SVN Class 8 Hindi Chapter 5 उससे न कहना । Question Answer

Chapter 5

उससे न कहना

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:

(क) प्रस्तुत एकांकी में कुल कितने पात्र हैं सभी पात्रों के नाम लिखो।

उत्तर: प्रस्तुत एकांकी में कुल 3 पात्र है। बलवीर, लाजवंती और रुक्मिणी।

(ख) बलवीर और लाजवंती में किस बात पर बहस हो रही थी?

उत्तर: बलवीर और लाजवंती में बहस हो रही थी क्योकिं बलवीर फौंज में भरती होना चाहता था लेकिन लाजवंती उसे फौंज में नही भेजना चाहती थी। 

(ग) लाजवंती बलवीर को फौज में भर्ती होने से क्यों रोक रही थी?

उत्तर: लाजवंती का पति फौज में था। और वह फिरंगी की लड़ाई में शहीद हो गया था। उसने अपने बड़े बेटे शमशेर को भी फौज में भर्ती करवाया था। अब वह नहीं चाहती थी कि उसका छोटा बेटा भी फौज में जाए। क्योंकि वह घर में अकेली पड़ जाती। इसीलिए लाजवंती बलवीर को फौज में भर्ती होने से रोक रही थी।

(घ) बलवीर के पिता की मृत्यु कैसे हुई थी?

उत्तर: बलवीर के पिता फिरंगी की लड़ाई लड़ते शहीद हुए थे। उनकी छाती पर सात गोलियांँ लगने पर भी उन्होंने अपना राइफल नहीं छोड़ा और वह दुश्मनों से लड़ता रहा। जब पूरी सात गोलियांँ ठंडी हुई तब जागर उनके प्राण निकले।

(ङ) बलवीर किसलिए फौज में भर्ती होना चाहता था?

उत्तर:बलवीर का वड़ा भाई ओर उसका पिता फौंज में था । ऊपर से बालवीर के सभी साथी फौज में भर्ती हो रहे थे। इसीलिए बलवीर फौज में भर्ती होना चाहता था।

(च) हिंदुस्तान पर किसने हमला बोल दिया था?

उत्तर: हिंदुस्तान पर चीन ने हमला बोल दिया था।

(छ) बलवीर को फौज में भर्ती होने से रोकने के लिए लाजवंती ने क्या सोच रखा था?

उत्तर: बलवीर को फौज में भर्ती होने से रोकने के लिए लाजवंती ने सोच रखा था कि वह  अगले महीने बलवीर का ब्याह करा देगी।

(ज) रुक्मिणी ने बलवीर को क्या खबर दी थी?

उत्तर: रुक्मिणी ने बलवीर को खबर दी कि उसका भाई शम्मी लड़ाई के मैदान में शहीद हो गया है।

(झ) बालवीर ने रुक्मणी को बड़े भाई के शहीद हो जाने की बात मांँ लाजवंती से कहने से मना क्यों किया था?

उत्तर: बलवीर ने रुक्मणी को बड़े भाई के शहीद हो जाने की बात मांँ लाजवंती से कहने से मना इसलिए किया क्योंकि बलवीर को लगता था कि मांँ इस चोट को सह नहीं सकेगी। क्योंकि उसने पहले ही अपने पति को खो दिया है। अब शम्मी का शहीद होना  वह नहीं सह सकेगी।

(ञ ) लाजवंती कुए पर पानी भरने जाकर क्या कर आई थी?

उत्तर: लाजवंती कुए पर पानी भरने जाकर बलवीर का नाम नंबरदार के यहांँ लिखवा आई थी।

(ट) बलवीर ने फौज में भर्ती होने का इरादा क्यों बदल दिया?

उत्तर: बलवीर ने फौज में भर्ती होने का इरादा इसलिए बदल दिया क्योंकि उसकी मांँ ने पति और बड़े बेटे को खो दिया था और अगर वह भी फौज में भर्ती हो जाता है तो उसकी मांँ अकेली पड़ जाती।

(ठ) लाजवंती को उसके बड़े बेटे के शहीद होने के समाचार कैसे प्राप्त हुए?

उत्तर: जब लाजवंती पानी भरने के लिए कुए की ओर जा रही थी, तो रास्ते में उसे तारवाला मिला। उस तार से उसे पता चला कि उसका बड़ा बेटा शहीद हो चुका है।

2. अतिरिक्त प्रश्न उत्तर:

(क) बलवीर कुर्सी पर बैठ क्या पढ़ रहा था?

उत्तर: अखबार

(ख) बालवीर के पिता जी को कितनी गोलियांँ लगी थी?

उत्तर: सात

(ग) चीनियों ने पहले कौन सा स्थान काबू किया था?

उत्तर: मंँचूरिया

(घ) अस्सी साल का एक बूढ़ा प्रधानमंत्री की कोठी पर जाकर अपनी सारी पूंजी भेंट कर क्या बोला?

उत्तर: बूढ़े आदमी ने प्रधानमंत्री से कहा कि “मेरे दो पोते नेफा में लड़ रहे हैं, जब तक वह दुश्मन को खदेड़ बाहर न कर दे, मैं उनका मुंँह नहीं देखूंँगा।”

(ङ) बलवीर की नजर मांँ की किस चीज पर थी?

उत्तर: कंगनों ऊपर।

(च) रुक्मिणी बलवीर की क्या लगती थी?

उत्तर: ताई

(छ) छुट्टी काटकर जाते वक्त शम्मी ने बलवीर से क्या कहा था?

उत्तर: शम्मी ने कहा था कि “बल्ली मांँ का दिल कभी न दुखाना। यह मांँ हमारे बापू की अमानत है, इसका दिल दिल कभी न दुखाना।”

Type – Boby Bora