Class 8 Hindi Chapter 1 Answer

1. गीत को ध्यान से पढ़ो और सही कथनों के आगे [✓] और गलत कथन के आगे [×] का निशान लगाओ:

उत्तरः

(क) सबके लिए अपना देश जान से प्यारा होता है। [✓]

(ख) सदियों से भारत दुनिया का गौरव रहा है। [✓]

(ग) यह कोई नहीं चाहता कि उसका देश टूटकर अलग हो जाए। [✓]

(घ) हमारे देश में हिंदू-मुसलमानों में एकता नहीं है। [×]

(ङ) हम सब भारतवासी हैं। [✓]

(च) भारत में अनेक भाषाएँ प्रचलित है। [✓]

2. नीचे दिए गए गीतांश के भाव को अपनी भाषा में लिखो:

असम से गुजरात तक, बंगाल से महाराष्ट्र तक इसके सभी गुण एक है, भाषा अलग सुर एक हैं कश्मीर से मद्रास तक, कह दो सभी हम एक हैं

आवाज दो हम एक हैं

जागो……..

उत्तर: इस गीतांश का भावार्थ यह है कि भारत देश में चारों दिशाओं में जितने भी राज्य हैं, जैसे असम से लेकर गुजरात तक, और कश्मीर से लेकर मद्रास तक, सभी राज्य के लोग आपस में मिलकर रहते आए हैं। प्रत्येक राज्य की अपनी-अपनी भाषाएँ हैं, लेकिन जब भी देश की बात आती है, तो सभी के मुंह से एक ही सुर निकलता है: ‘हम सब एक हैं।’ अर्थात वे सभी भारतीय हैं और उन्हें भारतीय होने का गर्व है।

3. भारत भूमि सदियों से ‘दुनिया की शान’ बनी है रही, इसके कारण क्या-क्या हो सकते हैं?

उत्तर: भारत भूमि सदियों से ‘दुनिया की शान’ बनी रही है, इसके के कारण है जैसे:-

(i) भारत ही एकमात्र देश है जहांँ कई भाषा-भाषी लोग आपस में प्यार से रहते आए हैं।

(ii) यहांँ के रंग-रूप और अनेक प्रकार के त्योहारों की वजह से भारत विश्व विख्यात है।

(iii) कई सारे धर्म जैसे हिंदू ,मुस्लिम सिख, ईसाई आदि सभी धर्म के लोग आपस में मिलजुल कर रहते आए हैं।

 4. अपने देश या मातृभूमि के लिए हमारा क्या कर्तव्य होना चाहिए? अपना विचार प्रकट करो।

उत्तर: अपने देश या मातृभूमि के लिए हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देश तथा तिरंगे का सम्मान करें और समय पड़ने पर देश की हित एवं रक्षा के लिए कुर्बानी भी देनी पड़े तो, हंँसते-हंँसते देश के नाम न्योछावर हो जाए।

5. भारत की कुछ भाषाओं के नाम लिखो और उल्लेख करो कि वे मुख्य रूप से किस राज्य में बोली जाती है?

उत्तर:

  (भाषा का नाम )    (राज्य के नाम)

(i)    असमिया       –       असम

(ii)     गुजराती       –       गुजरात

(iii)     मराठी          –       महाराष्ट्र

(iv)     मिजो           –       मिजोरम

(v)     पंजाबी         –        पंजाब

(vi)    बांग्ला           –       त्रिपुरा

(vii)   मलयालम      –       केरल

(viii)   तमिल           –     आंध्र प्रदेश

✏️

এই Post টো Update কৰাত সহায় কৰিব বিচাৰে নেকি?

ইয়াত কিবা ভুল, অসম্পূৰ্ণ তথ্য বা নতুন তথ্য থাকিলে আপুনি এটা উন্নত version প্ৰস্তুত কৰিব পাৰে। Live Post তৎক্ষণাৎ সলনি নহ'ব।

Update This Post
Scroll to Top