Might Learn Logo Might Learn Might Learn Shop

AJB Class 6 Hindi Chapter 9 Answer हिन्दी दिवस , शिक्षक दिवस आदि

हिन्दी दिवस , शिक्षक दिवस आदि

Lesson-9

  1. संपूर्ण वाक्य में उत्तर लिखो:
    (क) ‘हिंदी दिवस’ कब और क्यों मनाया जाता है?
    उत्तर: हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। क्योंकि, जब सन 1947 के 15 अगस्त को हमारा देश आजाद हुआ, तब देश को एक राज्य भाषा की आवश्यकता हुई। इसलिए भारतीय संसद ने संविधान की 343 वीं धारा के अनुसार 14 सितंबर सन 1949 को देवनागरी में लिखित हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार कर लिया। और तब से प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हमारे देश के लोग ‘हिंदी दिवस’ मनाते आये हैं।

(ख) ‘हिंदी दिवस’ मनाने का मूल उद्देश्य क्या है?
उत्तर: ‘हिंदी दिवस’ मनाने का मूल उद्देश्य है, हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करना। ताकि भारत के सभी राज्यों के लोग हिंदी भाषा को अच्छे से जाने और अधिक से अधिक लोगों तक इसका प्रचार हो सके। इसी उद्देश्य से सन 1938 को हिंदी भाषा के प्रचार के लिए गुवाहाटी में ‘असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति’ नामक एक मजबूत संस्थान की स्थापना की गई थी।

(ग) ‘असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति’ की स्थापना कब हुई थी? इसके प्रतिष्ठापक अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर: ‘असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति’ की स्थापना सन 1938 में हुई थी।
लोकप्रिया गोपीनाथ बरदलै जी इसके संस्था के प्रतिष्ठापक अध्यक्ष थे।

(घ) ‘शिक्षक दिवस’ कब मनाया जाता है?
उत्तर: 5 सितंबर को ‘शिक्षक दिवस’ मनाया जाता है।

(ङ) राधाकृष्णन कौन थे? उनके जन्मदिन पर ही ‘शिक्षक दिवस’ क्यों मनाया जाता है?
उत्तर: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पूर्व राष्ट्रपति थे।
राधाकृष्णन राष्ट्रपति होने के साथ-साथ एक आदर्श शिक्षक भी थे। जब वे राष्ट्रपति थे, तब से वे अपना जन्मदिन हमेशा शिक्षक तथा विद्यार्थियों के साथ पालन किया करते थे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने जन्मदिन को ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाने का विदेश भी दिया था। अतः तब से प्रतिवर्ष 5 सितंबर के दिन को ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

(च) ‘शिक्षक दिवस’ का मूल उद्देश्य क्या है?
उत्तर: शिक्षक तथा विद्यार्थी के बीच के संपर्क को समझने तथा अनुभव करने के लिए विविध अनुष्ठानों का आयोजन करके मूलतः शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रदर्शन करना ही ‘शिक्षक दिवस’ का मूल उद्देश्य है।

(छ) हमारे देश में मनाए जाने वाले कुछ दिवसों के नाम लिखो।
उत्तर: हमारे देश में मनाए जाने वाले कुछ दिवसों के नाम हैं-
शिक्षक दिवस, बाल दिवस, गांधी जयंती, विश्व पर्यावरण दिवस, स्वतंत्रता दिवस, स्वाधीनता दिवस आदि आदि।

  1. हमारे देश में मनाये जाने वाले दिवसों के नाम:
    उत्तर:
    शिक्षक दिवस – 5 सितंबर
    बाल दिवस – 14 नवंबर
    राभा दिवस – 20 जून
    गांधी जयंती – 2 अक्टूबर
    शिल्पी दिवस – 17 जनवरी
    श्रमिक दिवस – 1 मई
    विश्व नारी दिवस – 8 मार्च
    गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
    स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
    विश्व पर्यावरण दिवस – 5 जून

Reetesh Das

M.A in Hindi

✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post
Scroll to Top
🎓 My Class

My Subjects