धरती माता का पत्र
पाठ-आधारित प्रश्न-उत्तर
1. आओ, इन्हें देखें, समझें और नारों को दोहराएँ।
प्रश्न: आओ, समूह में बैठकर पर्यावरण संबंधी दो नारे बनाएँ।
उत्तर:
(i) वृक्षों की जब करेंगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा।
(ii) वृक्ष लगाओ, हरियाली लाओ।
2. आओ, धरती माता के पत्र पर चर्चा करें।
उत्तर: धरती माता ने मनुष्य को जीवन जीने के लिए अनेक चीजें दी हैं। खाने के लिए अनाज और फल, घर बनाने के लिए लकड़ी तथा वस्त्र बनाने के लिए कपास दी है।
3. आओ, चित्र को देखकर बातें करें।
उत्तर: हमें हमेशा धरती को साफ रखना चाहिए। कूड़ा-कचरा हमेशा कूड़ेदान में फेंकना चाहिए।
4. समूह में चर्चा करके निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो।
(क) धरती माता ने मनुष्य को क्या-क्या दिया है?
उत्तर: धरती माता ने मनुष्य को खाने के लिए अनाज और फल, घर बनाने के लिए लकड़ी तथा वस्त्र बनाने के लिए कपास दी है।
(ख) लोग किस तरह धरती माता को नुकसान पहुँचा रहे हैं?
उत्तर: लोग तरह-तरह के कारखाने खोलकर नदियों में गंदा पानी छोड़ रहे हैं, मोटरगाड़ियों के धुएँ से वायु को विषैला बना रहे हैं और बड़े-बड़े जंगलों को काटकर नष्ट कर रहे हैं। इस तरह लोग धरती माता को नुकसान पहुँचा रहे हैं।
(ग) पेड़-पौधे उगाने से क्या होता है?
उत्तर: पेड़-पौधे उगाने से चारों ओर हरियाली छाई रहती है और हवा शुद्ध होती है। पेड़ों से हमें साँस लेने के लिए ऑक्सीजन मिलती है। पेड़-पौधों से वर्षा और अच्छी फसलें होने में भी सहायता मिलती है। इसलिए हमें पेड़ काटने के बजाय अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
(घ) संतुलन बिगड़ जाने से हमारे भू-भाग पर क्या असर पड़ेगा?
उत्तर: संतुलन बिगड़ जाने से हमारा भू-भाग एक भयानक रेगिस्तान में बदल सकता है। यदि मनुष्य इसी तरह जंगलों को काटता रहा, तो हमें न निर्मल जल मिलेगा और न साँस लेने के लिए शुद्ध वायु। ऐसी स्थिति में धरती पर जीवन संकट में पड़ जाएगा।
5. आओ, नीचे दी गई तालिका से शब्दों के जोड़े बनाएँ।
उत्तर:
(i) आस-पास
(ii) कल-कारखाना
(iii) हरा-भरा
(iv) पेड़-पौधे
(v) घर-द्वार
(vi) काम-काज
(vii) बाल-बच्चे
(viii) पाला-पोसा
6. पूर्ण वाक्यों में उत्तर दो।
(क) यह पत्र किसने किसको लिखा है?
उत्तर: यह पत्र धरती माता ने छोटे प्यारे बच्चों को लिखा है।
(ख) धरती माता की उम्मीदें किस पर हैं?
उत्तर: धरती माता की उम्मीदें छोटे बच्चों पर हैं, जो बड़े होकर धरती माता की देखभाल करेंगे।
(ग) धरती माता ने वस्त्र के लिए हमें क्या दिया है?
