मेलघर’ कहांँ स्थित है?

उत्तर: छयगाँव में।

(xi) छयगाँव का सबसे बड़ा उत्सव क्या है?

उत्तर: रास लीला।

(xii) छयगाँव में रंगाली बिहू के दौरान कौन सा उत्सव मनाया जाता है?

उत्तर: सुँवरी उत्सव।

  1. प्रश्नवोधक वाक्य बनाओ:

(i) वे भ्रमण हेतु निकल पड़े।

उत्तर: वे क्यों निकल पड़े?

(ii) शुवालकुछि के घर-घर में शाल है।

उत्तर: शुवालकुछि के घर-घर में क्या है?

(iii) रहीम खेल रहा है।

उत्तर: कौन खेल रहा है?

(iv) मैं एक शिक्षक बनना चाहता हूँ।

उत्तर: तुम क्या बनना चाहते हो?

(v) हम रेल से यात्रा करेंगे।

उत्तर: हम किस से यात्रा करेंगे?

(vi) वहांँ प्रणव और उसके दोस्त खेल रहे हैं।

उत्तर: वहांँ कौन-कौन खेल रहे हैं?

  1. वचन परिवर्तन करके वाक्यों को को फिर से लिखो:

(i) लड़का पढ़ता है – लड़के पढ़ते हैं।

(ii) मैं जाती हूंँ – हम जाते हैं।

(iii) बालिका आयी – बालिकाएंँ आयी।

(iv) आदमी आया – कई आदमी आये।

(v) वह खेलता है – वे खेलते हैं।

Reetesh Das

(M.A in Hindi)

Scroll to Top