AJB Class 7 Hindi Chapter 12 Answer इनसे सीखो

Lesson 12

(इनसे सीखो)

  1. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो:

(i) फूल हमें क्या सिखाता है?

उत्तर: फूल हमें नित हंँसना सिखाता है।

(ii) फलों से लदी डालियों हमें क्या सिखाती है?

उत्तर: फूलों से ललिता लिया हमें शीश झुकाना सिखाती है।

(iii) दूध तथा पानी से क्या सीख मिलती है?

उत्तर: दूध तथा पानी से हमें आपस में मिलने-जुलने की सीख मिलती है।

(iv) दीपक हमें क्या सिखाता है?

उत्तर: दीपक स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करते हुए हमें यह सीख सिखाता है कि हमें भी दूसरों की मदद करनी चाहिए।

(v) धुआँ हमें क्या सिखाता है?

उत्तर: धुआंँ हमें ऊंचे से ऊंचे चलना सिखाता है।

  1. अर्थ समझाकर लिखो:

(i) लता और पेड़ों से सीखो,

सबको गले लगाना।

वर्षा की बूंदों से सीखो,

सबका हृदय जुड़ाना।

उत्तर: पेड़ और लता के बीच घनिष्ठ संबंध है। वह दोनों ही आपस में चिपके हुए एक साथ आगे बढ़ते जाते हैं। उन्हें देख ऐसा लगता है मानो दोनों आपस में प्यार से गले लगा रहे हैं। ठीक वैसे ही मनुष्य को भी आपस में मिलजुल कर आगे बढ़ना चाहिए। वर्षा की बूंद से जैसे पृथ्वी शीतल हो जाती है ठीक वैसे ही मनुष्य को भी एक दूसरे के हृदय से जुड़ जाना चाहिए।

(ii) सूरज की किरणों से सीखो,

जगना और जगाना।

अपने गुरु से सीखो बच्चों,

उत्तम विद्या पाना।

उत्तर: जिस प्रकार सूरज पहले खुद जलकर फिर दूसरों को जगाता है। ठीक वैसे ही हमें पहले खुद सत्य के मार्ग पर चलकर फिर दूसरों को सत्य के मार्ग पर चलाना है। कवि कहते हैं कि अगर हमें उत्तम विद्या पाना है तो गुरु के पास जाना चाहिए। क्योंकि गुरु का दर्जा भगवान के समान होता है। गुरु समाज का दर्पण है‌। गुरु हमेशा समाज की हित की सोचता है। इसलिए हमें जो भी शिक्षा प्राप्त करनी है अपने गुरु से ही सीखनी है।

  1. समानार्थी शब्द लिखो:

उत्तर

सूरज – सूर्य

दीपक – दीया

फूल – पुष्प

शीश – सिर

किरण – प्रकाश

हवा – पवन

पानी – नीर

पेड़ – वृक्ष

वर्षा – बारिश

पृथ्वी – धरती

  1. वाक्य बनाओ:

उत्तर:

बूंँद: वर्षा की बूंँद से धरती हरी भरी हो गई।

गले लगाना: एक दूसरे को प्यार से गले लगाना चाहिए।

नित: हमें नित जल्दी उठना चाहिए।

चरित्र: व्यक्तित्व की पहचान उसके चरित्र से होती है।

  1. निम्नलिखित शब्दों के स्त्रीलिंग रूप लिखो:

उत्तर:

पुरुष – स्त्री

माली – मालिन

बकरा – बकरी

नाई – नाइन

सुनार – सुनारिन

बेटा – बेटी

  1. उदाहरण को देखकर समझो और लिखो:

उत्तर:

सीख + ना = सीखना

पढ़ + ना = पढ़ना

लिख + ना = लिखना

मिल + ना = मिलना

मिला + ना = मिलाना

झुक + ना = झुकना

चढ़ + ना = चढ़ना

बढ़ + ना = बढ़ना

✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post
Scroll to Top