उत्तर: धरती माता ने वस्त्र बनाने के लिए हमें कपास दी है।
7. आओ, ऋ, अं और अः का प्रयोग करके चार-चार शब्द बनाओ।
(i) ऋ
उत्तर: ऋषि, ऋतु, ऋषभ, कृपा।
(ii) अं
उत्तर: अंगूर, अंडा, पतंग, संतुलन।
(iii) अः
उत्तर: दुःख, अतः, प्रातः, पुनः।
8. आओ, ‘को’ और ‘से’ का प्रयोग करके खाली जगह भरो।
(i) राम ने रावण को मारा।
(ii) कलम से लिखो।
(iii) रोहन को बुलाओ।
(iv) बालक छत से गिर पड़ा।
(v) प्यासे को पानी दो।
(vi) रीमा घर से निकली।
9. आओ, रेखांकित शब्दों के विलोम शब्द लिखकर खाली जगह भरो।
(क) गोपाल अच्छा लड़का है, लेकिन अब्दुल बुरा लड़का है।
(ख) नेहा लंबी है, लेकिन उसकी बहन नाटी है।
(ग) कुणाल सुंदर है, लेकिन उसका भाई असुंदर है।
(घ) नदी का पानी गंदा है, पर नल का पानी साफ है।
10. आओ, मात्राओं को पहचानें, सीखें और अभ्यास करें।
| स्वर | मात्रा | उदाहरण |
|---|---|---|
| आ | ा | का |
| इ | ि | कि |
| ई | ी | की |
| उ | ु | कु |
| ऊ | ू | कू |
| ऋ | ृ | कृ |
| ए | े | के |
| ऐ | ै | कै |
| ओ | ो | को |
| औ | ौ | कौ |
| अं | ं | कं |
| अः | ः | कः |
11. आओ, सुलेख लिखें।
उत्तर: हमें पेड़-पौधे लगाने चाहिए।
12. आओ, बारहखड़ी का प्रयोग करके कुछ शब्द बनाओ।
(i) आ की मात्रा से: आम, नाम, काम, राम, शाम, दाम, धाम।
(ii) इ की मात्रा से: दिन, गिन, मिल, किताब, किला, दिल, किनारा।
(iii) ई की मात्रा से: चील, झील, तितली, बिजली, पपीता, बीमार, दादी।
(iv) उ की मात्रा से: चुप, कुछ, दुख, गुड़िया, गुलाब, गुण, कछुआ।
(v) ऊ की मात्रा से: फूल, दूध, झूला, सूरज, कबूतर, भालू, जूता।
(vi) ऋ की मात्रा से: गृह, वृत्त, घृत, कृषक, मृत्यु, मृग, कृपा।
(vii) ए की मात्रा से: सेब, पेड़, रेल, खेल, देश, सेवा, शेर।
(viii) ऐ की मात्रा से: बैल, पैर, थैला, सैनिक, मैदान, बैठक, पैसा।
(ix) ओ की मात्रा से: मोर, गोल, मोती, छोटी, मोटी, घोड़ा, बोल।
(x) औ की मात्रा से: कौआ, पौधा, खिलौना, मौसम, दौलत, नौकरी, नौकर।
(xi) अं की मात्रा से: हंस, पंख, रंग, अंदर, अंगूर, चंदन, पतंग।
(xii) अः की मात्रा से: प्रातः, छः, दुःख, नमः, पुनः, अतः।
13. आओ, ‘रु’ और ‘रू’ लगाकर तीन-तीन शब्द बनाओ।
(i) रु से: रुपया, गुरु, रुचिकर।
(ii) रू से: रूई, रूप, रूपवान।
14. आओ, शब्दों के वर्गों से शब्द बनाओ।
(क) कमल — ल, म, क
उत्तर: कलम।
15. चित्रों को देखकर ‘यह’ और ‘वह’ का प्रयोग करके वाक्य बनाओ।
उत्तर:
(i) यह टेबल है। वह घड़ी है।
(ii) यह घड़ी है। वह टेबल है।
16. आओ, पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जानें।
| शब्द | अर्थ |
|---|---|
| धरती | पृथ्वी |
| मकान | घर |
| बर्ताव | व्यवहार |
| संतुलन | समता |
| नुकसान | क्षति |
| अनाज | अन्न |
| गैर-जिम्मेदार | लापरवाह |
| उम्मीद | आशा, भरोसा |
| कारखाना | उद्योग लगाने का स्थान |
| वृक्ष | पेड़ |
| निर्मल | स्वच्छ |
| भू-भाग | भूमि का भाग |
এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?
ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।
Update This Post