चाय: असम की एक पहचान । पाठ 6 । Class 7 Hindi Lesson 6 Question and Answer Assam | Class 7 Hindi Chapter 6 Solution |

चाय: असम की एक पहचान

1. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो:

(क) चाय की खेती की शुरुआत सबसे पहले कहांँ हुई थी?

उत्तर: चाय की खेती की शुरुआत सबसे पहले चीन में हुई थी।

(ख) सिंगफौ लोग चाय को किस नाम से जानते थे?

उत्तर: सिंगफौ लोग चाय को ‘फालाप’ नाम से जानते थे।

(ग) असम में चाय की खोज सबसे पहले किसने की?

उत्तर: असम में चाय की खोज सबसे पहले ‘राॅबत ब्रुस’ ने की थी।

(घ) असम के प्रथम चाय कृषक कौन थे?

उत्तर: असम के प्रथम चाय कृषक मणिराम देवान थे।

2. रेखा खींचकर मिलाओ:

(क) उचल पढ़ना आरंभ करना

(ख) श्रीगणेश करना कूद पड़ना

(ग) हाथ बांँटना मग्न हो जाना

(घ) खो जाना मदद करना

उत्तर: (क) उछल पढ़ना – कूद पड़ना

(ख) श्रीगणेश करना  –   आरंभ करना

(ग) आठ बांँटना      –    मदद करना

(घ) खो जाना       –      मग्न हो जाना

3. संक्षेप में उत्तर दो:(क) हरी-हरी पत्तियों से चाय कैसे बनती है?

उत्तर: हरि-हरि कोमल पत्तियों को पहले बगीचों से तोड़ा जाता है। उसके बाद पत्तों को सी.टी.सी मशीन पर दिया जाता है, जिससे चाय पत्ती तैयार होती है।

(ग) लोग चाय क्यों पीते हैं?

उत्तर: लोग चाय इसलिए है ताकि शरीर एवं मन को ताजगी मिले। चाय का सेवन करने से सुस्ती पन खत्म हो जाता है।

(घ) भारतवर्ष के किन-किन राज्यों में चाय के बगीचे हैं?

उत्तर: भारत के असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल आदि राज्यों में चाय के बगीचे हैं।

4. अतिरिक्त प्रश्न उत्तर:

(क) विश्व का प्रथम और एशिया का सबसे बड़ा चाय का रिसर्च सेंटर ‘टोकलाई टि रिसर्च सेंटर’ कहांँ है?

उत्तर:विश्व का प्रथम और एशिया का सबसे बड़ा चाय का रिसर्च सेंटर ‘टोकलाई टि रिसर्च सेंटर’ असम के जोरहाट जिले में है।

(ख) चीनी लोग चाय को क्या कहते हैं?

उत्तर: चीनी लोग चाय को ‘चा’ कहते हैं।

(ग) आहोम लोग चाय को किस नाम से पुकारते थे?

उत्तर: आहोम लोग चाय को ‘नाम-फालाप’ नाम से पुकारते थे।

(घ) किसने कब और किसे चाय के दो पौधे भेंट में दिए थे?

उत्तर: 1823 ई. में ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ के एजेंट मेजर ब्रुस साहब को सिंगफौ के राजा ने चाय के दो पौधे भेंट किए थे।

(ङ) असल में किसने और कब चाय की खेती की शुरुआत की थी?

उत्तर: असम में 1839 ई. ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ ने पहली बार असम में चाय की खेती की शुरुआत की थी।

(च) असम का पहला चाय बगीचा कौन सा है?

उत्तर: ‘चाबुवा चाय बगीचा’ असम का पहला चाय बगीचा है।

(छ) मणिराम देवान ने कौन से दो चाय बगीचे स्थापित किए थे?

उत्तर: मणिराम देवान ने ‘चिनामारा चाय बगीचा’ और ‘चेलेंग चाय बगीचा’ स्थापित किए थे।

(ज) असम में पहली बार कब रेल गाड़ी चलाने की व्यवस्था की गई थी?

उत्तर:

5. टिप्पणियांँ लिखो:

(क) झुमुर: 
(ख) बागुरुम्बा:

Reetesh Das  M.A. in Hindi ( G.U.)