Might Learn Logo Might Learn Shop Might Learn

AJB Class 8 Hindi Chapter 5 Answer 2026 | शक्तिपीठ : कामाख्या | Lesson 5 | Class 8 Hindi Answer Jatiya Bidyalay | Class 8 Hindi Question answer Assam Jatiya Bidyalay | Assamese Medium | Assam Board | অষ্টম শ্ৰেণীৰ হিন্দীৰ উত্তৰ । অসম জাতীয় বিদ্যালয়

Lesson 5


शक्तिपीठ : कामाख्या


1. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो:.

(क) कामाख्या मंदिर किस पहाड़ी पर स्थित है?  समुद्र-पृष्ठ से इस मंदिर की ऊंँचाई कितनी है?

उत्तर: कामाख्या मंदिर नीलाचल पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर की ऊंँचाई समुद्र-पृष्ठ से 260 मी. है।


‘कामाख्या’ शब्द किस भाषा से आया? खासी लोग देवी को किस नाम से पुकारते थे?

उत्तर: कामाख्या शब्द आष्ट्रिक भाषा से आया है। खासी लोक देवी को ‘का-मेइखा’ नाम से पुकारते थे।


(ग) कामाख्या मंदिर का निर्माण सर्वप्रथम किसने करवाया था?

उत्तर: कामाख्या मंदिर का निर्माण सर्वप्रथम दैत्यराज नरकासुर ने करवाया था।


(घ) कामाख्या मंदिर का पुनः निर्माण किसने कब करवाया था?

उत्तर: कामाख्या मंदिर का पुनः निर्माण 1565 ई. में कोच राजा नरनारायण  और उसके भाई चिलाराय ने करवाया था।


(ङ) कामाख्या मंदिर में आषाढ़ महीने में किस मेले का आयोजन किया जाता है?

उत्तर: कामाख्या मंदिर में आषाढ़ महीने में अम्बुबाची मेला का आयोजन किया जाता है।


2. सम्यक उत्तर दो:

(क) कामाख्या मंदिर के निर्माण के संबंध में कौन सा लोक विश्वास प्रचलित है? स्पष्ट करो।

उत्तर: लोक कथा के अनुसार दक्ष-यज्ञ में अपने पति की निंदा सुनकर सती ने यज्ञ की आग में अपनी आहुति दे दी थी। उसके बाद पति शिव ने सती को अपने कंधे पर लादकर विश्व का परिभ्रमण किया था, भ्रमण करते वक्त नीलाचल पहाड़ी पर सती के शरीर का एक विशेष अंग गिरा पड़ा था। इस कारण देवी की पूजा करने हेतु उसी स्थान पर कामाख्या मंदिर का निर्माण किया गया। और तब से लेकर आज तक हिंदू लोग इस पवित्र स्थान पर प्रत्येक दिन देवी की पूजा-अर्चना करते आए हैं।


(ख) कामाख्या मंदिर के निर्माण में दैत्यराज नरकासुर का काम क्यों अधूरा रह गया?

उत्तर: पौराणिक आख्यान के अनुसार एक दिन राजा नरकासुर ने देवी कामाख्या को विवाह का प्रस्ताव दिया। लेकिन देवी ने कहा कि अगर राजा नरकासुर मंदिर तक जाने वाली सीढ़ीयांँ, रास्ते और सरोवर को एक ही  रात के भीतर बना सका तो वह उसका विवाह-प्रस्ताव स्वीकार करेगी। राजा नरकासुर एक रात के भीतर काम संपन्न करने ही वाला था कि देवी ने बुद्धि लगाकर सुबह होने से पहले ही मुर्गे का बाग बुलवा दिया और सुबह होने का संकेत भी दे दिया। इस बात से नरकासुर को बहुत गुस्सा आया और उसने मुर्गे को काट डाला। इस प्रकार कामाख्या मंदिर के निर्माण में दैत्यराज नरकासुर का काम अधूरा रह गया।


(ग) कामाख्या मंदिर के साथ नरकासुर का नाम क्यों जुड़ा हुआ है?

उत्तर: कामाख्या देवी के आशीर्वाद से वंचित रहकर राजा नरकासुर अत्याचारी बन गया था। भगवान विष्णु उस समय कृष्ण के अवतार में द्वारका में राज करते थे। देवताओं के अनुरोध पर उन्होंने नरकासुर के साथ युद्ध किया और उनका वध कर दिया। इस प्रकार कामाख्या मंदिर के साथ नरकासुर का नाम आज भी जुड़ा हुआ है।


(घ) कामाख्या मंदिर के माहात्म्य का वर्णन अपने शब्दों में करो।

उत्तर: कामाख्या मंदिर भारत का एक विख्यात शक्तिपीठ है। लोक कथा के अनुसार भगवान शिव ने सती का मृतक शरीर अपने कंधे पर लादकर विश्व का परिभ्रमण कर रहे थे तब सती के शरीर से एक विशेष अंग यहांँ आ गिरा। इस कारण देवी की पूजा करने हेतु मंदिर का निर्माण किया गया। कामाख्या मंदिर के अंदर किसी देवी की मूर्ति नहीं है। कामाख्या मंदिर के भीतर एक गुफा है जहांँ सती का वह विशेष अंग गिरा था और उसी स्थान पर अनावरण जल से धौत एक शिला पर देवी की पूजा होती है। धर्मीय मनोकामना पूर्ण हेतु यहांँ भैंस, बकरी, कबूतर आदि की बलि देने की प्रथा है। तंत्र विद्या के साधना केंद्र के रूप में भी कामाख्या प्रख्यात है। आषाढ़ महीने में कामाख्या मंदिर में अम्बुबासी मेला लगता है, जहांँ देश और विदेश से अनेक साधु संत आते हैं और अपनी योग-विद्या से लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। अतः हम यह कह सकते हैं कि कामाख्या मंदिर एक विख्यात शक्तिपीठ है। जहांँ लोग भक्ति तथा मनोकामनाओं की पूर्ति  हेतु कामाख्या देवी के यहांँ माथा टेकने आते हैं।


3 भाषा अध्ययन

I. वाक्य बनाओ:

(क)तीर्थस्थान: मेरे दादाजी लगभग सभी तीर्थस्थानों पर जा चुके हैं।


(ख)परिभ्रमण: साधु संत ज्ञान की प्राप्ति हेतु विश्व का परिभ्रमण करते हैं।


(ग)पौराणिक: पौराणिक आख्यान के अनुसार एक दिन राजा नरकासुर ने देवी कामाख्या को विवाह का प्रस्ताव दिया था।


(घ)अवतार: कृष्ण विष्णु भगवान का ही एक अवतार है।


II.सही विभक्ति-चिन्हों से खाली जगह भरो:

(क) बंदर पेड़…….बैठा है।

उत्तर: बंदर पेड़ पर बैठा है।


(ख) भिखारी द्वार…… खड़ा है।

उत्तर: भिखारी द्वार पर खड़ा है।


(ग) कृष्णा…… कंस….. मारा था।

उत्तर: कृष्णा ने कंस को मारा था।


(घ) मैंने रस्सी….. सांँप समझ लिया।

उत्तर: मैंने रस्सी को सांँप समझ लिया।


(ङ) रमेश…. मित्र….. छोटी बहन

 आई है।

उत्तर: रमेश के मित्र की छोटी बहन आई है।


(च) छत…. गिरने…. लड़के को बहुत चोट आई।

उत्तर: छत से गिरने पर लड़के को बहुत चोट आई।


III.शुद्ध करो:

(क) शरीर के अंदर शक्ति होनी चाहिए।

उत्तर: शरीर में शक्ति होनी चाहिए।


(ख) किसी और लड़के को बुलाओ।

उत्तर: किसी दूसरे लड़के को बुलाओ।


(ग) वह दंड देने योग्य है।

उत्तर: वह दंड के योग्य है।


(घ) गांधी जी पक्के ईश्वर के भक्त थे।

उत्तर: गांधी जी ईश्वर के सच्चे भक्त थे।


(ङ) उस पर घड़ों पानी गिर गया।

उत्तर: उस पर थोड़ा पानी गिर गया।


(च) मैं आपकी श्रद्धा करता हूंँ।

उत्तर: मैं आपकी श्रद्धा करती हूंँ।


IV.वचन परिवर्तन करो:

स्त्री – स्त्रियांँ

आत्मा  –  आत्माएंँ

गौ – गौएँ

दरवाजा – दरवाजे

मित्र – मित्रों

घड़ी – घड़ियाँ

नारी – नारियाँ

गेंद – गेंदे

मशीन – मशीनों


✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
🎓 My Class

My Subjects